Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 राजस्थान के जिलों के उपनाम/प्राचीन नाम | शहरो,नगरों एवं क्षेत्रों के उपनाम – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

Q.61 राजस्थान में पंचम तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध है?

  1. नाथद्वारा 
  2. पुष्कर 
  3. गलता 
  4. रामदेवरा

Ans. – 2. पुष्कर 
Exp. – भारत में हिंदुओं के 4 मुख्य तीर्थ स्थल है
बद्रीनाथ ,द्वारका जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम
पांचवा तीर्थ स्थल पुष्कर को माना गया है
पुष्कर के अन्य उपनाम – तीर्थराज,तीर्थों का मामा, कोंकण तीर्थ, पंचम तीर्थ, गुलाबों की नगरी

Q.62 भारत का मक्का किसे कहते है?

  1. टोंक 
  2. जैसलमेर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. अजमेर

Ans. – 4. अजमेर 
Exp. – मक्का (सऊदी अरब में) इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा पवित्र स्थल माना जाता है ठीक  उसी प्रकार इस्लाम धर्म का पवित्र स्थल भारत में अजमेर दरगाह है।
अजमेर के उपनाम –  राजस्थान का हृदय, राजस्थान की कुंजी,राजस्थान का नाका, भारत का मक्का, अरावली का अरमान, राजस्थान के अंडे की टोकरी, सांप्रदायिक सौहार्द का शहर

Q.63 निम्न में से कौन सा गलत है?

  1. गोडवाड़-   दक्षिणी पूर्वी बाड़मेर, जालोर व पश्चिमी सिरोही
  2. मरूत्रिकोण- जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर
  3. थली – बीकानेर, चूरू, गंगानगर
  4. डांग- करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर

Ans. – 2. मरूत्रिकोण- जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर
Exp. – मरूत्रिकोण- बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर

Q.64 निम्न में से कौन सा सांभर झील  से संबंधित भू-भाग नहीं है?

  1. सपादलक्ष 
  2. अनंत गोचर 
  3. उत्तमाद्रि 
  4. रूमा

Ans. – 3. उत्तमाद्रि
Exp.
सपादलक्ष – सांभर व आसपास का क्षेत्र  (नागौर ,अजमेर का मध्य भाग)
अनंत गोचर – सांभर से सीकर  तक का भू-भाग
रूमा – सांभर झील के आसपास का भू-भाग
उत्तमाद्रि – बिजोलिया व आसपास का भू-भाग

Q.65 निम्न में से कौन सा गलत है?

  1. दीर्घपुर –  डीग
  2. हेमकुट –  कुंभलगढ़
  3. मेदिनीपुर – मंडोर
  4. मालाणी –  बाड़मेर

Ans. – 3. मेदिनीपुर – मंडोर
Exp. –  मेदनीपुर – मेड़ता सही है 

Q.66 निम्न में से blue city (नीला शहर) के नाम से जाना जाता है?

  1. भरतपुर 
  2. सवाई माधोपुर 
  3. जोधपुर 
  4. बाड़मेर

Ans. – 3. जोधपुर 
Exp. – जब बिल गेट्स मेहरानगढ़ घूमने आए तो उन्होंने मेहरानगढ़ से जोधपुर शहर को देखने पर नीला शहर नजर आया इसलिए जोधपुर को नीला शहर बिल गेट्स ने कहा था तब से जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है जोधपुर वासी गर्मी से बचने के लिए अपने मकानों पर  नीला रंग करवाते है।

Q.67 गलियों का शहर के नाम से प्रसिद्ध हैं ?

  1. जयपुर 
  2. उदयपुर 
  3. जोधपुर 
  4. जैसलमेर

Ans. – 4. जैसलमेर
Exp. – जैसलमेर दुर्ग में अधिक गलियां होने के कारण इसे गलियों का शहर कहते हैं। जैसलमेर जिला के अन्य उपनाम-
स्वर्ण नगरी (सुनहरा शहर) (गोल्डन सिटी) 
स्वर्ण नगरी (सुनहरा शहर) (गोल्डन सिटी) 
राजस्थान का अंडमान 
रेगिस्तान का गुलाब
झरोखों की नगरी
पीले पत्थरों का शहर

Q.68 Sun city (सूर्य नगरी) के नाम से कौन सा शहर जाना जाता हैं?

  1. पाली 
  2. झालावाड़ 
  3. जोधपुर 
  4. अजमेर

Ans. – 3. जोधपुर 
Exp. – विश्व भर में सूर्य सबसे ज्यादा जोधपुर में 8:30 घंटे दिखता है जिससे पत्थर के बने मकान जल्दी गर्म हो जाते हैं इसलिए जोधपुर को सूर्य नगरी के नाम से जाना जाता है। जोधपुर का प्राचीन नाम मरुधर था। 

Q.69 राजस्थान में द्वितीय काशी/ छोटी काशी हैं?

  1. बूंदी 
  2. जयपुर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. नागौर

Ans. – 2. जयपुर
Exp. – राजस्थान की काशी –  बूंदी 
द्वितीय काशी/ छोटी काशी –  जयपुर
राजस्थान की लोढी काशी – बांसवाडा
उपकाशी –  डीडवाना

Q.70 राजस्थान का प्रवेश द्वार किसे कहते है? (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. अलवर 
  2. भरतपुर 
  3. धौलपुर 
  4. बांसवाड़ा

Ans. – 2. भरतपुर 
Exp. – 
राजस्थान का प्रवेश द्वार – भरतपुर 
राजस्थान का पूर्वी प्रवेश द्वार – धौलपुर
राजस्थान का सिंह द्वार – अलवर 
राजस्थान का पूर्वी सिंह द्वार – भरतपुर
मरुस्थल का प्रवेश द्वार – जोधपुर

Q.71 राजस्थान की संस्कृति की राजधानी है? 

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. बीकानेर 
  4. जैसलमेर

Ans. – 2. जोधपुर 
Exp. – मारवाड़ का केंद्र जोधपुर में राजस्थान की संस्कृति सबसे ज्यादा देखने को मिलती है
जोधपुर के अन्य उपनाम – राजस्थान की नीली नगरी, मरुस्थल का प्रवेश द्वार, सूर्यनगरी, रेगिस्तान का केंद्र,भारत की बेर की राजधानी,  हैंडीक्राफ्ट सिटी,राजस्थान की विधि नगरी

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment