Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की मिट्टियाँ (मृदा) | rajasthan ki mittiya pdf – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs/quiz)

इस आर्टिकल में राजस्थान की मिट्टियाँ/मृदा (Rajasthan ki mittiya), राजस्थान की मिट्टियाँ के Map (मानचित्र), रंग और प्रकृति के आधार पर मिट्टियाँ का वर्गीकरण, मिट्टियो में पोषक तत्व और उनकी फसले, राजस्थान की मिट्टियों का नई वैज्ञानिक पद्धति से वर्गीकरण, राजस्थान की कृषि विभाग का मृदा वर्गीकरण, मृदा अपरदन ,मरुस्थलीकरण और लवणीय भूमि की समस्या से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) दिए गए हैं, जिन्हें आप Solve करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं तथा Answer गलत हो जाने पर उन प्रश्‍नो को Explanation & diagram (Map) द्वारा समझ सकते हैं।

 Q.1 राजस्थान में लैटेराइट मिट्टी पायी जाती है?

  1. पाली
  2. भीलवाड़ा 
  3. राजसमन्द 
  4. चितौड़गढ़

Ans. 3. राजसमन्द
Exp. – लैटेराइट मिट्टी -(पथरीली मिट्टी) डूंगरपुर,उदयपुर, राजसमंद में पायी जाती हैं।

Q.2 राजस्थान में खारी मिट्टी कहां पाई जाती है?

  1. बाड़मेर-जैसलमेर 
  2. राजसमंद-उदयपुर 
  3. सीकर-झुंझुनू 
  4. अजमेर-भीलवाड़ा 

Ans. 1. बाड़मेर-जैसलमेर 
Exp. – राजस्थान में खारी मिट्टी बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और नागौर जिले की निम्न भूमियों या गर्तो में पाई जाती है। लवणीय मिट्टी को ऊसर, रेह तथा एल्कालाईन के नाम से भी जाना जाता है।

Q.3 डीडवाना, पचपदरा, सांभर झीलों में मृदा पाई जाती है? (पशु चिकित्सा अधिकारी 2019)

  1. लीथोसोल्स 
  2. सोलनचॉक  
  3. सिरोजेम  
  4. ब्राउन मृदा

Ans. 2. सोलनचॉक 
Exp. – सोलनचॉक (solonchak) एक रशियन(Russian)शब्द है जो की लवणीय मृदा के लिए उपयुक्त होता है।

Q.4 लवणीयता और क्षारीयता से ग्रसित भूमि के लिए उपयुक्त फसल है?

  1. जौ, गेहूं और कपास
  2. चना और मूंगफली 
  3. सरसों और राई 
  4. बाजरा और मक्का 

Ans. 1. जौ, गेहूं और कपास
Exp. – जौ, गेहूं, कपास और गन्ना जैसी फसलें खार सहन करने में सक्षम होती है अतः इनकी बुवाई करनी चाहिए। 

Q.5 राजस्थान में भूमि की उर्वरता बढ़ाने के लिए कौन सी फसल उगाई जाती है (RAS-1999)

  1. गेहूं 
  2. चावल 
  3. उड़द 
  4. गन्ना

Ans. 3. उड़द
Exp. – क्योंकि उड़द एक दलहनी फसल है। यह नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करके भूमि की उर्वरता बढ़ाती है।

Q.6 निम्नलिखित में से किस वृक्ष प्रजाति का प्रयोग उर्वर क्षेत्रों को बंजर होने से रोकने एवं आगे बंजर होने की रोकथाम की प्रयोजनों से नहीं किया जाता है? (BSTC 2019)

  1. नीलगिरी 
  2. नीम 
  3. गुलमोहर 
  4. सफेद शहतूत

Ans. 3. गुलमोहर 
Exp. – नीलगिरी, नीम और सफेद शहतूत बंजर भूमि में जल्दी पनपते हैं।

Q.7 राजस्थान की कौनसी मिट्टी में सर्वाधिक नाइट्रोजन पाया जाता है?

  1. दोमट 
  2. जलोढ़ 
  3. काली 
  4. लाल 

Ans. 3. काली 
Exp. – काली मिट्टी में अन्य मिट्टियों की अपेक्षा नाइट्रोजन अधिक पाया जाता है, जिससे कई वर्षों तक इसमें खाद डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  

Q.8 निम्नलिखित में से कौन से जिले में सर्वाधिक (waste Land) बेकार भूमि है?(RAS 2003)(कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019)

  1. जोधपुर 
  2. चूरु 
  3. उदयपुर 
  4. जैसलमेर

Ans. 4. जैसलमेर
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक बेकार भूमि क्रमश जैसलमेर (68.34%), राजसमंद(48.91%), बीकानेर (39.15%) तथा उदयपुर (36.31%) में है।

Q.9 निम्नलिखित में से कौन से जिले में सर्वाधिक परती भूमि है? (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक विष 2019)

  1. जोधपुर
  2. चूरु  
  3. उदयपुर 
  4. जैसलमेर

Ans. 1. जोधपुर
Exp. – वह भूमि जिस पर निरंतर कृषि करने पर भूमि अनउपजाऊ हो जाती है तथा कुछ समय के लिए खाली छोड़ने  पर वापस उपजाऊ हो जाती है, परती भूमि (Fallow Land) कहलाती है जो कि जोधपुर में सबसे ज्यादा पायी जाती है।

Q.10 देश की कितना प्रतिशत बंजर भूमि राजस्थान में है?

  • 10%
  • 16%
  • 20%
  • 35%

Ans. 16%
Exp. –  डॉ हरी मोहन सक्सैना की ‘राजस्थान का भूगोल’ पुस्तक (pg – 81) के अनुसार राजस्थान में 105 लाख हेक्टेयर बंजर भूमि  है, जो भारत की बंजर भूमि का 16.55% है।

Q.11 जिसका उपयोग मिट्टी की लवणता एवं क्षारियता की समस्या का दीर्घकालीन हल है, वह है?(RAS 1998)(कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक प्रलेख 2019)

  1. रॉक फास्फेट 
  2. जिप्सम 
  3. खाद 
  4. घीया पत्थर

Ans. 2. जिप्सम
Exp.
-अम्लीय मिट्टी में कैल्शियम तत्व की अधिकता पाई जाती है जिसका समाधान चूना, फास्फोरस तथा जस्ते का चूर्ण है।
-क्षारीय मिट्टी में सोडियम कार्बोनेट की अधिकता पाई जाती है जिसका समाधान जिप्सम है। 

Q.12 राजस्थान में मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है – 

  1. पूर्व से पश्चिम की ओर  
  2. पश्चिम से पूर्व की ओर  
  3. उत्तर से दक्षिण की ओर 
  4. पूर्व से दक्षिण की ओर 

Ans. 2. पश्चिम से पूर्व की ओर 
Exp. – राजस्थान में मिट्टी की उर्वरता पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ती है क्योंकि पश्चिम राजस्थान में बालू रेतीली मिट्टी पाई जाती है, जबकि पूर्वी राजस्थान में जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है। राजस्थान की सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी जलोढ़ / दोमट / अल्फीसॉल्स  मिट्टी है, इसके बाद काली मिट्टी है। राजस्थान में सर्वाधिक भाग में पाई जाने वाली मिट्टी रेतीली बलुई / एरिडोसॉल्स मिट्टी है। 

Q.13 राजस्थान की किस मृदा में ‘क्ले’ बहुत अधिक पाई जाती है? (college Geography-I, 2016)

  1. एरिडीसॉल्स
  2. एल्फीसॉल्स
  3. वर्टीसॉल्स
  4. एंटीसॉल्स    

Ans. 3. वर्टीसॉल्स
Exp. – सर्वाधिक चिकनाहट (clay/क्ले) काली मिट्टी में पाई जाती है,जिसको चिकनी / रेगूर / कपासी / वर्टिसोल्स आदि नामों से जाना जाता है। इसमें सर्वाधिक लोहांश पाया जाता है, अतः इसका रंग काला होता है। काली मिट्टी में नमी को रोकने का विशेष गुण होता है।

Q.14 निम्न में से किस प्रकार की मिट्टी में स्वयं जुताई का गुण पाया जाता है (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2020)(REET Mains 27/2/2023)

  1. काली मिट्टी 
  2. जलोढ़ मिट्टी 
  3. शुष्क मिट्टी 
  4. लेटराइट मिट्टी 

Ans. 1. काली मिट्टी 
Exp. – काली मिट्टी में अपने आप दरारे पड़ जाती है, इसलिए काली मिट्टी में स्वयं जुताई का गुण पाया जाता है।  काली मिट्टी में सर्वाधिक लोहांश पाया जाता है, इसमें लोहा ऑक्साइड की मात्रा कम होने पर मिट्टी का रंग लाल हो जाता है। इसमें कपास, गन्ना और मूंगफली सर्वाधिक पैदा होती है।

Q.15 राजस्थान में प्रथम मृदा परीक्षण प्रयोगशाला कहां और कब स्थापित की गई थी?

  1. जोधपुर, 1958 में 
  2. जयपुर, 2008 में 
  3. जयपुर, 1958 में
  4. कोटा, 2008 में

Ans. 1. जोधपुर, 1958 में 
Exp. – राजस्थान की प्रथम मृदा परीक्षण प्रयोगशाला जोधपुर में ‘भारतीय क्षारीय मृदा परीक्षण’ प्रयोगशाला नाम से 1958  में स्थापित की गई थी। राजस्थान में केंद्रीय भू-संरक्षण बोर्ड कार्यालय कोटा और जोधपुर में 1953 में स्थापित किए गए थे।

Q.16 डी.सी. जोशी के अनुसार राजस्थान में कितने मृदा खंड है (2nd Grade 2011)

  • 10
  • 13 
  • 16
  • 19 

Ans. 13 
Exp. – डी.सी. जोशी के अनुसार राजस्थान में 13 मृदा खंड है, जबकि राजस्थान के जल संसाधन विभाग के अनुसार मिट्टी की बुनियादी संरचना के आधार पर राजस्थान की मिट्टी को मुख्य रूप से 5 समूह में बांटा जा सकता है। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment