Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के भौतिक प्रदेश (rajasthan ke bhotik pradesh MCQs) | पश्चिमी मरुस्थल, अरावली पर्वतीय प्रदेश, पूर्वी मैदान, हाड़ौती का पठार- महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

अरावली प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण FACTs और MCQs 

अरावली पर्वतीय प्रदेश को तीन उप-भागों में बांटा जा सकता है उत्तरी अरावली, मध्य अरावली और दक्षिणी अरावली। इन भागो से संबंधित सर्वोच्च चोटियाँ और पहाड़िया के क्वेश्चन सबसे ज्यादा एग्जाम में पूछे जाते हैं जिनको निम्न प्रकार से टेबल के रूप में समझ सकते हैं।

 स्थितिसर्वोच्च चोटियाँपहाड़ियाँ
उत्तरी अरावली(खेतड़ी) झुंझुनू से सांभर (जयपुर) तकरघुनाथगढ़* (सीकर) – 1055 मी , मालखेत (सीकर) – 1052 मी , लोहगर्ल (झुंझुनू)- 1051 मी ,खौ (जयपुर) – 920 मी ,हर्षनाथ (सीकर) – 820 मी ,बाबाई (झुंझुनू) -780 मी 
नाहरगढ़, जयगढ़, मनोहरपुर ,बरवाड़ा* (जयपुर में), भानगढ़*,सिरावास*,सरिस्का, बिलाली*,भैराच,बालागढ़ (अलवर में) 

मध्य अरावलीसांभर से देवगढ़ (राजसमन्द) तक गोरमजी (टॉडगढ़)- 934 मी, मारायजी (टॉडगढ़) – 933 मी, तारागढ़* (अजमेर) – 870 मीमेरवाड़ा पहाड़ियां* (मुख्य रूप से अजमेर में), नाग पहाड़* (अजमेर), शेखावाटी निम्न पहाड़ियां (सांभर झील से झुंझुनू (सिंघाना) तक)
दक्षिणी अरावलीदेवगढ़ (राजसमन्द) से खेड़ाब्रह्मा (सिरोही) तकगुरु शिखर(सिरोही) – 1722 मी, सेर (सिरोही) – 1597 मी, दिलवाड़ा(सिरोही) – 1442 मीअचलगढ़, ऋषिकेश, (सिरोही में), जरगा, सज्जनगढ़,कमलनाथ, धोनिया*, सायरा, लीलागढ़, नागपानी*, गोगुन्दा (उदयपुर), डोरा पर्वत* (जसवंतपुरा पर्वतीय क्षेत्र) जालौर
* – विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके & महत्वपूर्ण

 Q.1 अरावली पर्वत श्रृंखलाओं का अक्रमिक विस्तार कौन से जिलों में है?

  1. सिरोही-उदयपुर 
  2. राजसमंद-अजमेर 
  3. जयपुर-अलवर 
  4. सीकर-अजमेर

 

Ans. – 3. जयपुर-अलवर 
Exp. – अरावली पर्वत श्रंखला का सर्वाधिक विस्तार सिरोही, उदयपुर, राजसमंद से अजमेर तक है तथा उसके बाद जयपुर-अलवर में इनका विस्तार अक्रमिक रूप से है।

Q.2 अरावली पर्वतमाला के कौन से भाग में सर्वाधिक अंतराल विद्यमान है

  1. उतरी – मध्यवर्ती 
  2. उत्तर – दक्षिण 
  3. पूर्व – मध्यवर्ती 
  4. दक्षिणी – पश्चिमी

 

Ans. – 1. उतरी – मध्यवर्ती 
Exp. – अरावली पर्वतमाला के उत्तरी मध्यवर्ती भाग अर्थात जयपुर – अलवर में इनके मध्य सर्वाधिक अंतराल विद्यमान है।

Q.3 अरावली पर्वतमाला कौन से जिले में सर्वाधिक फैली हुई है?

  1. सिरोही 
  2. उदयपुर 
  3. राजसमंद 
  4. डूंगरपुर

 

Ans. – 2. उदयपुर 
Exp. – अरावली पर्वतमाला का अधिकांश भाग उदयपुर जिले में स्थित है, इसके बाद डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिला में फैली हुई है तथा सिरोही में सबसे अधिक ऊंचाई लिए हुए हैं।

Q.4 अरावली पर्वतमाला का सर्वाधिक नुकीलापन किन जिलों में है?

  1. सिरोही – उदयपुर 
  2. उदयपुर – राजसमंद 
  3. अजमेर – भीलवाड़ा 
  4. सीकर – झुंझुनू

 

Ans. – 3. अजमेर – भीलवाड़ा 

Q.5 अरावली का न्यूनतम विस्तार किस जिले में है ?

  1. अलवर 
  2. जयपुर 
  3. अजमेर 
  4. सिरोही

 

Ans. – 3. अजमेर 
Exp. – अरावली पर्वतमाला के मध्य भाग की चौड़ाई कम है, इसलिए अरावली का न्यूनतम विस्तार अजमेर जिले में है। 

Short Notes:
अरावली की सर्वाधिक ऊंचाई – सिरोही
अरावली की न्यूनतम ऊंचाई –  जयपुर
अरावली का सर्वाधिक विस्तार – उदयपुर
अरावली का न्यूनतम विस्तार – अजमेर

Q.6 निम्न में से कौन सी चोटी/श्रृंखला दक्षिणी अरावली में स्थित है (Veterinary Officer 2020)

  1. नागपहाड़  
  2. रघुनाथगढ़ 
  3. तारागढ़ 
  4. अचलगढ़

 

Ans. – 4. अचलगढ़
Exp. – अचलगढ़ (सिरोही) दक्षिणी अरावली में स्थित है। रघुनाथगढ़ (सीकर) उतरी अरावली का तथा तारागढ़, नाग पहाड़ (अजमेर) मध्य अरावली के भाग है।

Q.7 मध्य अरावली का निम्नतम उच्चावच क्षेत्र है (Asst.Agri.officer 2015)

  1. सांभर क्षेत्र 
  2. भोराट पठार 
  3. मारवाड़ क्षेत्र 
  4. आबू ब्लॉक

 

Ans. – 1. सांभर क्षेत्र 
Exp. – शेखावाटी निम्न पहाड़िया सांभर झील से झुंझुनू (सिंघाना) तक है।

Q.8 भानगढ़ व सिरावास श्रेणियां स्थित है (ACF & FRO 2021)

  1. उत्तरी अरावली 
  2. मध्य अरावली 
  3. दक्षिणी अरावली 
  4. पश्चिमी अरावली

 

Ans. – 1. उत्तरी अरावली 
Exp. – भानगढ़, सिरावास श्रेणियां अलवर में स्थित है जो कि उत्तरी अरावली का भाग है।

Q.9 निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत चोटी उत्तरी अरावली में अवस्थित नहीं है (कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक 2019)

  1. सज्जनगढ़ 
  2. रघुनाथगढ़ 
  3. बिलाली 
  4. बरवाड़ा

 

Ans. – 1. सज्जनगढ़ 
Exp. – रघुनाथगढ़ (सीकर), बिलाली (अलवर), बरवाड़ा (जयपुर) उत्तरी अरावली के भाग है तथा सज्जनगढ़ (उदयपुर) दक्षिणी अरावली का भाग है।

Q.10 निम्न में से कौन सी अलवर में  स्थित पहाड़ियां/चोटियाँ  है?
a. बाबाई
b. बिलाली
c. भैराच
d. धोनिया
e. सायरा

  1. a और b
  2. b और c
  3. a,b और d
  4. c, d और e

 

Ans. – 2. b और c
Exp. – बाबई (झुंझुनू में) बिलाली, भैराज (अलवर में), धोनिया, सायरा (उदयपुर में) स्थित पहाड़ियां है।

Q.11 निम्न में से कौन सी पहाड़ी मध्य अरावली श्रेणी में स्थित है? (IInd Grade Gk 2017)

  1. गिरवा पहाड़ियां 
  2. इसराना भाखर पहाड़ियां 
  3. रोजा भाखर पहाड़ियां 
  4. मेरवाड़ा पहाड़ियां

 

Ans. – 4. मेरवाड़ा पहाड़ियां
Exp. – मेरवाड़ा पहाड़ियां मुख्यतः अजमेर जिले में स्थित है जो कि मारवाड़ को मेवाड़ से अलग करती है।
इसराना भाखर पहाड़ियां और रोजा भाखर पहाड़ियां जालौर में स्थित है। गिरवा पहाड़िया उदयपुर में स्थित है।

Q.12 निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिणी अरावली प्रदेश में अवस्थित नहीं है (Asst.Testing Officer 2021)

  1. उड़िया पठार 
  2. शाहाबाद उच्च भूमिया  
  3. लसाडिया पठार 
  4. भोराट पठार

 

Ans. – 2. शाहाबाद उच्च भूमिया  
Exp. – शाहाबाद उच्च भूमि बाँरा जिले में स्थित है। उड़िया पठार सिरोही जिले में, लसाडिया का पठार उदयपुर में, भोराट पठार गोगुंदा से कुंभलगढ़ तक स्थित है।

Q.13 निम्न में से अंतर पर्वतीय मैदान नहीं है? (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. ब्यावर 
  2. अजमेर 
  3. पिसांगन 
  4. कपासन

 

Ans. – 4. कपासन
Exp. – ब्यावर और पीसांगन अजमेर जिले में आते हैं जो अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में आते हैं जबकि कपासन चितौड़गढ़ में है।

Q.14 सेन्दड़ा स्टेशन के पास चट्टाने की आकृति पाई जाती है? (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. भूसाकार 
  2. भेषाकार  
  3. सर्पाकार 
  4. इनमें से कोई नहीं

 

Ans. – 3. सर्पाकार
Exp. – पाली जिले में स्थित सेन्दड़ा स्टेशन के पास सर्पाकार चट्टानों की आकृति में विविधता पाई जाती है।

Q.15 जरगा पर्वत स्थित है?

  1. उदयपुर-सिरोही में 
  2. उदयपुर-राजसमंद में 
  3. उदयपुर में 
  4. उदयपुर-डूंगरपुर में

 

Ans. – 2. उदयपुर-राजसमंद में 
Exp. – जरगा पर्वत उदयपुर-राजसमंद क्षेत्र में विस्तृत है। जिसकी ऊंचाई 1431 मीटर है।

Q.16 राजस्थान में निम्न जिलों में से कौन से एक जिले में अरावली पहाड़ी का विस्तार नहीं है (प्रयोगशाला सहायक 2019)

  1. सीकर
  2. झुंझुनू
  3. जालौर
  4. अलवर

 

Ans. – 3. जालौर
Exp. – अरावली प्रदेश के अंतर्गत राजस्थान के (14 जिले) सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर, जयपुर और अलवर जिले मुख्यतः सम्मिलित है किंतु इनकी शाखाओं के प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए इसमें प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ तथा भीलवाड़ा जिले सम्मिलित कर लिए जाते हैं। सीकर, झुंझुनूं और नागौर जिले की कुछ तहसीलें भी इसमें सम्मिलित की जाती है। (Source – दैनिक भास्कर रिपोर्ट

Q.17 अरावली वनीकरण परियोजनाओं के अंतर्गत निम्न में से कौन सा जिला नहीं आता है? (VDO Mains 2022)

  1. सीकर 
  2. पाली 
  3. नागौर 
  4. अजमेर

 

Ans. – 4. अजमेर
Exp. – अरावली वनीकरण परियोजना (1992) में राजस्थान के 10 जिले अर्थात् अलवर, सीकर, झुंझनू, नागौर, जयपुर (दौसा सहित) पाली, सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा शामिल हैं।

Q.18 अरावली पर्वतमालाओ की सुदूर दक्षिणी जड़ जहां से प्रारंभ होती है वह स्थान है?

  1. पालनपुर 
  2. आबू पर्वत 
  3. अरब सागर तल
  4. गोगुंदा 

 

Ans. – 3. अरब सागर तल
Exp. – अरावली पर्वतमाला का उद्गम दक्षिणतम क्षेत्र अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप से माना जाता है। इसी कारण ‘अरब सागर को अरावली का पिता, कहा जाता है।

Q.19 जिस दिशा में अरावली श्रेणियों की चौड़ाई बढ़ती जाती है वह है ?(RPSC LDC 2012)

  1. उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम 
  2. पूर्व से पश्चिम 
  3. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व 
  4. पश्चिम से पूर्व

 

Ans. – 1. उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम 
Exp. – अरावली पर्वतमाला का दक्षिणी-पश्चिमी भाग (गुजरात में) चौड़ा है जबकि उत्तरी पूर्वी भाग (दिल्ली की ओर ) की चौड़ाई कम होती जाती है।

Q.20 राजस्थान में खेडब्रह्मा (गुजरात सीमा) से खेतड़ी तक अरावली पर्वतमाला की लंबाई है?(ग्राम सेवक 2008)

  • 500 km
  • 550 km
  • 600 km
  • 692 km

 

Ans. 550 km
Exp. – अरावली पर्वतमाला की (पालनपुर) गुजरात से रायसीना पहाड़ी (दिल्ली) तक की कुल लंबाई 692 किमी है जिसमें से राजस्थान में लंबाई (खेडब्रह्मा) सिरोही से (खेतड़ी) झुंझुनू तक 550 किमी है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment