Q.21 निम्न कथनो पर विचार कीजिए
1.लाल मिट्टी में लोहा अधिक मात्रा में पाया जाता है इस कारण इसका रंग लाल होता है।
2.लाल व पीली मिट्टी में फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है।
3.अलवर जिले के उमेरण, बहरोड, थानागाजी, कठूमर, बानसूर, तथा मंडावर तहसीलों में दोमट मिट्टी पाई जाती है।
- केवल 1 और 2 सही है।
- केवल 2 सही हैं।
- केवल 1 एवं 3 सही हैं।
- केवल 1 सही हैं।
Q.22 कथन – राजस्थान की पूर्वी मैदान में दोमट और बंजर मिट्टी पाई जाती है।
कारण – दोमट मिट्टी संगठित एवं बारीक छिद्रों वाली होती है।
- कथन सही है और कारण भी सही है।
- कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- कथन गलत है लेकिन कारण सही है।
- कथन गलत है और कारण भी गलत है।
Q.23 राजस्थान के नागौर, पाली, बाड़मेर और जैसलमेर जिले में मुख्यतः कौन सी मृदा पाई जाती है (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक रसायन 2019)
- बलुई मृदा
- काली मृदा
- लाल मृदा
- पीली मृदा
Q.24 निम्न कथन हो पर विचार कीजिए
a. लाल रेतीली मिट्टी कृषि के लिए ठीक होती है लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।
b. लाल रेतीली मिट्टी राजस्थान के कोटा, बूंदी व झालावाड़ जिले के कुछ भागो में पाई जाती है।
c. लाल रेतीली मिट्टी के लिए जिन क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाएं हैं वे क्षेत्र कृषि की दृष्टि से उन्नत है।
- केवल a सही हैं।
- केवल b सही है।
- केवल a और c सही है।
- केवल a और b सही है।
Q.25 राजस्थान की मिट्टी के संबंध में सही उत्तर चुनिए (Patwari 2016)(Librarian 2016)
- थार मरुस्थल में ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर शैलों से बलुई मिट्टी का निर्माण हुआ।
- दक्षिणी भाग में ग्रेनाइट, निस और क्वार्टजाइट शैलों से लाल-लोमी मिट्टी का निर्माण हुआ है।
- दक्षिणी पूर्वी भाग में बेसाल्ट लावा के क्षरण से काली मिट्टी का निर्माण हुआ है।
- दक्षिणी भाग में फॉस्फोटिक शैलों के क्षरण से मिश्रित लाल मिट्टी का निर्माण हुआ है।
- 1,3,और 4
- 2,3 और 4
- 1,2 और 3
- 3 और 4
Q.26 लिली, सिरमा, सुकली तथा रांकड मिट्टियाँ राजस्थान में कहाँ पायी जाती है ?
- मेवाड़
- मारवाड़
- मेवात
- मालवा
Q.27 राजस्थान की किस मिट्टी में सर्वाधिक कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है?
- दोमट
- रेतीली बलुई
- काली
- लाल-लोमी
Q.28 राजस्थान में नाइट्रेट की उपस्थति के कारण कौनसी मृदा उवर्रक है (REET Mains 25-2-2023)
- लाल-पीली
- लाल-लोमी
- लाल-रेतीली
- भूरी-रेतीली
Q.29 ग्रेनाइट, नाइस (Gneiss) व, शिष्ट (Schist) चट्टानों के विखंडन से कौन सी मृदा का निर्माण होता है – (REET Mains Sindhi 1/3/2023)
- रेतीली
- काली
- लाल-पीली
- दोमट
Short Notes – मिट्टियो में पोषक तत्व और उनकी फसले
मिट्टी | पोषक तत्व की कमी | पोषक तत्व की अधिकता | प्रमुख फसले |
जलोढ़/कछरी मिट्टी | नाइट्रोजन, फास्फोरस | पोटाश, लोहा, चूना | गेहूं, सरसों, कपास, तंबाकू |
भूरी रेतीली कछारी मिट्टी | चूना, फास्फोरस,हूमस | कपास,गेहूँ (गंगानगर में) | |
लाल-पीली मिट्टी | नाइट्रोजन, कैल्शियम कार्बोनेट | लोहा ऑक्साइड | मूंगफली और कपास |
लाल- लोमी मिट्टी | नाइट्रोजन, फास्फोरस, और कैल्शियम | लोहा | मक्का, चावल, गन्ना |
लाल-काली मिट्टी | नाइट्रोजन, फास्फोरस,चूना | पोटाश ,लोहा | कपास,मक्का गन्ना |
काली मिट्टी | नाइट्रोजन, फास्फेट | पोटाश, कैल्शियम | कपास, धान,सोयाबीन, चावल, गन्ना, धनिया |
भूरी मिट्टी | नाइट्रोजन | फास्फेट | |
पीली- भूरी | नाइट्रोजन और कार्बनिक तत्व | ||
लेटराइट मिट्टी | नाइट्रोजन, फास्फोरस | लोहा, एल्युमीनियम | मक्का, चावल, गन्ना |