Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की झीलें (rajasthan ki jhile) – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs), quiz, Map और Short Notes

Q.61 राजस्थान की किस प्रसिद्ध झील पर नटनी का चबूतरा निर्मित है ? (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2013) 

  1. जयसमंद 
  2. पिछोला 
  3. नक्की झील 
  4. सांभर

Ans. 2. पिछोला 
Exp. – पिछोला झील में बिजारी नामक स्थान पर नटनी (गलकी) की स्मृति में बना नटनी का चबूतरा प्रसिद्ध है। इस झील के किनारे उदयपुर का सिटी पैलेस भी स्थित है, इसके अलावा गुलाबबाग, विंडसर महल, सिटी पैलेस और ‘दुग्ध तलाई तालाब’ भी पिछोला झील के किनारे स्थित है।

Q.62 पिछोला झील उदयपुर शहर के किस दिशा में स्थित है? 

  1. उत्तर 
  2. पूर्व 
  3. पश्चिम 
  4. दक्षिण

Ans. 3. पश्चिम 
Exp. – पिछोला झील उदयपुर शहर के पश्चिम दिशा में स्थित है। इसका निर्माण 14 वीं शताब्दी में राणा लाखा के शासनकाल में एक चिड़ीमार बंजारे ने बैल की स्मृति में कराया था। उदय सिंह ने इसकी पाल को पक्का करवाया। इस झील में दो नदियां सीसारमा और बुझड़ा नदियां आकर गिराती है।

Q.63 महाराणा फतेह सिंह ने 1889 में…. के दौरे के उपलक्ष में देवली झील पर कनॉट बांध का निर्माण कराया था –  (राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2020)

  1. रानी विक्टोरिया
  2.  रॉबर्ट वार्डन 
  3. राजकुमारी लुईस मार्गरेट 
  4. ड्यूक ऑफ़ कनॉट

Ans. 4. ड्यूक ऑफ़ कनॉट
Exp. – कनॉट बांध (फतेहसागर) की नीवं ‘ड्यूक ऑफ़ कनॉट’ ने रखी थी।

Q.64 नाग पहाड़ और तारागढ़ के मध्य स्थित झील है?

  1. फतेहसागर 
  2. आनासागर
  3. पुष्कर
  4. नंदसमंद झील

Ans. 2. आनासागर
Exp. – अजमेर के नाग पहाड़ और तारागढ़ के मध्य स्थित झील आनासागर झील है।

Q.65 आनासागर झील के विषय में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है – (High Court LDC 2022)

  1. इस झील की नींव ‘डुकॉफ का कनॉट ने रखी थी। 
  2. 1845 ई. में महाराजा विनय सिंह ने अपनी रानी के स्नान हेतु इसे बनवाया था। 
  3. राणा लाखा के काल में एक बंजारे ने इसे बनवाया था। 
  4. पृथ्वीराज चौहान के दादा अर्णोराज ने इसका निर्माण करवाया था।

Ans. 4. पृथ्वीराज चौहान के दादा अर्णोराज ने इसका निर्माण करवाया था।
Exp. – आनासागर झील का निर्माण तुर्कों की सेना के संहार के बाद खून से रंगी धरती को साफ करने के लिए अर्णोराज ने 1137 में चंद्रा नदी के जल को रोककर करवाया था।

Q.66 दौलत बाग (सुभाष उद्यान) किस झील के किनारे स्थित है?

  1. आनासागर 
  2. फतेहसागर 
  3. फॉयसागर
  4. जयसमंद

Ans. 1. आनासागर 
Exp. – अजमेर की आनासागर झील के किनारे जहांगीर द्वारा निर्मित दौलत बाग/शाहीबाग (जिसे वर्तमान में सुभाष उद्यान के नाम से जाना जाता है)। सुभाष उद्यान में गुलाब के फूलों से नूरजँहा की मां ‘असमत बेगम’ ने इत्र का निर्माण किया तथा इसी उद्यान में ‘रुठी रानी’ का महल भी है।

Q.67 ‘शाकंभरी माता मंदिर’ किस झील के किनारे स्थित है?

  1. मानसागर
  2. पिछोला झील
  3. कोलायत झील
  4. सांभर झील

Ans. 4. सांभर झील
Exp. – पृथ्वीराज चौहान के समय का शाकंभरी माता मंदिर (देवयानी माता) जिसे ‘तीर्थों की नानी’ के नाम से भी जाना जाता है, सांभर झील के किनारे स्थित है। नालीसर मस्जिद भी सांभर झील के किनारे स्थित है। यहाँ अकबर-जोधा का विवाह स्थल भी है।

Q.68 राजस्थान की किस झील में ‘बारह दरी’ स्थित है? (कनिष्ठ अनुदेशक मैकेनिकल 2019)

  1. फॉयसागर 
  2. फतेहसागर 
  3. आनासागर 
  4. ढेबर झील

Ans. 3. आनासागर 
Exp. – अजमेर स्थित आनासागर झील में शाहजहां द्वारा निर्मित 5 बारहदरी (संगमरमर की छतरियां) स्थित है।

Q.69 प्रीतमपुरी झील कहां स्थित है?

  1. नागौर 
  2. सीकर 
  3. झुंझुनू 
  4. बाड़मेर

Ans. 2. सीकर 
Exp. – प्रीतमपुरी/पिथमपुरी झील सीकर जिले के नीमकाथाना तहसील में स्थित है। सीकर जिले की अन्य झीले- रेवासा झील और कछोर झील है।

Q.70 कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक में राजस्थान की किस झील का उल्लेख किया है –

  1. पुष्कर 
  2. पिछोला 
  3. सांभर 
  4. रेवासा 

Ans. 4. रेवासा 
Exp. – रेवासा झील सीकर जिले में खारे पानी की झील है। जिसे प्राचीन काल में सम्पूर्ण एशिया नमक उत्पादन हेतु जाना जाता था। कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक में इस झील का उल्लेख किया है।   

Q.71 चीनी यात्री फाहियान ने कौन सी झील पर आगंतुकों की संख्या का संदर्भ दिया था?

  1. पिछोला झील
  2. पुष्कर झील 
  3. सांभर झील
  4. आनासागर झील

Ans. 2. पुष्कर झील 
Exp. – अजमेर की पुष्कर झील पर कार्तिक पूर्णिमा (नवंबर) में राजस्थान का सबसे लंबी मेला लगता है, जिसमें सर्वाधिक विदेशी आते हैं। कालिदास ने ‘अभिज्ञान शकुंतला’ की रचना भी इसी झील के किनारे की थी। 

Q.72 राजस्थान की पवित्र झील है (Patwar 2011)

  1. सिलीसेढ़ 
  2. फतेहसागर 
  3. बालसमंद 
  4. पुष्कर

Ans. 4. पुष्कर
Exp. – इस झील को सर्वप्रथम पुष्करणा ब्राह्मणों द्वारा खोदी जाने के कारण इसका नाम पुष्कर झील पड़ा 1809 ई में मराठा सरदारों ने इसका पुन:र्निर्माण करवाया था। यह राजस्थान की सबसे पवित्र व सर्वाधिक प्रदूषित झील मानी जाती है। पुष्कर झील में 1997-98 में कनाडा के सहयोग से ही सफाई की गई थी। इस झील के किनारे 400 मंदिर है इसलिए इसे ‘मंदिरों की नगरी’ भी कहते हैं।

Q.73 पुष्कर झील कितने घाटों से घिरी है (VDO Pre 2021)

  • 42
  • 46 
  • 58
  • 52

Ans. 52
Exp. – अर्धचंद्राकार में फैली पुष्कर झील में मराठा सरदारों द्वारा निर्मित 52 घाट बने हुए हैं। 52 घाटों में से सबसे बड़ा व पवित्र घाट ‘गौ घाट’ है। 1911 में क्वीन मेरी की यात्रा के बाद इसका नाम ‘जनाना घाट’ कर दिया गया था।

Q.74 इंग्लैंड की महारानी मेरी की दिसंबर 1911 की भारत यात्रा के स्मरण में “क़्वीन मेरी जनाना घाट” का निर्माण किया गया –  (Patwar 2008)

  1. नक्की झील, माउंट आबू 
  2. आनासागर झील, अजमेर 
  3. पुष्कर सरोवर, पुष्कर 
  4. पिछोला झील, उदयपुर

Ans. 3. पुष्कर सरोवर, पुष्कर 
Exp. – 1911 में ‘महारानी मेरी’ जब पुष्कर देखने आई तो उसने यहां महिलाओं के लिए अलग घाट (जनाना घाट) का निर्माण करवाया। 1948 ई में इसी स्थान पर महात्मा गांधी की अस्थियां प्रवाहित की गई थी तभी से इसे ‘गांधी घाट’ कहने लगे। इसके बाद अटल बिहारी बाजपेयी और बाल ठाकरे की अस्तियों का विसर्जन भी इसी झील में किया गया।

Q.75 गरासिया जनजाति कौन सी झील में अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित करती है?

  1. पुष्कर झील 
  2. पिछोला झील 
  3. आना सागर झील 
  4. नक्की झील

Ans. 4. नक्की झील
Exp. – सिरोही में पाई जाने वाली गरासिया जनजाति का पवित्र स्थान नक्की झील है, जिसमें वे अपने पूर्वजों की अस्तियां विसर्जित करते हैं। किवंदती के अनुसार इस झील का निर्माण देवताओं ने नाखूनों से खोदकर किया था।

Q.76 किस झील के किनारे सुंदरघाट और नौ चौकी पाल स्थित है?

  1. जयसमंद  
  2. राजसमंद 
  3. नंदसमंद
  4. बालसमंद 

Ans. 2. राजसमंद 
Exp. – राजसमंद झील के उत्तरी भाग में नौ चौकी पाल ( सीढ़ियां) हैं, जहां रणछोड़ भट्ट द्वारा संस्कृत भाषा में 25 खंडो में शिलालेख लिखा गया है, जिसमें मेवाड़ का इतिहास लिखा हुआ है। जिसे ‘राज प्रशस्ति’ के नाम से भी जाना जाता है, जो कि संसार की सबसे बड़ी प्रशस्ति है। इस प्रशस्ति में महाराणा अमर सिंह द्वारा की गई मुग़ल-मेवाड़ संधि का वर्णन किया गया है। नौ चौकी पाल होने के कारण इस झील को नौ चौकी झील, नौ चौकी बांध और राजसमुंद्र झील आदि नामों से भी जाना जाता है।

Q.77 राजसमंद की नौ चौकी पाल पर कौन सी लोक देवी का मंदिर स्थित है?

  1. घेवर माता 
  2. बड़ली माता 
  3. अंबा माता
  4. 1 व 3 दोनों 

Ans. 1 व 3 दोनों 
Exp. – महाराणा राजसिंह ने घेवर माता और 10 भुजा वाली अंबा माता का मंदिर राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर करवाया था। इसके अलावा इस झील के किनारे द्वारकाधीश मंदिर और दयाल शाह दुर्ग भी स्थित है।

Q.78 राजसमंद झील का निर्माण महाराणा राजसिंह ने कब करवाया था? (2nd Grade 2011)

  • 1680 ई  
  • 1692 ई 
  • 1031 ई 
  • 1648 ई 

Ans. 1680 ई  
Exp. – राजसमंद झील उदयपुर से 64 किलोमीटर दूर राजसमंद जिले में कांकरोली रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है। इसका निर्माण मेवाड़ के महाराणा राजसिंह ने 1662 से 1676 ई में अकाल राहत हेतु, गोमती नदी के पानी को रोककर करवाया था। (RPSC ने विकल्पों में निकटस्थ विकल्प 1680 ईस्वी को सही माना है) यह राजस्थान की एकमात्र झील है जिसके नाम पर जिले का नाम पड़ा। यह राजस्थानी की दूसरी बड़ी कृत्रिम झील है। हाल ही में इस झील के किनारे सूर्य घड़ी के अवशेष मिले हैं। 

Q.79 कायलाना झील कौन से जिले में अवस्थित है?

  1. बीकानेर 
  2. जोधपुर 
  3. जैसलमेर
  4. बांसवाड़ा

Ans. 2. जोधपुर 
Exp. – कायलाना झील जोधपुर में है, जबकि कोलायत झील बीकानेर में है।

Q.80 जोधपुर में स्थित झील नहीं है?

  1. बालसमंद झील 
  2. कायलाना झील 
  3. बाप झील
  4. सरदार समंद झील

Ans. 4. सरदार समंद झील
Exp. – सरदार समंद झील पाली जिले में स्थित है, जिसका निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह द्वारा करवाया गया था।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment