Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs (MCQs) December 2022 in Hindi

Q.21 राजस्थान का वर्ष 2020-21 में देश में किस उत्पाद के उत्पादन में प्रथम स्थान रहा?

  1. इसबगोल और मेथी 
  2. जीरा, लहसुन और सौंफ 
  3. अजवाइन और धनिया
  4. इनमें से कोई नही

Ans. 1. इसबगोल और मेथी 
Exp. – राजस्थान का वर्ष 2020-21 में देश में इसबगोल और मेथी के उत्पादन में प्रथम; जिरा, लहसुन और सौफ के उत्पादन में द्वितीय और अजवाइन व धनिया के उत्पादन में तृतीय स्थान रहा।

Q.22 राजस्थान में रोजगार मेलों (जॉब फेयर) की शुरुआत किस जिले से हुई थी?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. कोटा 
  4. बीकानेर

Ans. 2. जोधपुर
Exp. – राजस्थान में रोजगार मेलों की शुरुआत जोधपुर (11-13 नवंबर 2022 को) हुई थी, इसके बाद 14-15 नवंबर को जयपुर और 29-30 नवंबर, 2022 को बीकानेर में जॉब फ़ेयर आयोजित किए गए।

Q.23 वर्ष 1971 के ऐतिहासिक भारत पाकिस्तान युद्ध में विजय की वर्षगांठ ‘विजय दिवस’ के रूप में 16 दिसंबर 2022 को कहां बनाई गई?

  1. अमर जवान ज्योति स्मारक 
  2. कोर्णाक युद्ध स्मारक
  3. लोंगेवाला युद्ध स्मारक
  4. इंडिया गेट स्मारक

Ans. 2. कोर्णाक युद्ध स्मारक
Exp. – जोधपुर स्थित कोर्णाक युद्ध स्मारक में 16 दिसंबर 2022 को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय की वर्षगांठ ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान ‘द फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ द्वारा कोणार्क युद्ध स्मारक पर 108 फीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Q.24 दिसंबर 2022 में लांच की गई ‘मुख्यमंत्री लघु वाणिज्य वाहन स्वरोजगार योजना’ के तहत ₹15 लाख रुपए तक के लघु वाणिज्यिक वाहन खरीदने पर कितने प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा दिया जाएगा?

  • 10%
  • 15% या 50 हजार (दोनों में से जो भी कम हो)
  • 15%
  • 10% या 60 हजार (दोनों में से जो भी कम हो)

Ans. 10% या 60 हजार (दोनों में से जो भी कम हो)
Exp. – ‘मुख्यमंत्री लघु वाणिज्य वाहन स्वरोजगार योजना’ के तहत   ₹15 लाख रुपए तक के लघु वाणिज्यिक वाहन खरीदने पर वाहन की ऑन रोड कीमत का अधिकतम 10% या ₹60 हजार (दोनों में से जो भी कम हो) का अनुदान राज्य सरकार द्वारा तथा समकक्ष/अधिक अनुदान संबंधित वाहन निर्माता कंपनी द्वारा दिया जाएगा। 18 से 45 वर्ष का राजस्थान का कोई भी निवासी योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के लिए तीन वाहन कंपनियों टाटा मोटर्स, अशोका लीलैंड और महिंद्रा एंड महिंद्रा को पात्र किया गया है।

Q.25 भारत-पाकिस्तान की वर्ष 1971 की लड़ाई में लोंगेवाला चौकी के हीरो रहे, जिनका 19 दिसंबर 2022 को जोधपुर में निधन हो गया?

  1. माणकचंद जाट
  2. भैरू सिंह राठौड़
  3. राकेश चौहान
  4. भवानी सिंह राठौड़

Ans. 2. भैरू सिंह राठौड़
Exp. – भैरू सिंह राठौड़ जोधपुर जिले के शेरगढ़ तहसील के सोलंकिया तला गांव के रहने वाले थे। फिल्म निर्देशक जेपी दत्ता की बहुचर्चित फिल्म ‘बॉर्डर’ में भैरु सिंह के अदम्य साहस की कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भैरू सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई थी।

Q.26 दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना’ के तहत पांच स्थानों पर स्टेडियम निर्माण की मंजूरी दी है, जिनमें कौन सा शामिल नहीं है?

  1. राजगढ़ (चूरू) 
  2. लाडनूं (नागौर) 
  3. चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर)
  4. ब्यावर (अजमेर)

Ans. 4. ब्यावर (अजमेर)
Exp. – राजस्थान के 5 स्थानों राजगढ़ (चूरू), लाडनूं (नागौर), पीपल्दा और सुल्तानपुर (कोटा) तथा चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) पर ‘मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना’ के तहत स्टेडियम बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रदेश में हर ब्लाक में खेल स्टेडियम बनाये जाएंगे।

Q.27 दिसंबर 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर नवीन ‘ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट’ बनाने के लिए ₹75.80 करोड़ की मंजूरी दी है?

  1. अजमेर 
  2. उदयपुर 
  3. बाड़मेर 
  4. कोटा

Ans. 4. कोटा

Q.28 14 दिसंबर 2022 को केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने भारत के किस राज्य को ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022’ से सम्मानित किया?

  1. तमिलनाडु 
  2. कर्नाटक 
  3. मध्य प्रदेश 
  4. राजस्थान

Ans. 4. राजस्थान
Exp. – ऊर्जा संरक्षण तथा ऊर्जा की बचत के लिए उपलब्ध संसाधनों का दक्ष उपयोग करने के कारण राजस्थान प्रदेश को ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2022’ के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’  ‘राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम’ के प्रबंध निदेशक अनिल ढाका को दिया गया। इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर कैरिज कारखाने को बड़ी औद्योगिक इकाई सरकारी भवन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार और रेलवे स्टेशन श्रेणी में ‘नागौर रेलवे स्टेशन’ को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

Q.29 केंद्र सरकार की ‘बीसी सखी योजना’ के तहत ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को निशुल्क बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए राजीविका ने कौन से बैंक के साथ दिसंबर 2022 में एमओयू किया है?

  1. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 
  2. पंजाब नेशनल बैंक
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और फिनो पेमेंट बैंक

Ans. 4. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और फिनो पेमेंट बैंक
Exp. – राजस्थान सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उपक्रम ‘राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद’ (राजीविका) से जुड़ी हजारों महिलाएं banking correspondent sakhi (BC sakhi) के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क बैंक संबंधी सेवाएं देगी। इस संबंध में राजीविका और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक व फिनो पेमेंट बैंक के मध्य ‘BC सखी’ लगाने के लिये 5 दिसंबर 2022 को MoU हुआ। इस प्रकार अभी तक 25 जिलों में ‘BC सखी’ लगाने के लिए एमओयू किया जा चुका है।

Q.30 4 से 10 जनवरी 2023 को 18वीं ‘राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जंबूरी’ का आयोजन कहां किया जाएगा?

  1. बानसूर (अलवर) 
  2. बिंदासर (चूरू)
  3. निंबली ब्राह्मणन (पाली)
  4. बिलाड़ा (जोधपुर)

Ans. 3. निंबली ब्राह्मणन (पाली)
Exp. – देश की अब तक की सबसे बड़ी स्काउट गाइड जंबूरी ’18वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जंबूरी’ का आयोजन मारवाड़-गोडवाड़ के पाली जिले के रोहट पंचायत समिति के गांव निम्बली ब्राह्मणन में 4-10 जनवरी 2023 को किया जाएगा। इस स्काउट गाइड शिविर में भारत के सभी राज्यों सहित एशियाई देशों से करीब 35000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस जंबूरी का प्रोमो गीत ‘पाली धरा पर लाग्यो मेलों’ है।

Q.31 दिसंबर 2022 में ‘शिल्पग्राम उत्सव’ कहां आयोजित किया गया?

  1. अजमेर
  2. उदयपुर
  3. जोधपुर 
  4. बीकानेर 

Ans. 2. उदयपुर
Exp. – 10 दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव 21 से 30 दिसंबर 2022 को झीलों की नगरी उदयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा शुभारंभ किया गया, जिसमें 400 शिल्पकार और 700 लोक कलाकारों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का मुख्यालय उदयपुर में है, जिसकी निदेशक किरण सोनी गुप्ता है।

Q.32 दिसंबर 2022 में ‘इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्युनिकेशन अवार्ड’ राजस्थान के किस विभाग को दिया गया?

  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 
  2. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
  3. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
  4. राजस्थान पर्यटन विभाग 

Ans. 2. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
Exp. – राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संचार क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए ‘सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान’ को ‘इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्युनिकेशन अवार्ड’ 27 दिसंबर 2022 को प्रदान किया गया।

Q.33 राजस्थान के किस बोर्ड के सदस्यों की संख्या को 5 से बढ़ाकर 11 करने का प्रस्ताव दिसंबर 2022 में पारित किया गया?

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 
  2. राजस्थान वक्फ बोर्ड
  3. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 
  4. शिल्प एवं माटी कला बोर्ड

Ans. 4. शिल्प एवं माटी कला बोर्ड
Exp. – शिल्पा एवं माटी कला बोर्ड में राजस्थान सरकार द्वारा मनोनीत किए जाने वाले सदस्यों की संख्या को 5 से बढ़ाकर 11 करने का प्रस्ताव 28 दिसंबर 2022 को पारित किया गया।

Q.34 18 दिसंबर 2022 को जयपुर में आयोजित ‘वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन’ की थीम क्या थी?

  1. रन फॉर जीरो हंगर
  2. रन फ़ॉर जीरो फिगर
  3. रन फॉर वेट लॉस
  4. हम साथ-साथ दौड़े

Ans. 1. रन फॉर जीरो हंगर
Exp. – इस थीम के तहत मैराथन में सभी धावक मिलकर जितने मीटर दौड़े, आयोजक समूह की ओर से उतने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराए जाने का लक्ष्य रखा गया था।

Q.35 प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने में राजस्थान देश में कौन से स्थान पर रहा?

  • 1st
  • 2nd
  • 4th
  • 5th

Ans. 5th
Exp. – राजस्थान PMKVY योजना के तहत वर्ष 2021-22 में 37,984 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर देश में पांचवें स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश 69,000 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देखकर शीर्ष स्थान पर रहा।

Q.36 9 से 12 दिसंबर 2022 को ’56 भोग उत्सव-2022′ कहां आयोजित किया गया?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. बीकानेर 
  4. अजमेर

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – जयपुर स्थित राजस्थान हाट (जल महल) में चार दिवसीय फूड फेस्टिवल ‘छप्पन भोग उत्सव 2022’ का आयोजन 9-12 दिसंबर 2022 को किया गया। इस उत्सव में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से बेहतरीन व्यंजनों को चयनित कर आगंतुकों के लिए प्रदर्शित किया गया।

Q.37 सरकारी अस्पतालो में नि:शुल्क ‘कॉकलियर इम्प्लांट’ देने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?

  1. हरियाणा 
  2. राजस्थान 
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिहार

Ans. 2. राजस्थान 
Exp. – कुछ बच्चों में जन्म से सुनने और बोलने की अक्षमता होती है, जो एक गंभीर समस्या है, जिसका उपचार ‘कॉकलियर इम्प्लांट’ द्वारा किया जा सकता है। वर्तमान में कोकलियर इंप्लांट्स की सुविधा जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर और जोधपुर में उपलब्ध है।

Q.38 दिसंबर 2022 में बीकानेर में आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय ‘सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप’ के पुरुष व महिला दोनों वर्गो का खिताब किस जिले ने जीता है?

  1. हनुमानगढ़ 
  2. सीकर 
  3. झुंझुनू 
  4. जयपुर

Ans. 4. जयपुर
Exp. – जयपुर ने महिला वर्ग के फाइनल में हनुमानगढ़ को तथा पुरुष वर्ग में झुंझुनू को पराजित कर ख़िताब जीते हैं। इस चैंपियनशिप में दुष्यंत जाखड़ (पुरुष वर्ग) और कविता सुथार (महिला वर्ग) को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

Q.39 दिसंबर 2022 में राजस्थान की तीन सिंचाई परियोजनाओं को केंद्र सरकार द्वारा अनुदान दिया गया, जिनमें से कौन सी परियोजना शामिल नहीं है?

  1. कालीसिंध सिंचाई परियोजना 
  2. परवन वृहद बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना 
  3. नर्मदा नहर परियोजना 
  4. गंग नहर योजना

Ans. 1. कालीसिंध सिंचाई परियोजना 
Exp. – केंद्र सरकार ने गंगनहर परियोजना के लिए चालू वित्त वर्ष (2022-23) में ₹24.72 करोड़ रुपये मंजूर किए। केंद्र सरकार द्वारा जालौर जिले के सांचौर में नर्मदा नहर परियोजना को भी ₹54 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। वर्ष 2022 में परवन वृहद सिंचाई बहुउद्देशीय परियोजना के लिए ₹734 करोड रुपए की सहायता मंजूर की गई है, इसमें से लगभग ₹42 करोड रुपए का अनुदान जारी किया जा चुका है।

Q.40 ‘ट्रांसजेंडर उत्सव’ का आयोजन किस जिले में किया गया?

  1. जयपुर 
  2. अलवर 
  3. कोटा 
  4. झुंझुनू

Ans. 2. अलवर 
Exp. – ट्रांसलेटर उत्सव का आयोजन 30 नवंबर 2022 को अलवर में किया गया।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment