राजस्थान का भौतिक विभाजन
राजस्थान में विद्यमान उच्चावच व भौतिक स्वरूप को जलवायु व धरातल के अंतर के आधार पर मुख्यतः 4 भौतिक विभागों में बांटा गया है। चारों भौतिक प्रदेशों का तुलनात्मक अध्ययन टेबल की फॉर्म में निम्न प्रकार से दिया गया है।
उत्तर-पश्चिम मरुस्थलीय प्रदेश | अरावली पर्वतीय प्रदेश | पूर्वी मैदानी प्रदेश | दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश | |
क्षेत्रफल | 61.11%* | 9% | 23% | 6.89%* |
जनसंख्या | 40% | 10% | 39% | 11% |
जिले | 12 | 13 (मुख्यत: 7) | 10 | 7 |
वर्षा | 20 सेमी. से 50 सेमी. | 50 सेमी से 90 सेमी* | 50 सेमी से 80 सेमी* | 80 सेमी से 120 सेमी |
जलवायु | शुष्क विषम | उपआद्र* | आद्र | अति आद्र |
वन | काटीदार झाड़ियां | उष्ण कटिबंधीय कांटेदार झाड़िया | मिश्रित पतझड़ | सघन (सदाबहार) |
मिट्टी | रेतीली बलुई | काली-भूरी पथरीली | जलोढ -दोमट | काली-लाल कछारी |
विशेषता | बालुका स्तूप | बहुतायत खनिज | बीहड़ | लावा पठार |

Q.1 सबसे पहले राजस्थान के भौगोलिक प्रदेशों का निर्धारण किसने किया?
- प्रो. वी.सी. मिश्रा
- प्रो. रामलोचन सिंह
- प्रो. वी.के.तिवारी
- प्रो. टी. एस. सक्सेना
Q.2 राजस्थान की भौगोलिक प्रदेशों का निर्धारण सर्वप्रथम प्रोफ़ेसर वीसी मिश्रा ने 7 भागों में किया था निम्न में से कौन सा नहीं है?
- नहरी क्षेत्र
- अरावली प्रदेश
- चंबल बीहड़ प्रदेश
- माही बेसीन
Q.3 डॉ रामलोचन सिंह ने 1971 में राजस्थान के भौतिक प्रदेशों का कितने भागों में विभाजित किया?
- 4 भागो और 6 लघु प्रदेशों में
- 2 भागों, 4 उपभागों और 12 लघु प्रदेशों में
- 4 भागो ,12 लघु प्रदेशों में
- 1 और 3 दोनों
Q.4 राजस्थान के भौतिक प्रदेशों के संबंध में निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए तथा नीचे गए दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए (Patwar Mains 2016)
(a) राज्य के 61.11% क्षेत्र में पश्चिमी रेतीले मैदान का विस्तार है।
(b) राज्य के 9.60% क्षेत्र में अरावली पर्वतीय प्रदेश का विस्तार है।
(c) राज्य के 23.03% क्षेत्र में पूर्वी मैदान का विस्तार है।
(d) राज्य के 6.37% क्षेत्र में दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश का विस्तार है।
- केवल a
- a और c
- a, b और c
- c और d
Q.5 संरचनात्मक दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप भारत के निम्नलिखित में से किन उच्चावच प्रदेशों का हिस्सा है? (प्रयोगशाला सहायक 2016)
- उत्तरी वृहत मैदान, प्रायद्वीपीय पठार
- उत्तरी पर्वतीय प्रदेश, उत्तरी वृहत मैदान
- तटीय मैदान, प्रायद्वीपीय पठार
- प्रायद्वीपीय पठार, उत्तरी पर्वतीय प्रदेश
Q.6 गोडवाड़ प्रदेश राजस्थान की किस वृहत भू-आकृतिक विभाग का भाग है?(LDC 2016)
- पूर्वी मैदानी प्रदेश
- पश्चिमी शुष्क प्रदेश
- हाड़ौती पठार
- घग्गर प्रदेश
Q.7 कौन सा भौतिक प्रदेश राजस्थान की जीवन रेखा कहा जाता है? (अनुदेशक वायरमैन 2018)
- अर्ध शुष्क मरुस्थल
- अरावली की पहाड़ियां
- हाड़ौती पठार
- पूर्वी मैदान
Q.8 राजस्थान का कौनसा भौतिक प्रदेश खाद्यान्न का कटोरा भी कहा जाता है (उद्योग प्रसार अधिकारी 2018)
- अरावली पर्वत श्रेणी प्रदेश
- पूर्वी मैदान प्रदेश
- बनास बेसिन
- दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश
Q.9 निम्नलिखित में से कौन सा अपने आंतरिक प्रवाह के लिए जाना जाता है (व्याख्याता आयुर्वेद 2021)
- मध्य अरावली का गिरीपाद क्षेत्र
- विंध्यन क्षेत्र
- हाड़ौती क्षेत्र
- शेखावाटी क्षेत्र
Q.10 सापेक्षिक दृष्टि से राजस्थान के निम्न भू-आकृतिक प्रदेशों का भाग जो अस्पष्ट अधर प्रवाह का क्षेत्र है? (RAS 1999)
- दक्षिणी – पूर्वी
- उत्तर एवं उत्तर पश्चिमी
- दक्षिणी – दक्षिणी पश्चिमी
- उत्तर पूर्वी
Q.11 राजस्थान में सर्वाधिक भूकंप संभावित क्षेत्र कौन सा है (अनुदेशक इलेक्ट्रिशियन 2019)
- गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरु
- भरतपुर, अलवर और झुंझुनू
- जयपुर, दौसा और करौली
- नागौर, जोधपुर और पाली
Q.12 राजस्थान का अधिकांश उच्चावचिय भाग औसत समुद्र तल से कितना मीटर ऊपर की श्रेणी में आता है-(REET Mains 27/2/2023)
- 150 – 200
- 250 -300
- 200 – 250
- 450 – 500