Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की झीलें (rajasthan ki jhile) – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs), quiz, Map और Short Notes

Q.101 राजस्थान में खारे पानी की झीलें सर्वाधिक किस जिले में है?

  1. बाड़मेर 
  2. नागौर 
  3. जैसलमेर 
  4. बीकानेर

Ans. 2. नागौर 
Exp. – नागौर जिला में डीडवाना, कुचामन, डेगाना, नांवा आदि खारे पानी की झीले हैं।

Q.102 राजस्थान की किन दो झीलों पर प्रदेश का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने का पायलट प्रोजेक्ट मई 2023 में शुरू किया गया है- 

  1. मानसागर और आनासागर झील
  2. फतेहसागर और पुष्कर झील 
  3. जयसमंद और पिछोला झील
  4. कनक सागर और नक्की झील

Ans. 1. मानसागर और आनासागर झील
Exp. – राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मानसागर (जयपुर) और आनासागर झील (अजमेर) को फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने के लिए चयनित किया है। इससे जमीन की तुलना में 10-15% तक ज्यादा सस्ती बिजली का उत्पादन होगा और वाष्पीकरण में 65-70% की कमी आएगी।

Short Notes – कुछ महत्त्वपूर्ण झीलें और उनसे संबंधित जिलें
दिआब्लाब झील – बाँसवाड़ा में (REET Mains 27/2/23)
चौपड़ा झील – पाली में 
बुड्ढा जोहड़ झील  – श्रीगंगानगर
तालाब -ए-शाही झील – धौलपुर
पन्नाशाह तालाब – झुंझुनू
भोपाल सागर – चित्तौड़गढ़ 
भीमसागर – झालावाड़
कान्ड़ेला झील (मानसरोवर झील) – झालावाड़
तलवाड़ा झील – हनुमानगढ़
मानसागर झील – जयपुर 
रामगढ़ झील – जयपुर
मावठा झील  – जयपुर 
बाप झील – जोधपुर
नावाँ झील –  नागौर
नारायण सागर – अजमेर
लोदी सागर – डूंगरपुर

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment