Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

 राजस्थान के जिलों के उपनाम/प्राचीन नाम | शहरो,नगरों एवं क्षेत्रों के उपनाम – महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

इस Article में राजस्थान के जिलों ,रियासतों ,शहरों, नगरों एवं क्षेत्रों के उपनाम/प्राचीन नाम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) दिए गए हैं, जिन्हें आप Solve करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं तथा Answer गलत हो जाने पर उन प्रश्‍नो को Explanation द्वारा समझ सकते हैं।

Q.1 किस शहर का प्राचीन नाम फर्रुखाबाद था ?

  1. अजमेर
  2. टोंक 
  3. जालौर
  4. बूंदी

Ans. – 4. बूंदी
Exp. – 17 वीं शताब्दी में मुगल सम्राट फर्रुखसियर के कहने पर कोटा के राजा भीमसिंह ने बूंदी पर आक्रमण कर अपना अधिकार कर लिया। इसके बाद फर्रुखसियर ने बूंदी का नाम बदलकर ‘फर्रुखाबाद’ कर दिया।

Q.2 कौन सा क्षेत्र नेहरावाटी के नाम से जाना जाता था?

  1. हनुमानगढ़ – गंगानगर 
  2. सीकर – झुंझुनू 
  3. जोधपुर –  बीकानेर
  4. जयपुर – टोंक

Ans. – 2.सीकर – झुंझुनू 
Exp. – नेहरा सरदार झुंझार या जुझार सिंह  जिसके नाम पर झुंझुनू (राजस्थान) शहर बसाया। नेहरा जाटों का राज राजस्थान में नरहड़ और नाहरपुर पर था। इसलिए इस क्षेत्र (राज.) को पहले नेहरावाटी कहते थे, जो बाद में शेखावाटी कहलाया।

Q.3 प्राचीन काल में किस क्षेत्र को गुर्जरत्रा कहा गया था ?

  1. जालौर 
  2. बाड़मेर के दक्षिणी भाग 
  3. जोधपुर के दक्षिणी भाग 
  4. पाली 

Ans. – 3. जोधपुर के दक्षिणी भाग
Exp. – प्राचीन काल में गुर्जरत्रा जोधपुर के दक्षिणी भाग(मंडोर) को कहा गया है

Q.4 किस शहर का प्राचीन नाम चुंघेर था ?

  1. लक्ष्मणगढ़ 
  2. अनूपगढ़ 
  3. प्रतापगढ़ 
  4. टॉडगढ़

Ans. – 2. अनूपगढ़ 
Exp. –  वर्तमान में अनूपगढ़ श्रीगंगानगर जिले में आता है।
Note –  चुंधी तीर्थ मेला  जैसलमेर में  लगता है।

Q.5 अंडों की टोकरी के नाम से  राजस्थान का कौन सा जिला प्रसिद्ध है?

  1. अलवर 
  2. अजमेर 
  3. टोंक 
  4. करौली

Ans. – 2. अजमेर 
Exp. –  सर्वाधिक मुर्गीपालन के कारण अजमेर जिला अंडों की टोकरी के नाम से प्रसिद्ध है।
जबकि फलों की टोकरी के नाम से हनुमानगढ़ जिला प्रसिद्ध है।
धान का कटोरा के नाम से गंगानगर प्रसिद्ध है। 

Q.6 किस शहर का प्राचीन नाम वीरभान का बास था?

  1. चूरू 
  2. झुंझुनू 
  3. सीकर 
  4. जालौर

Ans. – 3. सीकर 
Exp. – प्राचीन काल में वीरभान नामक राजा के शासन के कारण वह जगह वीरभान का बास कहलाती थी। 

Q.7 किस जिले की भूमि वीर प्रसूता के नाम से जानी जाती है ? (RVUNL 2021)

  1. करौली
  2. जयपुर 
  3. झुंझुनू 
  4. सीकर

Ans. – 1. करौली
Exp. – वीरों को जन्म देने वाले स्थान के कारण करौली को वीर प्रसूता के नाम से जाना जाता है (करौली की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार – Link )

Q.7(a) निम्नांकित में से किस जिले को लकड़ी की पहाड़ी और घाटियों की भूमि के रूप में जाना जाता है – (REET Mains Panjabi 28/2/2023)

  1. झालावाड़ 
  2. डूंगरपुर 
  3. बांसवाड़ा 
  4. बारां  

Ans. 4. बारां  
Exp. – राजस्थान के बारां जिले में अधिक वन और नदी घाटियां होने के कारण इसे लकड़ी की पहाड़ी और घाटियों की भूमि के रूप में जाना जाता है (राजस्थान पर्यटन की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार – Link)

Q.8 राजस्थान का राजकोट किसे कहते हैं?

  1. राजसमंद 
  2. अजमेर 
  3. मंडोर 
  4. लूणकरणसर

Ans. – 4. लूणकरणसर
Exp. – मूंगफली उत्पादन के कारण बीकानेर के लूणकरणसर को राजस्थान का राजकोट कहते हैं।

Q.9 रेड डायमंड के नाम से कौन सा जिला जाना जाता है?

  1. जैसलमेर 
  2. नागौर 
  3. करौली 
  4. धौलपुर

Ans. – 4. धौलपुर
Exp. – लाल पत्थर के प्रचुर मात्रा में पाये जाने के कारण  धौलपुर को रेड डायमंड कहते हैं।

Q.10 राजस्थान की हाईटेक सिटी किसे कहते हैं?

  1. जयपुर 
  2. सीकर 
  3. अलवर 
  4. कोटा

Ans. – 2. सीकर 
Exp. –  सीकर शहर के रोड और टाउन well planned और space के साथ नई टेक्नोलॉजी के द्वारा बनाए गए हैं तथा यहां बड़ी कंपनियों के ऑफिस और  इंडस्ट्रीज है।

Q.11 राजस्थान का नाका किसे कहते हैं?

  1. अजमेर 
  2. अलवर 
  3. जयपुर 
  4. नागौर

Ans. – 1. अजमेर 
Exp. –   राजस्थान के लगभग सभी राजमार्ग अजमेर से होकर गुजरते हैं अर्थात उन पर कंट्रोल अजमेर से कर सकते हैं इसलिए अजमेर को राजस्थान का नाका कहते हैं

Q.12 राजस्थान का मेवानगर  किसे कहते है ?

  1. पीपाड़ 
  2. नाकोड़ा
  3. बिलाड़ा 
  4. नोखा

Ans. – 2. नाकोड़ा
Exp. –   नाकोड़ा बाड़मेर में बालोतरा से 9 किलोमीटर दूर नागर की भाकरिया नामक पहाड़ी पर स्थित मेवा नगर/ वीरानीपुर के नाम से प्रसिद्ध स्थल है जो कि पार्श्वनाथ के जैन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है अर्थात नाकोड़ा धार्मिक केंद्र के लिए प्रसिद्ध है 

Q.13 कौन सा शहर झरोखों की नगरी(city of windows) के नाम से जाना जाता है?

  1. जैसलमेर 
  2. झुंझुनू 
  3. प्रतापगढ़ 
  4. बीकानेर

Ans. – 1. जैसलमेर 
Exp. – जैसलमेर में हवेलियों की संख्या अधिक होने के कारण इसे हवेलियों का शहर भी कहते हैं 
हवेलियों पर झरोखे (खिड़कियां) अधिक होने के कारण इसे झरोखों की नगरी कहते हैंl  

Q.14 राजस्थान के किस शहर को सी.वी. रमन द्वारा आइलैंड ऑफ ग्लोरी (island of glory) कहा गया था?

  1. जयपुर 
  2. कोटा 
  3. अजमेर 
  4. उदयपुर

Ans. – 1. जयपुर 
Exp. – island of glory (वैभव का द्वीप) सी वी रमन ने जयपुर को कहा था
जयपुर के अन्य उपनाम- पूर्व का पेरिस, पिंक सिटी ,रंग श्री द्वीप ,रत्न नगरी, पन्ना नगरी, सिंधु सभ्यता की तर्ज पर बसा नगर

Q.15 राजस्थान का कौनसा भू-भाग मेवल के नाम से जाना जाता है?

  1. बांसवाड़ा- प्रतापगढ़ के मध्य का क्षेत्र
  2. बांसवाड़ा- डूंगरपुर के मध्य का क्षेत्र
  3.  डूंगरपुर -उदयपुर के मध्य का क्षेत्र 
  4. डूंगरपुर-प्रतापगढ़ के मध्य का क्षेत्र

Ans. – 2. बांसवाड़ा- डूंगरपुर के मध्य का क्षेत्र
Exp. –  डूंगरपुर बांसवाड़ा के मध्य में मेव नामक पहाड़ों के कारण  इस क्षेत्र को मेवल कहा जाता हैl

Q.16 राजस्थान का कौन सा क्षेत्र छप्पन का मैदान कहलाता है?

  1. बांसवाड़ा- प्रतापगढ़ के मध्य का क्षेत्र
  2. बांसवाड़ा- डूंगरपुर के मध्य का क्षेत्र
  3.  डूंगरपुर -उदयपुर के मध्य का क्षेत्र 
  4. डूंगरपुर-प्रतापगढ़ के मध्य का क्षेत्र

Ans. – 1. बांसवाड़ा- प्रतापगढ़ के मध्य का क्षेत्र
Exp. – माही नदी बेसिन में प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा के बीच 56 नदी नालों का प्रवाह क्षेत्र (or 56 गावों का समूह) छप्पन का मैदान कहलाता है जबकि जालौर से बालोतरा (बाड़मेर) के मध्य फैले पहाड़  को छप्पन की पहाड़ियां कहते हैंl

Q.17 माही नदी का किनारा कहलाता है? (VDO 27-12-2021)

  1. थली 
  2. कांठल  
  3. देवल 
  4. छप्पन 

Ans. – 2. कांठल
Exp. – माही नदी के किनारे स्थित प्रतापगढ़ जिले के भू-भाग को कांठल के नाम से जाना जाता है

Q.18 प्राचीनकाल में कौनसा क्षेत्र मालव देश कहलाता था?

  1. डूंगरपुर, बांसवाड़ा
  2. जालौर, सिरोही
  3. टोंक ,प्रतापगढ़,झालावाड़
  4. कोटा बाँरा 

Ans. – 3. टोंक ,प्रतापगढ़,झालावाड़
Exp. –
मालव प्रदेश- टोंक, प्रतापगढ़, झालावाड़
मगरा प्रदेश-  राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा 

Q.19 किस नगर का प्राचीन नाम उपकेश पट्टन था?

  1. मेड़ता 
  2. सांचौर 
  3. झालरापाटन 
  4. ओसियां

Ans. – 4. ओसियां

Q.20 प्राचीन ऐतिहासिक स्थल आश्रम पट्टन की आधुनिक पहचान है? (Computer Instructor2022)

  1. भीनमाल 
  2. केशोरायपाटन 
  3. विराटनगर 
  4. झालरापाटन

Ans. – 2. केशोरायपाटन

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment