Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के भौतिक प्रदेश (rajasthan ke bhotik pradesh MCQs) | पश्चिमी मरुस्थल, अरावली पर्वतीय प्रदेश, पूर्वी मैदान, हाड़ौती का पठार- महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

Q.21 पश्चिमी रेतीले मैदान की पूर्वी सीमा निर्धारित होती है (JEN विद्युत/यांत्रिकी डिप्लोमा 2022)

  1. 30 सेमी वर्षा रेखा से
  2. 50 सेमी वर्षा रेखा से 
  3. 60 सेमी वर्षा रेखा से 
  4. 20 सेमी वर्षा रेखा से

Ans. 50 सेमी वर्षा रेखा से 
Exp. – 50 सेमी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों पश्चिमी रेतीले मैदान और पूर्वी मैदान में बांटती है।

Q.22 पश्चिमी राजस्थान में ‘शुष्क पश्चिमी रेतीला मैदान’ की पूर्वी सीमा निम्न में से कौन सी सम वर्षा रेखा बनाती है? (IInd Grade Gk 2017)

  1. 80 सेमी
  2. 40 सेमी
  3. 25 सेमी
  4. 15 सेमी

Ans. 25 सेमी
Exp. – 25 सेमी वर्षा सम रेखा राजस्थान के पश्चिमी रेगिस्तान को दो भागों शुष्क मरुस्थल प्रदेश (शुष्क पश्चिमी रेतीला मैदान) और अर्ध शुष्क मरुस्थल प्रदेश में बाँटती है।

Q.23 थार मरुस्थल का विस्तार किन राज्यों तक है? (Raj.Police 2014)

  1. राजस्थान 
  2. राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश 
  3. राजस्थान, पंजाब 
  4. राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा

Ans. – 4. राजस्थान, पंजाब, गुजरात, हरियाणा
Exp. – थार मरुस्थल का विस्तार भारत में राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, पंजाब राज्यो में है। थार का मरुस्थल राजस्थान में उत्तर पश्चिम में 640 किलोमीटर लंबा और 300 किलोमीटर चौड़ा है।

Q.24 भारत में थार मरुस्थल का कितना प्रतिशत भाग राजस्थान में विद्यमान है? (RAS 2016)

  • 90%
  • 75%
  • 35%
  • 60%

Ans. –  Deleted
Exp. – थार मरुस्थल का विस्तार भारत में 85%, पाकिस्तान में 15% है तथा राजस्थान में इसका विस्तार 62% है। 

Q.25 राजस्थान का उत्तरी-पश्चिमी मरुस्थलीय भाग राज्य के लगभग कितने भाग को घेरे हुए हैं?

  •  2/3
  • 3/5
  • 3/7
  • 4/7

Ans. 3/5
Exp. – उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश राजस्थान का लगभग 61.11% (⅗ =60%) भाग गिरे हुए हैंl

Q.26 पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग है? (महिला पर्यवेक्षक Non-Tsp 2015)

  • 242239 वर्ग किमी.
  • 75000 वर्ग किमी.
  • 175000 वर्ग किमी.
  • 213688 वर्ग किमी.

Ans. – 175000 वर्ग किमी.
Exp. –  राजस्थान में फैले थार मरुस्थल का क्षेत्रफल लगभग 2,09,100 वर्ग किमी. है लेकिन हिंदी ग्रंथ अकादमी डॉ.एच. एम. सक्सेना द्वारा लिखित पुस्तक के अनुसार 1,75,000 वर्ग किमी. है।

Q.27 राजस्थान के पश्चिमी रेतीले मैदान के कितने प्रतिशत में बालुका स्तूप पाए जाते हैं (Patwar 2008)

  • 60
  • 50
  • 40
  • 30

Ans. – 60
Exp. –  पश्चिमी रेतीले मैदान में लगभग 58.5% (लगभग 60%) भाग पर बालुका स्तूप (रेत के टीले) पाए जाते हैं।

Q.28 पश्चिमी राजस्थान के रेतीले मैदान का कितना प्रतिशत क्षेत्र बालुका स्तूप मुक्त है? (Patwar Mains 2016)

  • 41.5%
  • 61.11%
  • 18.6%
  • 14.7%

Ans. 41.5%
Exp. –  बालुका स्तूप मुक्त प्रदेश 41.5% है। (जहां रेत के टीले नहीं है) बालुका स्तूप युक्त प्रदेश 58.5% (लगभग 60%) है।

Q.29 राजस्थान के थार के मरुस्थल में से पथरीला मरुस्थल का कितना भाग है?

  • 10%
  • 15%
  • 20%
  • 25%

Ans. 15%
Exp. –  राजस्थान के मरुस्थल को रेतीला मरुस्थल और पथरीला मरुस्थल दो भागों में बांटा जा सकता है। रेतीला मरुस्थल का विस्तार 85% तथा पथरीला मरुस्थल का प्रतिशत 15% है। (राजस्थान अध्ययन कक्षा 12 पुस्तक के अनुसार)

Q.30 पश्चिमी मरुस्थल का सबसे छोटा जिला है?

  1. सीकर 
  2. झुंझुनू 
  3. चूरू 
  4. जालौर

Ans. 2. झुंझुनू 
Exp. –  राजस्थान के थार के मरुस्थल में 12 जिले (जैसलमेर बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू तथा पाली जिले का पश्चिमी भाग) सम्मिलित है। पश्चिमी मरुस्थल का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर और सबसे छोटा जिला झुंझुनू है।

Q.31 राजस्थान की थार के मरुस्थल का ढाल है?

  1. पश्चिम से पूर्व की ओर  
  2. उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर 
  3. दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर 
  4. दक्षिण से उत्तर की ओर

Ans. – 2. उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर 
Exp. – थार के मरुस्थल का ढाल मरुस्थल में प्रवाहित होने वाली लुनी नदी का प्रवाह क्षेत्र से पता कर सकते हैं अर्थात उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर ढाल होगा। 

Q.32 मरुस्थल का कौन सा भाग अधिक ऊंचाई वाला है?

  1. पूर्व 
  2. दक्षिण 
  3. पश्चिम 
  4. दक्षिण पश्चिम

Ans. – 1. पूर्व 
Exp. – लूनी नदी के प्रवाह क्षेत्र से पता लगा सकते हैं कि मरुस्थल का पूर्वी भाग अधिक ऊंचाई पर है

Q.33 नागौर उच्च भूमि की समुद्र तल से ऊंचाई है?

  1. 200 से 300 मीटर 
  2. 300 से 500 मीटर 
  3. 500 से 700 मीटर 
  4. 700 से 800 मीटर 

Ans. 300 से 500 मीटर

Q.34 नागौर उच्च भूमि में फ्लोराइड के लिए कौन सी श्रेणी प्रमुख है

  1. मकराना श्रेणी 
  2. मांगलोद श्रेणी 
  3. जायल श्रेणी 
  4. इनमें से कोई नहीं

Ans. – 3. जायल श्रेणी
Exp. – नागौर के जायल पंचायत समिति के कई गाँवों में भूजल में लवणता, फ्लोराइड व नाइट्रेट की अधिकता पाई गई है। पेयजल में फ्लोराइड की मात्रा 1.50 mg/Litre से अधिक होने से हड्डी एवं दंत जनित बीमारियाँ हो जाती हैं।

Q.35 निम्न में से कौन-सी राजस्थान के मरुस्थल की मुख्य विशेषताएं है (Asst. Agri. Officer 2015)

(A) अति शुष्क दशाएं
(B) तापमान का अतिरेक
(C) न्यून औसत वार्षिक वर्षा
(D) कम तथा छितरा हुआ वनस्पति आवरण

  1. A,B एवं D
  2. A,C एवं D
  3. A,B एवं C
  4. A,B,C एवं D

Ans. A,B,C एवं D

Q.36 लाठी सीरीज क्या है? (RAS 2007) (Raj. Police 2018)

  1. भूमिगत जल पट्टी 
  2. वन संरक्षण कार्यक्रम 
  3. सेवण घास पट्टी 
  4. उपरोक्त सभी

Ans. – 1. भूमिगत जल पट्टी 
Exp. – जैसलमेर से पोकरण और मोहनगढ़ तक (60km) पाकिस्तानी सीमा के सहारे सहारे एक भूगर्भीय जल की चौड़ी पट्टी जिसे लाठी सीरीज क्षेत्र कहा जाता है, जहां ‘चंदन नलकूप’ पेयजल आपूर्ति के कारण ‘थार का घड़ा’ कहलाता है। लाठी सिरीज़ क्षेत्र में भूमिगत जल भंडार के कारण विकसित वनस्पति आवरण (सेवण घास) को नखलिस्तान(Oasis) कहते हैं।

Q.37 राजस्थान में पड़िहारा रन कहां है?

  1. शेखावाटी क्षेत्र में 
  2. ढूंढान क्षेत्र में 
  3. मेवाड़ क्षेत्र में 
  4. मारवाड़ क्षेत्र 

Ans. – 1. शेखावाटी क्षेत्र में 
Exp. – पड़िहारा रन क्षेत्र (रतनगढ़) चूरू में स्थित है।

Q.38 बाड़मेर में पाए जाने वाला रन (Rann) है?

  1. कनोड़ 
  2. बाप
  3. थोब
  4. बरमसर

Ans. – 3. थोब
Exp. – थार मरुस्थल में बालुका स्तूपो के बीच में कहीं-कहीं निम्न भूमि मिलती है, जिसमें वर्षा का जल भर जाने से अस्थाई प्याला झीलों व दलदली भूमि का निर्माण होता है जिन्हें रन (Rann) कहते हैं। कनोड़, बरमसर, भाकरी, पोकरण (जैसलमेर में) बाप (जोधपुर में) तथा थोब (बाड़मेर में) प्रमुख रन है।

 

Q.39 राजस्थान में सर्वाधिक रन/टाट पाए जाते हैं ?

  1. जैसलमेर 
  2. बाड़मेर
  3. जोधपुर 
  4. बीकानेर 

Ans. – 1. जैसलमेर
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक रन/टाट जैसलमेर में कानोड़, बरमसर, भाकरी, पोकरण स्थानों में पाये जाते है। 

 

Q.40 निम्नलिखित में से कौन सा बालसन का उदाहरण है (भूगोल व्याख्याता 2020)

  1. खाटू लवण झील 
  2. पचपदरा झील 
  3. सांभर झील 
  4. डीडवाना झील 

Ans. – 3. सांभर झील 
Exp. – पहाड़ियों से घिरे अभिकेंद्रीय अपवाह वाले विस्तृत समतल गर्त को बालसन (Bolsons) कहते हैं l सांभर झील बालसन का तथा डीडवाना झील प्लाया का उदाहरण है l
प्लाया – वर्षा ऋतु में निर्मित खारे पानी की अस्थाई बड़ी झीले

 

Q.41 राजस्थान के कौन से क्षेत्र में आयताकार आकृति के गांव अधिक पाए जाते हैं ?

  1. पश्चिमी राजस्थान 
  2. पूर्वी राजस्थान 
  3. उत्तरी राजस्थान 
  4. दक्षिणी राजस्थान 

Ans. – 1. पश्चिमी राजस्थान
Exp. – पश्चिमी राजस्थान में आक्रमणकारियों के डर से चारदीवारी युक्त आयताकार गाँवो का विस्तार किया गया है। 

 

Q.42 जालौर ग्रेनाइट से निर्मित पहाड़िया होती है (महिला पर्यवेक्षक 2015)

  1. गुम्बदाकार  
  2. चौकोर रेखीय
  3. सर्पिलाकार  
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

Ans. – 1. गुम्बदाकार 
Exp. – जालौर-सिवाना की पहाड़ियां ग्रेनाइट तथा रायलाइट से बनी होती है* तथा यह गुम्बदाकार या इंसलबर्ग के रूप में पाई जाती है। रेगिस्तान क्षेत्र में ढाल नुमा पाई जाने वाली खड़ी सीधी चट्टानों की आकृति को जर्मन भाषा में इंसलबर्ग कहते हैं।

Q.43 राजस्थान में मरुस्थल का मार्च (March) प्रक्रिया का संबंध है?

  1. मरुस्थल में शीतकालीन वर्षा से
  2.  मरुस्थल में चरम तापमान से
  3.  मरुस्थल का विस्तार से
  4. भूजल स्तर में गिरावट से 

 

Ans. – 3. मरुस्थल का विस्तार से
Exp. – मरुस्थल का विस्तार या मरुस्थल के बढ़ने को मरुस्थल का मार्च (March of Desert) कहते हैं। मरुस्थलीकरण का प्रसार राजस्थान से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यो की ओर हो रहा है।

Q.44 निम्न में से कौन सा सम्मेलन मरुस्थलीकरण की रोकथाम के लिए कार्य करता है ?

  1. UNICEF
  2. UNCCD
  3. UNESO 
  4. UNESCO

 

Ans. – 2. UNCCD
Exp. – United Nations Convention to Combat Desertification (UNCCD) मरुस्थलीकरण की रोकथाम के लिए कार्य करता है, जिसकी स्थापना 1994 में की गई थी।

Q.45 निम्नलिखित में से कौन सा बालुका स्तूप प्रचलित पवन की दिशा के समांतर विकसित होते हैं – (CET 7-1-2023)

  1. सीफ  
  2. पैराबोलिक  
  3. बरखान 
  4. अनुप्रस्थ

 

Ans. – 1. सीफ
Exp. – सीफ अनुदैर्ध्य बालुका स्तूप का एक प्रकार होता होता है और अनुदैर्ध्य बालुका स्तूप प्रचलित पवन की दिशा के समांतर विकसित होते हैं।

Q.46 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए : (2nd GRADE G.K  30-7-23)
A. अनुप्रस्थ बालुका-स्तूप चूरू और झुन्झुनू जिलों में मिलते हैं।
B. अवरोधी बालुका-स्तूप पुष्कर क्षेत्र में मिलते हैं ।
C. जोधपुर जिला बालुका-स्तूप मुक्त जिला है।

  1. A और B
  2. A और C 
  3. A, B और C 
  4. B और C  

 

Ans. – 1. A और B
Exp. – जोधपुर में सभी प्रकार के बालुका स्तूप पाए जाते है। अवरोधी बालुका स्तूप किसी वस्तु (झाड़ी, वृक्ष, भवन, पहाड़ी आदि ) के अवरोध के कारण उत्पन्न होते है। यह मुख्यत: पुष्कर, नाग पहाड़, जोबनेर और सीकर की पहाड़ियों में पाये जाते है।

Q.47 थार मरूस्थल में ‘ढांड’ के नाम से कौन सा जाना जाता है – (CET 12th 4/2/2023)

  1. नखलिस्तान 
  2. अर्द्ध चंद्राकर बालुका स्तूप में गर्त 
  3. उत्खात बेसिन 
  4. मरुस्थल में प्याला  

 

Ans. – 2. अर्द्ध चंद्राकर बालुका स्तूप में गर्त 
Exp. – थार मरुस्थल में बालुका स्तूपो के बीच में कहीं-कहीं निम्न भूमि पाई जाती है ,जिसमें वर्षा का जल भर जाने से अस्थाई झीलों या दलदली भूमि का निर्माण होता है जिन्हें रन (Rann) या ढांड कहते हैं। सर्वाधिक ढांड जैसलमेर में पाये जाते है। वर्षा ऋतू में बनने वाली खारे पानी की अस्थाई झीलों को प्याला कहते है।  

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment