Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की झीलें (rajasthan ki jhile) – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs), quiz, Map और Short Notes

इस आर्टिकल में राजस्थान की झीलें, राजस्थान की झीलों के Map (मानचित्र), खारे पानी की झीलें, मीठे पानी की झीलें, झीलों से संबंधित स्थान, झीलों की किनारे स्थित पर्यटक स्थल & मंदिर, झीलों का इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) दिए गए हैं, जिन्हें आप Solve करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं तथा Answer गलत हो जाने पर उन प्रश्‍नो को Explanation & Map द्वारा समझ सकते हैं।

राजस्थान की झीलें Map

Q.1 राजस्थान की विवर्तनिकी (Tectonic) झील है –

  1. सांभर झील  
  2. पचपदरा झील 
  3. नक्की झील
  4. पुष्कर जी 

Ans. 3. नक्की झील
Exp. – पृथ्वी की आंतरिक परतो में विवर्तनिक प्रक्रिया (Tectonic) के कारण कई दरारे एवं भ्रंश उत्पन्न हो जाते हैं, जिनमें जल भरने से विवर्तनिक झीलों का विकास होता है, नक्की झील इसका उदहारण है। नक्की झील में दो चट्टानें हैं, जिनकी आकृति टोड रॉक (मेंढक के समान) व नन रॉक (महिला के समान) जैसी है। इस झील के किनारे 16 वीं शताब्दी का रघुनाथ जी का मंदिर भी स्थित है।

Q.2 राजस्थान की काल्डेरा (caldera) झील कौन सी है?

  1. नक्की झील 
  2. पुष्कर झील 
  3. कोलायत झील 
  4. सांभर झील

Ans. 2. पुष्कर झील 
Exp. – राजस्थान की पुष्कर झील को ज्वालामुखी से निर्मित माना जाता है, अत: इसे काल्डेरा (caldera) झील या क्रेटर झील कहते हैं। यह राजस्थान की सबसे बड़ी मीठे पानी की प्राकृतिक झील है। यह झील NH-89 पर स्थित है।

Q.3 ‘माचिया सफारी पार्क’ किस झील के किनारे स्थित है?

  1. बालसमंद झील 
  2. कायलाना झील 
  3. कोलायत झील 
  4. सरदार समंद झील

Ans. 2. कायलाना झील 
Exp. – ‘माचिया सफारी पार्क’ जोधपुर में कायलाना झील के किनारे स्थित है।

Q.4 राजस्थान में गुंदोलाव झील कहां अवस्थित है?

  1. उदयपुर  
  2. अजमेर 
  3. बांसवाड़ा
  4. अलवर

Ans. 2. अजमेर 
Exp. – गुंदोलाव झील अजमेर जिले के किशनगढ़ शहर में स्थित है।

Q.5 गोवर्धनसागर झील किस जिले में अवस्थित है?

  1. उदयपुर 
  2. डूंगरपुर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. अजमेर

Ans. 1. उदयपुर 
Exp. – गोवर्धन सागर झील पिछोला झील के दक्षिण में उदयपुर में स्थित है।

Q.6 राजस्थान की कौन सी झील भारतीय महान जल विभाजक रेखा पर स्थित है-

  1. आनासागर
  2. कोलायत
  3. पंचपदरा 
  4. सांभर

Ans. 4. सांभर
Exp. – भारतीय महान जल विभाजक रेखा अरावली पर्वतमाला को कहते हैं, जिसकी गर्त में सांभर झील स्थित है।

Q.7 जियान सागर झील कहाँ अवस्थित है?

  1. उदयपुर 
  2. अजमेर 
  3. अलवर 
  4. सवाई माधोपुर

Ans. 1. उदयपुर 
Exp. – उदयपुर में स्थित बड़ी झील को जियान सागर झील के नाम से भी जानते हैं। बड़ी झील का निर्माण महाराणा राजसिंह ने बड़ी गांव में करवाया था।

Q.8 खल्दा झील कहां स्थित है?

  1. जोधपुर 
  2. बाड़मेर 
  3. सीकर 
  4. नागौर

Ans. 4. नागौर
Exp. – नागौर जिले की खारे पानी की डीडवाना झील को खल्दा (खाल्डा) झील के नाम से भी जाना जाता है।

Q.9 बाई तालाब झील कहां स्थित है (जेल प्रहरी 2018)

  1. डूंगरपुर 
  2. झालावाड़ 
  3. बांसवाड़ा 
  4. प्रतापगढ़

Ans. 3. बांसवाड़ा 
Exp. – बांसवाड़ा में तेजपुर गांव के पास स्थित ‘बाई तालाब’ महारावल जगमाल की ईडरवाली रानी लाछ कुवंरी (लास बाई) ने बनवाया था।

Q.10 आनंद सागर झील कहां स्थित है (जेल प्रहरी 2018) 

  1. डूंगरपुर 
  2. बांसवाड़ा 
  3. झालावाड़
  4. प्रतापगढ़

Ans. 2. बांसवाड़ा
Exp. – बांसवाड़ा के बाई तालाब को ‘आनंद सागर झील’ के नाम से भी जाना जाता है।

Q.11 बांकली झील किस जिले में अवस्थित है- (Librarian 2020) 

  1. बीकानेर 
  2. बाड़मेर 
  3. पाली 
  4. जोधपुर

Ans. 3. पाली 
Exp. – बांकली बांध सुकड़ी नदी पर जालौर जिले में स्थित है, जबकि बांकली झील पाली जिले में है।

Q.12 निम्न में से कौन सी झील बूंदी में स्थित नहीं है?

  1. कनक सागर 
  2. भीम सागर
  3. नवल सागर 
  4. जैतसागर 

Ans. 2. भीम सागर
Exp. – भीमसागर झालावाड़ जिले में है, जबकि भोपालसागर चित्तौड़गढ़ जिले में है।  

Q.13 बूंदी जिले की कौन सी झील बूंदी शहर से सबसे दूर स्थित है –

  1. कनकसागर 
  2. रामसागर 
  3. नवलसागर 
  4. जैतसागर 

Ans. 1. कनकसागर 
Exp. – कनक सागर बूंदी शहर के उत्तर में लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। नवल सागर और जैत सागर झीलें बूंदी शहर में ही स्थित है।

Q.14 दुगारी झील कहां अवस्थित है?

  1. सवाई माधोपुर 
  2. कोटा 
  3. बूंदी 
  4. चित्तौड़गढ़

Ans. 3. बूंदी 
Exp. – कनक सागर झील को दुगारी झील के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह बूंदी में दुगारी गांव के पास स्थित है।

Q.15 सरदार समंद झील कहां स्थित है?

  1. जोधपुर 
  2. पाली 
  3. बीकानेर 
  4. हनुमानगढ़

Ans. 2. पाली 
Exp. – सरदार समंद झील पाली जिले में स्थित है जिसमें लूनी की सहायक नदी सुकड़ी-I आकर गिरती है। (डॉ. हरिमोहन सक्सेना की पुस्तक ‘राजस्थान का भूगोल’ और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 की ‘राजस्थान अध्ययन’ की पुस्तक के अनुसार)

Q.16 राष्ट्रीय राजमार्ग NH-15 पर स्थित झील है?

  1. सांभर झील 
  2. सिलीसेढ़ झील 
  3. कोलायत झील
  4. सरदार समंद झील

Ans. 3. कोलायत झील
Exp. – राजस्थान से गुजरने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-15 है। यह NH पठानकोट, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और जालौर से होकर गुजरता है।

Q.17 गैप सागर झील किस जिले में स्थित है- (2nd Grade 2011) 

  1. उदयपुर 
  2. बांसवाड़ा 
  3. प्रतापगढ़ 
  4. डूंगरपुर

Ans. 4. डूंगरपुर
Exp. – डूंगरपुर में स्थित गैप सागर झील को महारावल गोपीनाथ द्वारा बनाया गया था। इस झील को ‘एडवर्ड सागर बांध’ के नाम से भी जानते हैं। इसके मध्य में बादल महल बना हुआ है।

Q.18 किशोर सागर झील (तालाब) कहां स्थित है (JEN यांत्रिकी डिग्री 2020)

  1. बूंदी 
  2. किशनगढ़ 
  3. उदयपुर 
  4. कोटा

Ans. 4. कोटा
Exp. – किशोर सागर (छत्र विलास) तालाब, आलनिया, सूरसागर और सावन भादो बांध कोटा जिले में स्थित है।

Q.19 ‘जलचरो की बस्ती’ किस झील को कहा जाता है?

  1. राजसमंद 
  2. जयसमंद 
  3. नंदसमंद
  4. बालसमंद 

Ans. 2. जयसमंद 
Exp. – जयसमंद झील में जलीय जीवों की संख्या सर्वाधिक (सर्वाधिक जैव विविधता) होने के कारण इसे ‘जलचरो की बस्ती’ भी कहते हैं।

Q.20 गोमती सागर झील कहां स्थित है –

  1. झालरापाटन 
  2. उदयपुर 
  3. राजसमंद
  4. सवाई माधोपुर 

Ans. 1. झालरापाटन 
Exp. – गोमती सागर झील झालरापाटन शहर के निकट स्थित है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment