मृदा अपरदन ,मरुस्थलीकरण और लवणीय भूमि की समस्या से संबंधित महत्वपूर्ण MCQs
Q.1 राजस्थान में मृदा अपरदन का मुख्य कारण है?
- वनोन्मूलन
- वायु अपरदन
- जल अपरदन
- परत अपरदन
Q.2 कौन सा एक कारण राजस्थान में मृदा अपरदन से संबंधित नहीं है (उद्योग प्रसार अधिकारी 2018)
- हिमानी क्रिया
- वायु अपरदन
- जलीय अपरदन
- जंगल काटना
Q.3 मृदा संरक्षण का सर्वाधिक प्रभावशाली उपाय है?
- वृक्षारोपण
- वृक्षों की कटाई पर प्रतिबंध
- अति चराई को नियंत्रित करना
- स्थानांतरित कृषि को नियमित और नियंत्रित करना
Short Notes – मृदा संरक्षण के उपाय
– वृक्षारोपण (सर्वाधिक प्रभावशाली उपाय)
– अति चराई और स्थानांतरित कृषि को नियंत्रित करना
– वृक्षों की कटाई पर प्रतिबंध लगाना
– स्थानांतरित कृषि के स्थान पर वेदिका कृषि को प्रोत्साहित करना
– छोटे छोटे तालाब ,रोक बांध,मेड़बंदी व एनीकट(anicut) बनाकर
– कृषि के लिए अनुपयुक्त भूमि को चरागाहो में बदल देना चाहिए।
– फसलों का हेरफेर करना(Rotation of crops)
Q.4 कथन – राजस्थान में मिट्टी के कटाव की समस्या है (जेल प्रहरी 2018)
कारण – राजस्थान में चंबल, बनास, घग्घर व बाणगंगा आदि नदियां मिट्टी के कटाव का प्रमुख कारण है
- कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- कथन गलत है लेकिन कारण सही है।
- कथन सही है और कारण भी सही है।
- कथन गलत है और कारण भी गलत है।
Q.5 राजस्थान के निम्न बेसिनो में से कहाँ अधिकतम बीहड़ भूमि पाई जाती है (JEN यांत्रिकी विद्युत डिप्लोमा 2020)
- चंबल
- मध्य माही
- ऊपरी बनास
- लूणी
Q.6 राजस्थान में उत्खात भूमि स्थलाकृति दिखाई देती है? (कृषि पर्यवेक्षक 2021)
- कोटा और बूंदी
- जैसलमेर और बाड़मेर
- गंगानगर और हनुमानगढ़
- सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर
Q.7 अधिक अवनालिका अपरदन वाले जिले हैं?(Head Master 2021)
- अलवर, भरतपुर ,दौसा और जयपुर
- धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और कोटा
- अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और बूंदी
- डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़
Q.8 नालीनुमा अपरदन सर्वाधिक पाया जाता है? (मूल्यांकन अधिकारी 2020)
- जोधपुर में
- बीकानेर में
- कोटा में
- सिरोही में
Q.9 चादर अपरदन राजस्थान में सर्वाधिक पाया जाता है ?
- सिरोही और राजसमंद में
- डूंगरपुर और बांसवाड़ा में
- सवाई माधोपुर और बूंदी में
- कोटा और झालावाड़ में
Q.10 राजस्थान में बीहड़ भूमि का सर्वाधिक विस्तार कौन से जिले में है?
- धौलपुर
- करौली
- सवाई माधोपुर
- कोटा
Q.11 राजस्थान में मिट्टी के कौन से अपरदन से प्रभावित भूमि का क्षेत्रफल सर्वाधिक है?
- वायु अपरदन
- जल अपरदन
- परत अपरदन
- अवनालिका अपरदन
Q.12 राजस्थान में मरुस्थलीकरण की सबसे प्रभावी प्रक्रिया कौन सी है? (पशुधन सहायक 2018)
- वनस्पति अवनयन
- जल अपरदन
- पवन अपरदन
- जल संचयन
Short Notes –
-मृदा अपरदन का मुख्य कारण वनोन्मूलन है।
-मरुस्थलीकरण का सबसे प्रभावी कारक पवन अपरदन है।
-पवन अपरदन का क्षेत्र राजस्थान में सबसे ज्यादा है।
Q.13 राजस्थान में मरुस्थलीकरण का सर्व प्रमुख कारण है?(Superintendent 2021)
- बड़े पैमाने पर खनन कार्य
- वाष्पोत्सर्जन की उच्च दर
- अरावली पर्वत की उच्च ऊंचाई
- अनियंत्रित पशुचारण
Q.14 राजस्थान में मरुस्थलीकरण का कौन सा कारण नहीं है? (लाइब्रेरियन 2019)
- वर्षा की कम मात्रा विशेषकर पश्चिमी राजस्थान में
- बालुका स्तूपों का स्थिरीकरण
- अतिचारण
- भूमि उपयोग पैटर्न में परिवर्तन
Q.15 निम्न में से कौन सा एक मरुस्थलीकरण का कारण नहीं है (उद्योग निरीक्षक 2018)
- कठोर मौसमी परिस्थितियां
- बढ़ती आबादी
- वनोन्मूलन
- अम्लीय भूमि का प्रयोग करना
Q.16 निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान में मरुस्थलीकरण का कारण नहीं है ? (पशुधन सहायक 2022)
- अधिक जुताई
- अधिक चराई
- अधिक जनसंख्या
- जैविक खेती
Q.17 निम्नलिखित में से कौन सा मरुस्थलीकरण का प्रमुख कारण नहीं है (Statistical officer 2021)
- सूखे की पुनरावृति
- अतिचारण
- वायु प्रदूषण
- जनसंख्या का दबाव
Q.18 राजस्थान के कितने जिलों में ‘मरू विकास कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है?
- 10
- 12
- 13
- 16
Q.19 भारत के मरुस्थलीकरण एवं भूअवनयन एटलस (इसरो 2007) के अनुसार राजस्थान में मरुस्थलीकरण प्रभावित क्षेत्र है? (2nd Grade Gk 2017)
- 59%
- 64%
- 67%
- 70%
Q.20 भारत का कितना क्षेत्र गंभीर सूखे की प्रवृत्ति की दशा से प्रभावित है? (ACF 2018,2021)
- लगभग 16%
- लगभग 25%
- लगभग 33%
- लगभग 50%