Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 राजस्थान के जिलों के उपनाम/प्राचीन नाम | शहरो,नगरों एवं क्षेत्रों के उपनाम – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

Q.41 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए (VDO Mains 2022)

राजस्थान के प्राचीन क्षेत्र     आधुनिक जिले
a.अनंत गोचर           –     1. सिरोही
b.स्वर्ण गिरी     – 2. प्रतापगढ़
c.कांठल        – 3. जालोर
d.अर्बुद        – 4.सीकर

  1.  a-4 , b-3 , c-2 , d-1
  2. a-2 , b-3 , c-4 , d -1
  3. a – 1 , b-2 , c-3 , d-4
  4. a – 3 ,b-4 , c-2 , d-1 

Ans. – 1. a-4 , b-3 , c-2 , d-1
Exp. अनंत गोचर  – सीकर
स्वर्ण गिरी   – जालौर
कांठल   – प्रतापगढ़ 
अर्बुद    –   सिरोही

Q.42 निम्न को सुमेलित कीजिए
प्राचीन उपनाम        जिले
(1)शिवि जनपद          (a)अलवर
(2)शाल्व जनपद         (b) उदयपुर
(3)चंद्रावती               (c) बाड़मेर
(4)मालाणी               (d) सिरोही

  1. 1-a 2-b 3-c 4-d
  2. 1-c 2-a 3-d 4- b
  3. 1-b 2-a 3-c 4-d
  4. 1-b 2-a 3-d 4-c

Ans. – 4. 1-b 2-a 3-d 4-c
Exp.
शिवि जनपद  – उदयपुर
शाल्व जनपद  – अलवर
चंद्रावती  – सिरोही
मालाणी – बाड़मेर

Q.43 निम्न को सुमेलित कीजिए
प्राचीन उपनाम   जिले
(1)श्रीमाल            (a)भरतपुर
(2)श्रीपंत              (b)झालावाड़
(3)कोठी             (c)  बाड़मेर
(4)ब्रजनगर          (d)  धौलपुर

  1. 1-a 2-b 3-c 4-d
  2. 1-c 2-a 3-d 4-b
  3. 1-c 2-d 3-a 4-b
  4. 1-a 2-b 3-d 4-c

Ans. – 2. 1-c 2-a 3-d 4-b
Exp.
श्रीमालबाड़मेर
श्रीपंत – बयाना(भरतपुर)
कोठी -धौलपुर
ब्रजनगर -झालावाड़

Q.44 मौर्य काल में राजस्थान किस जनपद में आता था? (Patwar 2011)

  1. शाल्व जनपद
  2. मत्स्य जनपद 
  3. शिवि जनपद 
  4. अपर जनपद

Ans. – 4. अपर जनपद
Exp. – मौर्य काल में राजस्थान अपर  जनपद में आता था तो मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर थी 
मत्स्य  शब्द का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है तो शिवि  जनपद के सर्वप्रथम स्रोत सिक्के हैं 

Q.45 गोपालपाल के नाम से कौनसा शहर जाना जाता था?

  1. भरतपुर 
  2. अलवर 
  3. धौलपुर 
  4. करौली

Ans. – 4. करौली
Exp. – क्योंकि करौली में गोपालपाल नामक महाराजा हुए थे।

Q.46 किस शहर का प्राचीन नाम कल्याणपुरी था?

  1. बूंदी 
  2. पाली 
  3. करौली 
  4. सिरोही

Ans. – 3. करौली
Exp. –  करौली के उपनाम – डांग की रानी, गोपाल पाल, कल्याण पुरी

Q.47 निम्न में से असत्य है?

  1. प्राचीन काल के जांगल प्रदेश में बीकानेर, नागौर और जोधपुर का कुछ भाग आता है।
  2. जांगल प्रदेश की राजधानी अहिछत्रपुर थी।
  3. ‘उन का घर’ के नाम से जोधपुर प्रसिद्ध है।
  4. वर्तमान में नागौर जिला अहिछत्रपुर में आता  है

Ans. – 3. उन का घर के नाम से जोधपुर प्रसिद्ध है।
Exp. – उन का घर के नाम से बीकानेर प्रसिद्ध है। 

Q.48 निम्न में से कौन सा असत्य है?

  1. शेखावाटी – सीकर, झुंझुनू ,चूरू
  2. तोरावाटी – खंडेला, नीमकाथाना
  3. अहीरवाटी – अलवर
  4. देवड़ावटी – जालौर 

Ans. – 4. देवड़ावटी – जालौर 
Exp.
शेखावाटी – शेखा सामन्त का क्षेत्राधिकार होने के कारण सीकर झुंझुनू चूरू को शेखावटी कहते हैं।
तोरावाटी –  कांतली नदी बेसिन (सीकर) में तवर राजवंश का क्षेत्राधिकार होने के कारण तोरावाटी कहलाता है।
अहीरवाटी –  अलवर जिले का हरियाणा से लगता क्षेत्र 
देवड़ावटी – सिरोही

Q.49 राजस्थान के कौन से शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आते हैं?

  1. जयपुर ,अलवर 
  2. अलवर, भरतपुर 
  3. भरतपुर ,धौलपुर 
  4. धौलपुर, करौली

Ans. – 2. अलवर, भरतपुर 

Q.50 गुलाबों की नगरी से जाना जाता है?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. पुष्कर
  4. ब्यावर

Ans. – 3. पुष्कर
Exp. – गुलाब की खेती होने के कारण पुष्कर को गुलाबों की नगरी कहते हैं जबकी गुलाबी नगरी जयपुर को कहते हैं।

Q.51 राजस्थान का पंजाब किसे कहते हैं?

  1. गंगानगर 
  2. आहार 
  3. ओसियां 
  4. सांचौर

Ans. – 4. सांचौर
Exp. – पांच नदियों के बहने के कारण सांचौर को राजस्थान का पंजाब कहते हैं
सांचौर के अन्य उपनाम -सत्यपुर, नेहड़ 

Q.52 राजस्थान का कानपुर किसे कहते हैं?

  1. कोटा 
  2. अलवर 
  3. उदयपुर 
  4. अजमेर

Ans. – 1. कोटा 
Exp. – कोटा को राजस्थान का कानपुर औद्योगिक नगरी के कारण कहते हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश का कानपुर भी भारत में  औद्योगिक केंद्र के लिये प्रसिद्ध है।
कोटा के उपनाम – शिक्षा का तीर्थ स्थल, राजस्थान का नालंदा, राजस्थान की औद्योगिक नगरी/औद्योगिक राजधानी, उद्यानों का नगर, इंद्रप्रस्थ नगर, राजस्थान का सोया जिला

Q.53 राजस्थान का नागपुर किसे कहते हैं?

  1. कोटा 
  2. अलवर 
  3. झालावाड़ 
  4. भीलवाड़ा

Ans. – 1. कोटा 
Exp. –  झालावाड़ को राजस्थान का नागपुर सर्वाधिक संतरा उत्पादन के कारण कहते हैं।

Q.54 राजस्थान का भुवनेश्वर किसे कहते हैं?

  1. सांचौर 
  2. ओसियां 
  3. मेड़ता 
  4. सिरोही

Ans. – 2. ओसियां 
Exp. – ओसियां में सच्चिया माता, जैन मंदिर, सूर्य मंदिर जैसे अनेक मंदिर बने हुए हैं अतः मंदिरों की शैली के कारण ओसियां को  राजस्थान का भुवनेश्वर कहते हैं 
 

Q.55 प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित है ? (RAS 2016)

  1. कर्कोट  
  2. रैड 
  3. मध्यमिक( नगरी)
  4. विराटनगर (बैराठ)

Ans. – 3. मध्यमिक( नगरी)
Exp. – उदयपुर राज्य का प्राचीन नाम शिव था जिसकी राजधानी मध्यमिका थी जिसको  आजकल नगरी कहते हैं वर्तमान में मध्यमिक( नगरी) चित्तौड़गढ़ में हैं ।
 

Q.56 मंकी वैली किसका नाम है (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019)

  1. नाहरगढ़ 
  2. आमेर 
  3. गलताजी 
  4. जयगढ़

Ans. – 3. गलताजी 
Exp. – जयपुर मे मंकी वैली उपनाम से प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल गालव ऋषि के आश्रम के लिए जाना जाता है। बंदर अधिक संख्या मे पाये जाने के कारण इसे मंकी वैली कहते हैं।
 

Q.57 निम्न में से असत्य है?
a.पूर्व का पेरिस – जयपुर
b.पूर्व का वेनिस –  उदयपुर
c.राजस्थान का स्कॉटलैंड –  बांसवाड़ा
d.राजस्थान का कश्मीर – सिरोही
e.राजस्थान की राधा नगरी – अजमेर

  1. c,e
  2. b,c,d
  3. c,d,e
  4. d,e

Ans. – 3. c,d,e
Exp.
राजस्थान का स्कॉटलैंड – अलवर
राजस्थान का कश्मीर – उदयपुर
राजस्थान की राधा नगरी – प्रतापगढ़

Q.58 राजस्थान के किस शहर का प्राचीन नाम राती घाटी था?

  1. बीकानेर 
  2. जैसलमेर 
  3. जोधपुर 
  4. नागौर

Ans. – 1. बीकानेर 
Exp. – बीकानेर दुर्ग का प्राचीन नाम राती घाटी होने के कारण बीकानेर राती घाटी के नाम से प्रसिद्ध है।

Q.59 निम्न में से कौन सा गलत है?
a.बीहड़  – धौलपुर, सवाई माधोपुर
b.बीड़  – शेखावाटी क्षेत्र
c.बरड़ –  बूंदी जिले का पश्चिमी पथरीला भाग
d.बांगड – शेखावाटी क्षेत्र
e.वांगड़ – डूंगरपुर, बांसवाड़ा

  1. केवल a
  2. a और c
  3. a,c और d
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. – 4. इनमें से कोई नहीं
Exp. – सभी सही है 

Short Notes
बीड़ – शेखावाटी क्षेत्र में पाए जाने वाले घास के मैदानों को स्थानीय भाषा में बीड़ कहते हैं।
बीहड़ – चंबल नदी के द्वारा मिट्टी के कटाव (अवनालिका अपरदन) से बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में बीहड़  कहते हैं।
बांगड़ – वह क्षेत्र जहां नदियां प्राचीन काल में रहती हो और वर्तमान में वहां कोई नदी नहीं बहती है अतः पुरानी उपजाऊ मिट्टी धीरे-धीरे अनूपजाऊ मिट्टी बन जाती है जैसे सीकर चूरु झुंझुनू नागौर (शेखावटी क्षेत्र) में
वांगड़ – डूंगरपुर और बांसवाड़ा में माही नदी का बहाव क्षेत्र 
बरड़ –  बूंदी जिले का पश्चिमी पथरीला भाग

Q.60 City of bell’s ( घंटियों का शहर) के नाम से कौन सा शहर प्रसिद्ध है?

  1. धौलपुर 
  2. नाथद्वारा 
  3. रणकपुर 
  4. झालरापाटन

Ans. – 4. झालरापाटन
Exp. – झालरापाटन को अपने पुराने  मंदिरो  के कारण घंटियों का शहर कहते हैं
City of stepwells (बावड़ीयों का शहर) – बूंदी
City of bells ( घंटियों का शहर) –  झालरापाटन

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment