Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के भौतिक प्रदेश (rajasthan ke bhotik pradesh MCQs) | पश्चिमी मरुस्थल, अरावली पर्वतीय प्रदेश, पूर्वी मैदान, हाड़ौती का पठार- महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

हाड़ौती का पठार से संबंधित महत्वपूर्ण FACTs और MCQs

हाड़ौती का पठार

Q.1 राजस्थान का कौनसा भौगोलिक अंचल मालवा के पठार का विस्तार है? (उद्योग प्रसार अधिकारी 2018) 

  1. हाड़ौती का पठार 
  2. चंबल का मैदान 
  3. लूनी का मैदान
  4.  बैराठ का पठार 

 

Ans. – 1. हाड़ौती का पठार  
Exp. – मालवा का पठार मध्य प्रदेश में स्थित है जिसका उत्तरी भाग हाडोती का पठार है। 

Q.2 दक्षिणी पूर्वी पठार के दो भाग है (महिला पर्यवेक्षक परीक्षा Non-tsp 2015)

  1. ऊपर माल का पठार और भोराट का पठार 
  2. विंध्यन का पठार और दक्कन का पठार 
  3. पोतवार का पठार एंव दक्कन का पठार 
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं 

 

Ans. – 2. विंध्यन का पठार और दक्कन का पठार
Exp. – दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश को दो भागों में बांटा जा सकता है
विंध्यन कगार भूमि –  यह प्रदेश विंध्याचल पर्वत का अंतिम भाग है इसका विस्तार कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर,करौली और धौलपुर जिलों में है। इसकी औसत ऊंचाई 350 से 550 मीटर के बीच है। 
दक्कन लावा पठार –  इसका विस्तार मालवा प्रदेश (प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़) ऊपरमाल पठार (बिजोलिया, भीलवाड़ा, भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़) क्षेत्र में है। 

Q.3 राजस्थान के किस क्षेत्र में विंध्यन पठार विस्तार है (RAS 2003)

  1. उत्तर – पूर्व 
  2. दक्षिण – पूर्व 
  3. दक्षिण 
  4. दक्षिण – पश्चिम 

 

Ans. – 2. दक्षिण – पूर्व 
Exp. –  राजस्थान में विंध्यन का  पठार का विस्तार विंध्य कगार भूमि तक है।
विंध्यन कगार भूमि –  यह प्रदेश विंध्याचल पर्वत का अंतिम भाग है इसका विस्तार कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों में है। इसकी औसत ऊंचाई 350 से 550 मीटर के बीच है।

Q.4 विंध्यन कगार भूमि जिन नदियों के मध्य स्थित है वह है? (दितीय श्रेणी अध्यापक 2017)

  1. बाणगंगा व बनास  
  2. कालीसिंध व चंबल 
  3. बेड़च व बनास 
  4. चंबल व बनास 

 

Ans. – 4. चंबल व बनास 
Exp. –  यह प्रदेश विंध्याचल पर्वत का अंतिम भाग है इसका विस्तार कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों में है। विंध्यन कगार भूमि चंबल व बनास नदियों के बीच में स्थित है।

Q.5 राजस्थान में विंध्यन कगार भूमि क्षेत्र किस प्रकार की चट्टानों से निर्मित है (सांख्यिकी अधिकारी 2021)

  1. ग्रेनाइट 
  2. क़्वार्टजाइट  
  3. बलुआ पत्थर 
  4. बेसाल्ट  

 

Ans. – 3. बलुआ पत्थर 
Exp. –  
विंध्यन कगार भूमि क्षेत्र –  बलुआ पत्थर या चूना पत्थर से निर्मित है। 
हाड़ौती का पठार – आग्नेय  चट्टाने (बेसाल्ट प्रकार की ) से निर्मित है।
आबू पर्वत*, सिवाना पहाड़ियां – आग्नेय  चट्टाने (ग्रेनाइट प्रकार की) से निर्मित है।
पश्चिमी मरुस्थल – अवसादी चट्टानों से निर्मित है।

Q.6 महान सीमा भ्रश (great boundary fault ) राजस्थान के किस भाग में स्थित है (AEN 2018)

  1. उत्तरी – पूर्वी 
  2. दक्षिणी – पूर्वी 
  3. उत्तर – पश्चिमी 
  4. दक्षिण – पश्चिमी

 

Ans. – 2. दक्षिणी – पूर्वी 
Exp. –  अरावली पर्वतमाला और विंध्याचल पर्वतमाला के मिलन स्थल को वृहत सीमा भ्रंश कहते हैं जो बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में फैला है।

Q.7 राजस्थान में महान सीमा भ्रश (great boundary fault) किसको अलग करता है?

  1. मुकुंदरा की पहाड़ियां और बूंदी की पहाड़ियां को
  2. अरावली पर्वत माला और हाडोती के पठार को
  3. हाडोती के पठार और विंध्याचल पर्वत माला को
  4.  विंध्यन कगार भूमि और शाहबाद की उच्च भूमि

 

Ans. – 2. अरावली पर्वत माला और हाडोती के पठार को
Exp. –  महान सीमा भ्रश/वृहत सीमांत भ्रश हाड़ौती का पठार और अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित है इसके अलावा यह अरावली पर्वत माला और विंध्यन पर्वत माला का मिलन स्थल भी है। इसका विस्तार बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और चित्तौड़गढ़ में है।

Great Boundary Fault (महान सीमा भ्रश)

Q.8 राजस्थान में महान सीमा भ्रश फैला है, के सहारे (RAS 2013)

  1. बूंदी – सवाई माधोपुर की पहाड़ियां 
  2. उदयपुर की पहाड़ियां 
  3. अलवर की पहाड़ियां 
  4. शेखावटी-तोरावटी की पहाड़ियां

 

Ans. – 1. बूंदी – सवाई माधोपुर की पहाड़ियां 
Exp. –  महान सीमा भ्रश हाड़ौती का पठार और अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित है। महान सीमा भ्रश बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों से गुजरता है।

Q.9 राजस्थान में डेक्कन ट्रैप के शैल समूह विद्यमान है? (वनरक्षक 2013)

  1. डूंगरपुर-उदयपुर में 
  2. नागौर-जोधपुर में 
  3. झालावाड़-कोटा में 
  4. चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा में

 

Ans. – 3. झालावाड़-कोटा में 
Exp. – डेक्कन ट्रैप (deccan trap) लावा से बने पठारी भाग होते हैं, जो राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग में झालावाड़ कोटा और मेवाड़ के कुछ भागों में शैल के रूप में पाए जाते हैं। इनका रंग गहरा भूरा या हरा होता है।

Q.10 हाडोती के पठार में निम्न में से कौन सा उप-प्रदेश सम्मिलित नहीं है ?

  1. अर्धचंद्राकार पर्वत श्रेणियां 
  2. शाहबाद का उच्च स्थल  
  3. डग -गंगधार के उच्च क्षेत्र 
  4. आडवाला पहाड़ियाँ 

 

Ans. – 4. आडवाला पहाड़ियाँ 
Exp. – डॉ हरी मोहन सक्सैना और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12 ,राजस्थान अध्ययन, पुस्तक के अनुसार हाड़ौती पठार को 5 धरातलीय प्रदेशों में विभक्त किया जा सकता है (1) अर्धचंद्राकार पर्वत श्रेणियां (2)नदी निर्मित मैदान (3) शाहबाद का उच्च स्थल (4) झालावाड़ का पठार (5) डग -गंगधार के उच्च क्षेत्र

Q.11 दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश में अर्धचंद्राकार पहाड़ियां  कहते हैं ?

  1. बूंदी की पहाड़ियां को  
  2. मुकंदरा की पहाड़ियां को  
  3. दोनों को 
  4. शाहबाद की उच्च भूमि को 

 

Ans. – 3. दोनों को
Exp. – दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश में बूंदी की पहाड़ियां और मुकन्दरा की पहाड़ियां अर्धचंद्राकार रूप में स्थित है। 

Q.12 राजस्थान में मुकुंदरा की पहाड़ियां स्थित है?

  1. कोटा और बूंदी में
  2. कोटा और झालावाड़ में
  3. झालावाड़ और बाँरा में 
  4. कोटा में 

 

Ans. – 2. कोटा और झालावाड़ में
Exp. – मुकंदरा की पहाड़ियां मुख्य रूप से कोटा जिले में स्थित है, लेकिन इनका कुछ भाग झालावाड़ जिले में भी स्थित  है। 

Q.13 निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ियां राजस्थान में विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है? (RAS 2018) 

  1. मुकुंदरा की पहाड़ियां 
  2. डोरा पर्वत 
  3. अलवर पर्वत 
  4. गिरवा पर्वत 

 

Ans. – 1. मुकुंदरा की पहाड़ियां 
Exp. –  मुकंदरा की पहाड़ियां हाडोती क्षेत्र में स्थित है जो कि विंध्यन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है।

Q.14 राजस्थान में आडावाला/आरावाला की पहाड़ियां स्थित है?

  1. बूंदी – सवाई माधोपुर में 
  2. कोटा बूंदी में
  3. कोटा बारा में
  4. झालावाड़ में 

 

Ans. – 1. बूंदी – सवाई माधोपुर में 
Exp. –  विंध्याचल पर्वत के विस्तार की बूंदी से सवाई माधोपुर तक स्थित पहाड़ियों को आडावाला/आरावाला की पहाड़ियां कहते हैं। 

Q.15 हाडोती के पठार की सबसे ऊंची चोटी चांदबाड़ी कौन सी पहाड़ी पर स्थित है ?

  1. बूंदी की पहाड़ियाँ  
  2. मुकंदरा पहाड़ियां 
  3. शाहबाद की उच्च भूमि
  4. डग -गंगधार के उच्च क्षेत्र 

 

Ans. – 2. मुकंदरा पहाड़ियां 
Exp. – मुकुंदरा की पहाड़ियां कोटा और झालावाड़ में स्थित है, झालावाड़ के खानपुरा स्थान पर हाडोती के पठार की सबसे ऊंची चोटी चांदबाड़ी  (517 मीटर) स्थित है।

Q.16 दक्षिणी-पूर्वी पठार में घोड़े की नाल जैसी पहाड़िया है ?

  1. बूंदी की पहाड़ियां 
  2. मुकंदरा की पहाड़ियां 
  3. रामगढ़ की पहाड़ियाँ  
  4. डग – गंगाधर उच्च भूमि 

 

Ans. – 3. रामगढ़ की पहाड़ियाँ  
Exp. – बूंदी और मुकुंदरा की पहाड़ियां अर्धचंद्राकार जैसी है तथा रामगढ़ की पहाड़ियाँ (बाँरा में) गोलाकार या घोड़े की नाल जैसी आकृति की है। रामगढ़ की पहाड़ियां शाहबाद की उच्च भूमि क्षेत्र में स्थित है।

Q.17 राजस्थान में डग – गंगाधर उच्च भूमि पाई जाती है?

  1. भीलवाड़ा 
  2. चित्तौड़गढ़ 
  3. बाँरा  
  4. झालावाड़

 

Ans. – 4. झालावाड़
Exp. – झालावाड़ के पठार के दक्षिण पश्चिम भाग में डग – गंगधार की उच्च भूमि पायी जाती है।  

Q.18 निम्न में से कौन सी स्थलाकृति अवस्थिति सही सुमेलित नहीं है? (VDO Pre 2021)

  1. भाकर  – पूर्वी सिरोही 
  2. गिरवा – उदयपुर 
  3. भोरट पठार – कुंभलगढ़ से गोगुंदा 
  4. रामगढ़ पहाड़ी – राजसमंद  

 

Ans. – 4. रामगढ़ पहाड़ी – राजसमंद  
Exp. – रामगढ़ की पहाड़ियां (बाँरा में) शाहबाद की उच्च भूमि क्षेत्र में स्थित है। 

Q.19 निम्न में से असत्य हैं?

  1.  हाड़ौती पठार पर बूंदी एव मुकंदरा की पहाड़ियां अर्धचंद्राकार रूप में फैली है। 
  2.  शाहबाद का क्षेत्र बाँरा जिले के पूर्व भाग में मध्य प्रदेश से लगा हुआ क्षेत्र है
  3.  बूंदी की पर्वत श्रेणियों का सर्वोच्च शिखर धोनिया है। 
  4.  हाड़ौती का पठार मालवा के पठार का उत्तरी भाग है। 

 

Ans. – 3. बूंदी की पर्वत श्रेणियों का सर्वोच्च शिखर धोनिया है। 
Exp. – धोनिया पर्वत (1183 मी) उदयपुर में स्थित है। 

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment