Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की झीलें (rajasthan ki jhile) – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs), quiz, Map और Short Notes

Q.81 राजस्थान में जोधपुर से 8 किलोमीटर पश्चिम में स्थित कायलाना झील का निर्माण किसने कराया था – (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2020) 

  1. भीम सिंह 
  2. तख्त सिंह 
  3. अर्णोराज 
  4. प्रताप सिंह

Ans. 4. प्रताप सिंह
Exp. – जोधपुर के पश्चिम दिशा में कायलाना (कैलाना) झील का निर्माण सर प्रताप ने करवाया था। इससे जोधपुर शहर को पेयजल दिया जाता है। वर्तमान में इसमें ‘राजीव गांधी कैनाल’ का पानी आता है। 

Q.82 राजस्थान की कौन सी झील से प्राप्त नील हरित शैवाल से N2 युक्त खाद्य प्राप्त होती है ?(2nd Grade 2011)

  1. पंचभद्रा 
  2. सांभर 
  3. सरदार समंद 
  4. मोती झील

Ans. 4. मोती झील
Exp. रूपारेल नदी के जल को रोक कर मोती झील का निर्माण करवाया गया था। इसे भरतपुर की लाइफ लाइन/जीवन रेखा कहते हैं। इस झील में प्राप्त नील हरित शैवाल से N2 युक्त खाद प्राप्त होती है।

Q.83 राजस्थान में सबसे अधिक नमक उत्पादित होता है (वनरक्षक 2013) 

  1. सांभर झील 
  2. पंचपदरा झील 
  3. लूणकरणसर 
  4. फलोदी

Ans. 1. सांभर झील 
Exp. – सांभर झील से राजस्थान के कुल नमक उत्पादन का लगभग 80% उत्पादन होता है। सांभर झील में 4 मीटर की गहराई तक लगभग 350 लाख टन नमक प्राप्त होता है।

Q.84 भारत के कुल नमक उत्पादन का सांभर झील में कितना उत्पादन होता है – (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2020)

  • 8.7%
  • 19.2%
  • 31.3%
  • 41.7%

Ans. 8.7%
Exp. – सांभर झील से भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7% (देश का सर्वाधिक नमक) तथा राजस्थान के कुल नमक उत्पादन का लगभग 80% उत्पादन किया जाता है। इस झील से नमक उत्पादन का कार्य भारत सरकार की देखरेख में ‘हिंदुस्तान साल्ट कंपनी लिमिटेड’ की सहायक कंपनी ‘हिंदुस्तान सांभर साल्ट्स लिमिटेड’ 1964 ई. से करती है। सांभर झील में नमक क्यारी पद्धति  व वायु/ रेशता पद्धति से बनाया जाता है।

Q.85 राजस्थान की सांभर झील का उद्गम निम्न के द्वारा हुआ है- (कृषि अधिकारी 2016) 

  1. हिम क्रिया 
  2. भूमि स्खलन 
  3. वायु क्रिया 
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. 3. वायु क्रिया 
Exp. – सांभर में नमक की उत्पत्ति के संबंध में भू-गर्भवेताओ में मतभेद है। हॉलैंड इसे वायु द्वारा बहा कर लाया गया बताते हैं तो अन्य जल द्वारा, जबकी कुछ विद्वान स्थानीय चट्टानों को इसका का स्रोत बतलाते हैं। वास्तविकता यह है कि संपूर्ण झील का तल 20 मीटर मोटी लवणीययुक्त मृदा की तह से आवृत्त है।

Q.86 राजस्थान की वह झील कौनसी है जहां सर्दियों में राजहंस (फ्लेमिंगोज) पक्षी बड़ी संख्या में आते हैं – (वनरक्षक 2013)

  1. सांभर 
  2. राजसमंद 
  3. आनासागर 
  4. जयसमंद

Ans. 1. सांभर 
Exp. – सांभर झील में उत्तरी एशिया से हजारों की संख्या में फ्लेमिंगोज (राजहंस) तथा कुरजा पक्षी खीचन गांव (जोधपुर) से यहां आते हैं। यहां एल्गी/शैवाल और बैक्टीरिया की विशेष प्रजातियां पाई जाती है।

Q.87 वर्ष 2019 में राजस्थान की निम्न में से कौन सी झील बड़ी तादाद में पक्षियों की मृत्यु को लेकर समाचारों में रही है – (JEN विद्युत डिग्री 2020) 

  1. आनासागर 
  2. नक्की 
  3. सांभर 
  4. मानसागर

Ans. 3. सांभर 
Exp. – नवंबर 2019 में सांभर झील में 20,000 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत ‘एवियन बोटूलिज्म’ बीमारी से हो गई थी।

Q.88 अंग्रेजों ने सांभर झील को लीज पर कब लिया था – 

  1. 1805 ई. 
  2. 1817 ई.
  3. 1822 ई.
  4. 1841 ई.

Ans. 2. 1817 ई.
Exp. – सांभर झील को अंग्रेजों ने 1817 ई. में लीज पर लिया था। अंग्रेजो ने सांभर झील के लिए नमक समझौता 1869 ई. में किया था।

Q.89 रियासत काल में सांभर झील के नमक पर कौन सी रियासतों का साझा अधिकार था – 

  1. अजमेर और नागौर
  2. जयपुर और बीकानेर
  3. जयपुर और जोधपुर
  4. केवल जयपुर

Ans. 3. जयपुर और जोधपुर
Exp. – 1526 से 1857 तक मुगल वंश का इस झील के नमक पर अधिकार था, लेकिन बाद में इस झील पर जयपुर और जोधपुर रियासतों का संयुक्त रूप से साझा अधिकार हो गया था।

Q.90 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-2017) के तहत ‘सांभर वेट लैंड प्रोजेक्ट’ में केंद्र सरकार की कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी है- (मूल्यांकन अधिकारी 2020)

  • 100%
  • 75%
  • 50%
  • 25%

Ans. 100%
Exp. – ‘सांभर आर्द्रभूमि प्रोजेक्ट’ में 100% खर्च केंद्र सरकार वहन करती है।

Q.91 कौन सा कथन सत्य है – (Computer instructor 2022)
कथन (A) – सांभर राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।
कथन (B) – सांभर झील 74 डिग्री से 75 डिग्री पूर्वी देशांतर में स्थित है।

  1. केवल R सत्य है।
  2. A और R दोनों सत्य नहीं है।
  3. केवल A सत्य है।
  4. A और R दोनों सत्य है।

Ans. 4. A और R दोनों सत्य है।
Exp. – सांभर झील 27 डिग्री से 29 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 74 डिग्री से 75 डिग्री पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है।

Q.92 खारे पानी की निम्न में से कौन सी झील नागौर जिले में नहीं है –  (जेल प्रहरी 2017)

  1. डीडवाना 
  2. पचपदरा 
  3. डेगाना 
  4. कुचामन

Ans. 2. पचपदरा 
Exp. – पचपदरा झील लूनी बेसिन के बाड़मेर जिले में स्थित है, जो भारत व राजस्थान की सबसे खारी झील है।

Q.93 किस झील से नमक ‘मोरली झाड़ी पद्धति’ से बनाया जाता है?

  1. सांभर 
  2. डीडवाना 
  3. पंचपदरा
  4. लूणकरणसर

Ans. 3. पंचपदरा
Exp. – बाड़मेर की पंचपदरा में खारवाल जाति* के लोग ‘मोरली झाड़ी पद्धति’ से नमक बनाते हैं अर्थात मोरली वृक्ष की टहनियों से नमक के क्रिस्टल तैयार करते है, जबकि सांभर झील में क्यारी पद्धति व वायु प्रवाह के द्वारा रेश्ता पद्धति से नमक तैयार किया जाता है। पंचपदरा झील का विस्तार लगभग 25 वर्ग किमी. क्षेत्र में है।(* REET Mains 27/2/2023)

Q.94 किस झील का नमक खाने योग्य नहीं है?

  1. पचपदरा 
  2. डीडवाना 
  3. सांभर
  4. सिलीसेढ़

Ans. 2. डीडवाना 
Exp. –  नागौर की डीडवाना झील के नमक में सोडियम क्लोराइड के स्थान पर सोडियम सल्फेट पाया जाता है, अत: यह नमक खाने के योग्य नहीं है। इसलिए इस नमक का उपयोग चमड़ा उद्योग कागज उद्योग में किया जाता है। इस झील से सोडियम लवण तैयार होता है, जिसे तैयार करने हेतु ‘राजस्थान स्टेट केमिकल वर्कर्स’ द्वारा एक सोडियम सल्फेट का संयंत्र लगा हुआ है। यहां निजी संस्थाओं में ‘देवल जाति’ के लोग नमक बनाते हैं।

Q.95 निम्न में से राजस्थान के किस जिले में ‘तालछापर’ झील अवस्थित है- (JEN विद्युत डिग्री 2020) 

  1. चूरू 
  2. उदयपुर 
  3. भरतपुर 
  4. अलवर

Ans. 1. चूरू 
Exp. –  ताल छापर झील चूरु जिले में स्थित खारे पानी की झील है। 

Q.96 जल महल स्थित है- (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2020) 

  1. मानसागर झील में 
  2. रामगढ़ झील में 
  3. तालकटोरा झील में 
  4.  मावठा झील में 

Ans. 1. मानसागर झील में 
Exp. – जयपुर से आमेर के मार्ग पर आमेर की घाटी के नीचे कनक वृंदावन एवं फूलों की घाटी के पास स्थित मानसागर झील जयसिंहपुरा खोर गांव के ऊपर दो पहाड़ियों के बीच तंग घाटी को बांधकर जयपुर के महाराजाओं ने इसका निर्माण नैसर्गिक सौंदर्य एवं मनोरंजन के लिए किया था। 

Q.97 निम्न में से कौन-सी लवणीय झील नहीं है – (द्वितीय श्रेणी अध्यापक 2017) 

  1. डीडवाना 
  2. कोलायत 
  3. पंचपदरा 
  4. कावोद

Ans. 2. कोलायत 
Exp. – कोलायत झील बीकानेर में स्थित मीठे पानी की झील है। कावोद जैसलमेर में स्थित खारे पानी की झील है।

Q.98 राजस्थान की निम्न जिलों में से कौन सी झील ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ (NLCP) के अंतर्गत नहीं आती है – (RAS 2018)

  1. फतेहसागर झील 
  2. नक्की झील 
  3. स्वरूप सागर झील 
  4. आना सागर झील

Ans. 3. स्वरूप सागर झील 
Exp. – ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ (NLCP) वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जून 2001 से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत राजस्थान की 6 झीलों फतेहसागर झील, पिछोला झील, आनासागर झील, पुष्कर झील, मानसागर झील एवं नक्की झील को सम्मिलित किया गया है।

Q.99 कौन सा कथन असत्य है (जेल प्रहरी 2018) 

  1. जोधपुर जिले में मेनाल और पाड़ाझर महादेव नामक दो प्राकृतिक झरने हैं। 
  2. सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील में पीथमपुरी नामक स्थान पर केवल एक ही झील है। 
  3. पिछोला झील में दो टापू है। एक टापू पर जग मंदिर और दूसरे पर जग निवास नामक महलों का निर्माण किया गया है। 
  4. मेजा बांध भीलवाड़ा जिले के मांडल तहसील में स्थित है।

Ans. 1. जोधपुर जिले में मेनाल और पाड़ाझर महादेव नामक दो प्राकृतिक झरने हैं। 
Exp. – मेनाल जलप्रपात चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।

Q.100 निम्न में से एक सही नहीं है-(RAS 2010)

  1. राजस्थान के पश्चिमी भाग में सामान्यता खारे पानी की झीले हैं।
  2.  सांभर झील भारत की सबसे बड़ी खारी झील है।
  3.  नक्की झील राजस्थान में सबसे गहरी झील है।
  4.  राजसमंद झील उदयपुर से 64 किलोमीटर है और यह हैं उदयपुर जिले में है।

Ans. Deleted
Exp. – यहां ऑप्शन 2 और ऑप्शन 4 दोनों गलत है। भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील (उड़ीसा) है, सांभर झील दूसरी सबसे बड़ी खारी झील है। राजसमंद झील उदयपुर से 64 किलोमीटर दूर राजसमंद जिले में कांकरोली स्टेशन के पास स्थित है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment