Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के भौतिक प्रदेश (rajasthan ke bhotik pradesh MCQs) | पश्चिमी मरुस्थल, अरावली पर्वतीय प्रदेश, पूर्वी मैदान, हाड़ौती का पठार- महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

Q.21 निर्माण प्रक्रिया के आधार पर अरावली पर्वतमाला है?

  1. वलित पर्वतमाला 
  2. अवशिष्ट पर्वत माला 
  3. ब्लॉक पर्वतमाला 
  4. प्राचीनतम पर्वतमाला

 

Ans. – 1. वलित पर्वतमाला 
Exp. – निर्माण प्रक्रिया के आधार पर अरावली पर्वतमाला वलित (Folded)पर्वतमाला है।

Q.22 रचना विधि के आधार पर अरावली पर्वतमाला है?

  1. मोड़दार 
  2. अवशिष्ट पर्वत माला
  3. ब्लॉक पर्वतमाला 
  4. प्राचीनतम पर्वतमाला

 

Ans. – 2. मोड़दार
Exp. –  रचना विधि के आधार पर अरावली पर्वतमाला मोड़दार ( twisted)है

Q.23 संरचनात्मक दृष्टि से अरावली पर्वत श्रृंखला है?

  1. देहली क्रम
  2. विन्ध्यन क्रम
  3. ढक्कन क्रम
  4. बुंदेलखंड

 

Ans. – 1. देहली क्रम
Exp. –   देहली महासमूह की शैल राजस्थान के विस्तृत भू-भाग पर विद्यमान है जो दिल्ली से लेकर गुजरात तक फैले हैं अजमेर और पश्चिमी मेवाड़ में देहली महासमूह के शैल अरावली पर्वत की पहाड़ियों के मध्य अनेक सुंदर पर्वतों का निर्माण करते हैं।

Q.24 वर्तमान में अरावली पर्वत विद्यमान है (JEN Diploma 2016)

  1. वलित पर्वतों के रूप में 
  2. संग्रहित पर्वतों के रूप में 
  3. अवशिष्ट पर्वतों के क्षेत्र में 
  4. ब्लॉक पर्वतों के रूप में

 

Ans. – 3. अवशिष्ट पर्वतों के क्षेत्र में 
Exp. –   प्राचीन काल में यह पर्वतमाला अफ्रीका तक विस्तृत थी, जो अब केवल उसका अवशिष्ट राजस्थान मे बचा हैं।

Q.25 अरावली पर्वत प्रकार के हैं (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. ज्वालामुखी 
  2. अवशिष्ट 
  3. फोल्डर
  4. अवरोधी

 

Ans. – 2. अवशिष्ट
Exp. –   प्राचीन काल में यह पर्वतमाला अफ्रीका तक विस्तृत थी जो अब केवल उसका अवशिष्ट राजस्थान मे बचा हैं।

Short Notes: अरावली पर्वतमाला के बारे में 
निर्माण प्रक्रिया के आधार पर अरावली है- वलित पर्वतमाला
रचना विधि के आधार पर अरावली है – मोड़दार
समय अनुसार अरावली है – प्राचीनतम पर्वतमाला
वर्तमान में अरावली है – अवशिष्ट पर्वत माला
अरावली भाग है –  देहली महासमूह शैलो का

Q.26 अरावली श्रृंखला में नाग पहाड़ कहां स्थित है (जेल प्रहरी 2017)

  1. कुंभलगढ़ के उत्तर में 
  2. सीकर के पश्चिम में 
  3. पुष्कर के पश्चिम में 
  4. अजमेर के पश्चिम में

 

Ans. – 4. अजमेर के पश्चिम में
Exp. –   अजमेर के पश्चिम में तथा पुष्कर के पूर्व में अर्थात दोनों के मध्य नाग पहाड़ (795 मी )स्थित है।

Q.27 निम्न में से कौन सा युग में सही सुमेलित नहीं है (प्रयोगशाला सहायक 2019)

  1. घग्गर नदी – मृत नदी 
  2. भोराट- पठार 
  3. नागपानी – अरावली दर्रा 
  4. सेर- अरावली चोटी

 

Ans. – 3. नागपानी – अरावली दर्रा 
Exp. –  नागपानी दक्षिणी अरावली की एक चोटी है, जिसकी ऊंचाई 867 मीटर है।

Q.28 अरावली श्रेणी के दक्षिण भाग में पर्वतीय चोटी है (मूल्यांकन अधिकारी 2020)

  1. बाबई 
  2. बैराठ 
  3. डोरा  
  4. रघुनाथगढ़

 

Ans. – 3. डोरा 
Exp. –  दक्षिणी अरावली में जालौर स्थिति डोरा (जसवंतपुरा पर्वतीय क्षेत्र) पर्वत की ऊंचाई 869 मीटर है।

Q.29 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए (RAS 2016)

  1. अरावली मरुस्थल के पूर्वी विस्तार को रोकता है।
    2. अरावली क्षेत्र खनिजों में समृद्ध है। 
    3. राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रारूप अरावली से प्रभावित नहीं है। 
    4. राजस्थान के अनेक नदियों का उद्गम स्थल अरावली है।
  • 1,2,3 सही है।
  • 1,2,4 सही है।
  • 2,3,4 सही है।
  • 3,4 सही है।

 

Ans. 1,2,4 सही है।
Exp. –  अरावली पर्वतमाला दक्षिणी पश्चिमी मानसून के समानांतर होने से पश्चिमी मरुस्थल में वर्षा नहीं होती है क्योंकि वर्षा होने के लिए अनुकूल स्थिति यह है कि पर्वतमाला मानसून की दिशा के साथ समकोण बनाये।

Q.30 कथन (A) -अरावली के पूर्वी ढालो पर पश्चिमी ढालों की अपेक्षा वनस्पति अधिक सघन तथा ऊंचाई तक विद्यमान है।
    कारण (R) – अरावली की पूर्वी ढाल अधिक मानसूनी वर्षा प्राप्त करते हैं तथा पश्चिमी ढालों की अपेक्षा तीक्ष्ण ढाल युक्त व उच्चतर है। (Librarian 2016)

  1. A और R दोनों सही है किन्तु R, A की आंशिक व्याख्या करता है।
  2. A तथा R दोनों सही है तथा R, A की पूर्ण व्याख्या करता है।
  3. A गलत है किन्तु R सही है। 
  4. A सही है किन्तु R गलत है।

 

Ans. – 2. A तथा R दोनों सही है तथा R, A की पूर्ण व्याख्या करता है।
Exp. –   अरावली के पूर्वी ढालों पर वनस्पति अधिक सघन और ऊंचाई पर है क्योंकि वहां पर बंगाल की खाड़ी मानसून से  वर्षा अधिक होती है।

Q.31 कथन (A) अरावली पर्वत श्रंखला राजस्थान में एक जल विभाजक है
कारण (R) अरावली पर्वत श्रंखला मरुस्थलीकरण को सीमित करती है।
निम्नलिखित कोड का उपयोग करते हुए उत्तर का चयन कीजिए –

  1. A और R दोनों सही है तथा R, A का सही स्पष्टीकरण है।
  2. A और R दोनों सही है, किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
  3. A सही है, R गलत हैं।
  4. A गलत हैं, R सही हैं।

 

Ans. – 2. A और R दोनों सही है, किन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
Exp. –   अरावली के पूर्व दिशा का पानी यमुना, चंबल नदी नदियों के प्रवाह द्वारा बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरता है जबकि पश्चिम दिशा का पानी लूनी, माही, पश्चिम बनास आदि नदियों द्वारा अरब सागर में गिरता है इसलिए अरावली जल विभाजक का काम करती है तथा अरावली मरुस्थलीकरण के पश्चिम से पूर्व की ओर को बढ़ने से रोकती है। अरावली के दोनों काम अलग अलग है एक दूसरे पर निर्भर नहीं है।

Q.32 राजस्थान में अरावली का कौन सा भाग सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है (खाद्य सुरक्षा अधिकारी 2019)

  1. उत्तर – पूर्वी 
  2. मध्य  
  3. दक्षिणी
  4. शेखावाटी पहाड़ियां

 

Ans. – 3. दक्षिणी
Exp. – दक्षिणी अरावली प्रदेश मुख्यत: आबू पर्वत खंड (सिरोही) में सर्वाधिक वर्षा होती है।  

Q.33 निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृति अरावली श्रंखला में अवस्थित नहीं है (JEN सिविल डिग्री 2022)

  1. भोराट पठार 
  2. मुकंदरा पहाड़िया 
  3. लसाडिया का पठार 
  4. गिरवा पहाड़ियां

 

Ans. – 2. मुकंदरा पहाड़िया 
Exp. – भोराट का पठार गोगुन्दा और कुंभलगढ़ के मध्य स्थित है लसाडिया का पठार और गिरवा की पहाड़ियां उदयपुर में स्थित है लेकिन मुकंदरा की पहाड़ियां कोटा में स्थित है।

Q.34 सिरोही जिले में तीव्र ढाल युक्त एवं उबड़ खाबड़ पहाड़ियों का स्थानीय नाम है (JEN सिविल डिग्री 2022)

  1. गिरवा 
  2. भाकर  
  3. भोराट 
  4. थली

 

Ans. – 2. भाकर 
Exp. – सिरोही के पूर्व में तीव्र ढाल युक्त एवं उबड़ खाबड़ पहाड़ियों का स्थानीय नाम भाकर है।

Q.35 निम्नलिखित में से कौन सी पर्वतीय चोटी सिरोही जिले में स्थित नहीं है ? (JEN विद्युत/यांत्रिक डिप्लोमा 2022)

  1. कमलनाथ 
  2. अचलगढ़ 
  3. दिलवाड़ा 
  4. सेर

 

Ans. – 1. कमलनाथ 
Exp. – कमलनाथ उदयपुर में अवस्थित है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment