Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs (MCQs) December 2022 in Hindi

Q.41 वर्ष 2015-16 में राजस्थान का जन्म पर लिंगानुपात 929 था, जो 2021-22 में बढ़कर हो गया है –

  • 936
  • 942
  • 947
  • 951

Ans. 947

Q.42 राजीविका स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा निर्मित खाद्य उत्पादों को एक छत के नीचे उपलब्ध करवाने हेतु 23 दिसंबर 2022 को किस जिले में ‘राज सखी कैफे’ का शुभारंभ किया गया –

  1. टोंक 
  2. झुंझुनू 
  3. बीकानेर 
  4. श्रीगंगानगर

Ans. 4. श्रीगंगानगर
Exp. – स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पीएनबी आरसेटी से ट्रेनिंग लेकर अपने गांव में स्वरोजगार शुरू कर हस्त निर्मित उत्पाद बना रही है। अतः इन समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन हेतु राजीविका द्वारा ‘राज सखी कैफे’ की शुरुआत की गई है। 

Q.43 राजस्थान सरकार द्वारा ‘राजस्थान अफेक्टेड एरियाज एक्ट 1952’ के तहत किस तहसील को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया गया ?

  1. पुगल 
  2. पाली
  3. फलोदी
  4. बालेसर

Ans. 2. पाली
Exp. – पाली जिले की पाली तहसील को गंभीर सूखाग्रस्त घोषित किया गया।

Q.44 29 नवंबर 2022 को भारतीय सेना द्वारा राजस्थान के रेगिस्तान में कौन सा अभ्यास किया गया?

  1. दक्षिण शक्ति 
  2. सुदर्शन प्रहार
  3. वायु शक्ति
  4. गरुड़

Ans. 2. सुदर्शन प्रहार
Exp. – भारतीय सेना के सुदर्शन चक्र खोर के शाहबाज डिवीजन के सैनिकों ने 29 नवंबर 2022 को राजस्थान के रेगिस्तान में सुदर्शन प्रहार अभ्यास किया।

Q.45 दिसंबर 2022 में ‘मुद्रा उत्सव-2022’ का आयोजन कहां किया गया?

  1. टोंक 
  2. कोटा 
  3. उदयपुर 
  4. बीकानेर

Ans. 2. कोटा 
Exp. – कोटा फ्लेटली एंड न्यूमिसमैटिक सोसायटी की ओर से एग्जीबिशन ट्रेड फेयर ऑफ कॉइन & करेंसी एंड कलेक्टीबल्स के तहत ‘मुद्रा उत्सव-2022’ का आयोजन कोटा में 17-18 दिसंबर 2023 को किया गया।

Q.46 दिसंबर 2022 में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बने हैं?

  1. राजेंद्र सिंह राठौड़
  2. सी.पी. जोशी
  3. सचिन पायलट
  4. वैभव गहलोत

Ans. 4. वैभव गहलोत
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत पुनः राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बन गए हैं। इनका चयन निर्विरोध हुआ है। इसके साथ ही डूंगरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पर निर्विरोध गौरव वल्लभ निर्वाचित हुए हैं।

Q.47 राजस्थान का पहला डिजिटल प्लेनेटोरियम (तारामंडल) का निर्माण कहां किया जाएगा?

  1. जयपुर 
  2. अलवर
  3. अजमेर
  4. कोटा

Ans. 4. कोटा
Exp. –  विज्ञान और अंतरिक्ष के रहस्य जानने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा के सिटी पार्क में 35 करोड़ की लागत से साइंस सेंटर और राजस्थान के पहले डिजिटल प्लेनेटोरियम (तारामंडल) का निर्माण किया जाएगा।

Q.48 ‘दिव्य पथ दांपत्य का’ और ‘एक सफर हम-सफर के साथ’ नामक पुस्तकें राजस्थान के कौन से केंद्रीय मंत्री द्वारा लिखी गई है?

  1. गजेंद्र सिंह शेखावत
  2. अश्विनी वैष्णव
  3. कैलाश चौधरी 
  4. अर्जुनराम मेघवाल

Ans. 4. अर्जुनराम मेघवाल
Exp. –  केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर अपनी दो पुस्तकें  ‘दिव्य पथ दांपत्य का’ और ‘एक सफर-हम सफर’ के साथ भेंट की।

Q.49 दिसंबर 2022 में ‘शरद महोत्सव-2022’ कहाँ मनाया गया?

  1. चूरू 
  2. सीकर
  3. अचलगढ़ 
  4. माउंट आबू

Ans. 4. माउंट आबू
Exp. – राजस्थान के कश्मीर कहे जाने वाले एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव का आयोजन 29 -31 दिसंबर 2022 को किया गया।

Q.50 राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा वर्ष 2023 का ‘इंटरनेशनल एक्सपो’ का आयोजन कहां किया जाएगा?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. कोटा 
  4. उदयपुर

Ans. 2. जोधपुर 
Exp. – 20- 23 मार्च 2023 को जोधपुर में आयोजित होने वाले ‘इंटरनेशनल एक्सपो’ में हस्तशिल्प से लेकर ज्वेलरी, सेरेमिक व अन्य उत्पादों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Q.51 4-7 दिसंबर 2022 को G-20 शिखर सम्मेलन की पहली एजेंडा (शेरपा) मीटिंग कहाँ हुई? (REET Mains Hindi 26/2/2023)

  1. दिल्ली 
  2. जयपुर 
  3. अजमेर
  4. उदयपुर

Ans. 4. उदयपुर
Exp. – 4-7 दिसंबर 2022 को राजस्थान के लेक सिटी उदयपुर में G-20 शिखर सम्मेलन की पहली एजेंडा (शेरपा) मीटिंग हुई। शेरपा जी-20 समूह के सदस्यों के नेताओं के व्यक्तिगत दूत होते हैं। G-20 शेरपा बैठक की अध्यक्षता भारतीय शेरपा अमिताभ कांत ने किया। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2023 में 18 वें G-20 शिखर सम्मेलन भारत में होगा, जिसके लिए भारत 1 दिसंबर 2022 को औपचारिक रूप से जी-20 की अध्यक्षता संभाली है।

Q.52 27 दिसंबर 2022 को राजस्थान का नवीनतम 20 वाँ संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है –

  1. वाडाखेड़ा (सिरोही)
  2. कनक सागर (बूंदी)
  3. सुमेरपुर (पाली)
  4. कोटड़ा (उदयपुर)

Ans. 1. वाडाखेड़ा (सिरोही)
Exp. – राजस्थान सरकार ने सिरोही जिले की सिरोही तहसील में स्थित वाडाखेड़ा संरक्षित क्षेत्र को 20 वाँ संरक्षित क्षेत्र घोषित किया है। इससे पहले 17 वाँ – शाहबाद (बाराँ), 18 वाँ – बीडघास पुलिया (भीलवाड़ा), 19 वां बाघदर्रा क्रोकोडायल संरक्षित क्षेत्र (उदयपुर) घोषित किए गए थे।

Q.53 वेदांता समूह ने बाड़मेर जिले में खोजे गये नई तेल भंडार को नाम दिया है-

  1. बादल 
  2. दुर्गा
  3. कामेश्वरी
  4. करणी

Ans. 2. दुर्गा
Exp. – वर्ष 2022 में वेदांता समूह की कंपनी केयर्न ऑयल एंड गैस ने बाड़मेर जिले में नई तेल भंडार की खोज की है, जिसे दुर्गा नाम दिया गया है। यह तेल क्षेत्र चौहटन व गुडामालानी तहसील में स्थित है। इससे पहले जैसलमेर बाड़मेर में तेल के क्षेत्रों का नामकरण मंगला, भाग्यम, रागेश्वरी, ऐश्वर्या आदि नामों से किया गया था।

Q.54 प्रो कबड्डी लीग-2022 की विजेता टीम है-

  1. जयपुर पिंक पैंथर्स
  2. हरियाणा स्टीलर्स
  3. गुजरात जायंट्स
  4. पटना पाइरेट्स

Ans. 1. जयपुर पिंक पैंथर्स
Exp. – 17 दिसंबर 2022 को मुंबई में हुए प्रो कबड्डी लीग का फाइनल मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुणेरी पलटन को हराकर 2022 का खिताब जीता। जयपुर के अर्जुन देशवाल लीग के सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे। अभिषेक बच्चन जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के मालिक है।

Q.55 दिसंबर 2022 की स्थिति के अनुसार सौर ऊर्जा की कितनी उत्पादन क्षमता के साथ राजस्थान देश में पहले स्थान पर है – 

  • 12500 MW
  • 13500 MW 
  • 15050 MW
  • 16060 MW 

Ans. 16060 MW 
Exp. – वर्तमान (दिसंबर 2022) में राजस्थान 16060 MW सौर ऊर्जा का उत्पादन करके राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। कुसुम योजना में भी राजस्थान प्रथम स्थान पर है।

Q.56 15 दिसम्बर 2022 को झालाना (जयपुर) स्थित टेक्नोहब में सिलीकन वैली अमेरिका द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में राज्य के कितने स्टार्ट-अप का चयन किया गया है – 

  • 5
  • 7
  • 8
  • 10

Ans. 7
Exp. – राजस्थान के कुल 2979 स्टार्ट-अप रजिस्टर्ड हुए जिसमें से 7 स्टार्ट-अप का चयन हुआ। स्टार्ट-अप के मामले में राजस्थान देश का चौथा राज्य है। राजस्थान के 2 स्टार्ट-अप (कार देखो और शेयर डील) यूनिकॉर्न बन चुके है। 

Q.57 दिसंबर 29, 2022 को राजस्थान में स्वयं सहायता समूह की अधिकतम संख्या वाले जिले का नाम है – (REET Mains L2 26/2/2023) 

  1. भरतपुर 
  2. अलवर 
  3. करौली 
  4. चूरू 

Ans. 4. चूरू

Q.58  कुंभलगढ़ महोत्सव-2022 के दौरान पंडित विश्व मोहन भट्ट ने कौन सी प्रस्तुति दी थी – (REET Mains 27/2/2023)

  1. बांसुरी की 
  2. गिटार की 
  3. मोहन मीणा की 
  4. तबला की

Ans. 3. मोहन मीणा की 
Exp. – कुंभलगढ़ महोत्सव 1 से 3 दिसंबर 2022 को राजसमंद जिले में कुंभलगढ़ किले में बनाया गया था। कुंभलगढ़ महोत्सव मेवाड़ के महाराणा कुंभा के सम्मान में मनाया जाता है। कुंभलगढ़ किले का निर्माण महाराणा कुंभा ने किया था।    

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment