Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan current affairs (MCQs) December 2022 in Hindi

Rajasthan current affairs (MCQs) December 2022

Q.1 राजस्थान का पांचवां रोप-वे कौन सा बनेगा?

  1. शाकंभरी माता रोप-वे
  2. ज्वाला माता रोप-वे
  3. अन्नपूर्णा माता रोप-वे
  4. नारायणी माता रोप-वे

Ans. 3. अन्नपूर्णा माता रोप-वे
Exp. – जयपुर जिले के सामोद हनुमान जी रोप-वे के बाद दूसरा रोप-वे ‘अन्नपूर्णा माता रोप-वे’ होगा, जो जयपुर शहर के खोले के हनुमान जी मंदिर परिसर में 85 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। यह रोप-वे 436 मीटर लंबा होगा, जो कि जयपुर का सबसे बड़ा रोप-वे होगा।
वर्तमान में राजस्थान में निम्नलिखित 4 रोप-वे है। 
(1)सुंधामाता जालौर – लंबाई 800 मीटर (20 दिसंबर 2006 से शुरू) (सबसे लम्बा)
(2)मंशापूर्ण करणी माता उदयपुर – लंबाई 387 मीटर (2008 में)
(3)सावित्री माता पुष्कर – लंबाई 700 मीटर (2016 में)
(4)सामोद वीर हनुमान मंदिर चौमू (जयपुर) – लंबाई 400 मीटर (2019 में)

Q.2 राजस्थान का पहला ‘पैंथर रेस्क्यू सेंटर’ किस अभयारण्य में बनाया जाएगा?

  1. मुकुंदरा हिल्स अभयारण्य
  2. शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
  3. जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य 
  4. सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

Ans. 4. सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
Exp. – राजस्थान का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर उदयपुर वन विभाग के ‘सज्जनगढ़ अभयारण्य’ में बायोलॉजिकल पार्क के पास 4.72 करोड रुपए की लागत से करीब 3 हेक्टेयर पर बनेगा। इससे पहले मई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के गुलाबबाग में राजस्थान के पहले ‘बर्ड पार्क’ का लोकार्पण किया था।

Q.3 वर्ष 2022 के लिए राजस्थानी भाषा का ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ किसको दिया जाएगा?

  1. बद्री नारायण
  2. कमल रंगा
  3. लीला गुप्ता
  4. अनुराधा राय

Ans. 2. कमल रंगा
Exp. – साहित्य अकादमी का राजस्थानी भाषा के लिए पुरस्कार बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा को उनकी चर्चित कृति ‘अलेखूं अंबा’ के लिए दिया जाएगा। वहीं वर्ष 2022 का राजस्थानी भाषा के लिए ‘साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार’ मदन गोपाल लढ़ा को उनके उपन्यास ‘अखूट तासल्लो’ को दिया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि साहित्य अकादमी पुरस्कार के तहत ₹1 लाख तथा अनुवाद पुरस्कार के तहत ₹50,000 की राशि प्रदान की जाती है।

Q.4 जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर क्षेत्र में पर्यटन का विस्तार किया जाएगा-

  1. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा
  2. सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा
  3. राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा
  4. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा

Ans. 2. सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा
Exp. – जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर क्षेत्र में पर्यटन विस्तार के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 2.19 बीघा निशुल्क भूमि दिसंबर 2022 में आवंटित की है। उल्लेखनीय है कि तनोट माता मंदिर की सार-संभाल बीएसएफ द्वारा की जाती है।

Q.5 21 दिसंबर 2022 को ‘डेजर्ट थीम पार्क’ का उद्घाटन कहां किया गया?

  1. सम गांव (जैसलमेर) 
  2. किशन बाग (जयपुर)
  3. कुलधरा गांव (जैसलमेर)
  4. चौहटन (बाड़मेर)

Ans. 1. सम गांव (जैसलमेर) 
Exp. – जैसलमेर में आने वाले सैलानियों के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से बनाया गया अपने आप में पहला ‘डेजर्ट थीम पार्क’ का उद्घाटन बीएसएफ महानिदेशक पंकज कुमार सिंह द्वारा जैसलमेर के सम गाँव में 21 दिसंबर 2022 को किया गया। इस थीम पार्क में भारत पाकिस्तान सीमा का हूबहू प्रदर्शन किया गया है।

Q.6 राजस्थान की किस महिला को बाल विवाह रोकथाम के लिए जेनेवा में ‘ग्लोबल यूथ हुमन राइट्स चैंपियन अवार्ड’ से दिसंबर 2022 में सम्मानित किया गया?

  1. डॉ. कृति भारती
  2. प्रो. किरण गुप्ता
  3. संगीता माहेश्वरी
  4. डॉ. निहारिका द्विवेदी

Ans. 1. डॉ. कृति भारती
Exp. – बाल विवाह रोकथाम के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ. कृति भारती को जेनेवा में ‘ग्लोबल ह्यूमन राइट्स चैंपियन अवार्ड से दिसंबर 2022 में सम्मानित किया गया। डॉ कृति भारत की एकमात्र चाइल्ड मैरिज एक्टिविस्ट है।

Q.7 राजस्थान खान विभाग को कौन से स्थानों पर पोटाश के भंडार होने के संकेत दिसंबर 2022 में मिले हैं?

  1. लखासर और सतीपुरा
  2. कपूरडी और जालीपा
  3. लुणकनसर और जामसर
  4. खेतड़ी और बिंदासर

Ans. 1. लखासर और सतीपुरा
Exp. – लखासर (बीकानेर) और सतीपुरा (हनुमानगढ़) स्थानों पर मात्र 500-700 मीटर की गहराई पर ही सिल्वाइट और पॉलिहाइलाइट पोटाश के विपुल भंडार के संकेत मिले हैं।

Q.8 दिसंबर 2022 में राजस्थान में किस स्थान पर तांबे के नये भंडार मिले हैं?

  1. चांदगढ़
  2. मुकुंदगढ़
  3. सुल्ताना
  4. रतनगढ़

Ans. 1. चांदगढ़
Exp. – ‘चांदगढ़’ मिनरल्स क्षेत्र भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी तहसील में स्थित है, जहां आयरन अयस्क के एक्सप्लोरेशन के दौरान तांबा (copper) के भंडार 100 मीटर गहराई पर ही मिलने के अच्छे संकेत मिले हैं। उल्लेखनीय है कि देश में सर्वाधिक लगभग 54% कोपर के भंडार राजस्थान में हैं राजस्थान के बाद झारखंड तथा मध्य प्रदेश का स्थान आता है।

Q.9 13 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक के अनुसार ‘पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना’ के साथ कौन सी परियोजना का एकीकरण किया जाएगा?

  1. परवन सिंचाई परियोजना
  2. परवन-कालीसिंध बृहद सिंचाई परियोजना
  3. पार्वती-कालीसिंध-चंबल संपर्क नहर परियोजना
  4. चंबल -बनास संपर्क नहर परियोजना

Ans. 3. पार्वती-कालीसिंध-चंबल संपर्क नहर परियोजना
Exp. – इस बैठक में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के साथ ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल संपर्क नहर परियोजना’ का एकीकरण करने पर विचार वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उल्लेखनीय है कि ERCP दक्षिणी और दक्षिण- पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए लाभकारी है।

Q.10 जैसलमेर में पहली बार नारी शक्ति के सशक्तिकरण, आर्थिक उत्थान एवं सामाजिक सुरक्षा को लेकर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने कौन से अभियान की शुरुआत की?

  1. जैसल नारी शक्ति
  2. जैसल महिला सशक्तिकरण
  3. जैसलमेर नारी शक्ति उत्थान
  4. जैसाण शक्ति

Ans. 4. जैसाण शक्ति
Exp. – जैसलमेर जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा शुरू किए गए ‘जैसाण शक्ति’ अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में बालिकाओं के सुरक्षित जन्म शिक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने और महिलाओं को सामाजिक आर्थिक एवं कानूनी रूप से सशक्त करने पर कार्य करना है।

Q.11 5 दिसंबर 2022 को कौन सी कंपनी ने राजस्थान में अपने तीसरे विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्लांट लगाने का शुभारंभ किया?

  1. राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम
  2. अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL)
  3. रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड (RNEL)
  4. कोल इंडिया लिमिटेड

Ans. 2. अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL)
Exp. – अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) राजस्थान के जैसलमेर में अपना तीसरा विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्लांट लगाएगी, जिसकी उत्पादन क्षमता 450 मेगावाट होगी। इससे पहले AGEL ने जैसलमेर में ही मई 2022 में भारत के पहले 390 MW के हाइब्रिड विंड-सोलर संयंत्र का संचालन किया था। इसके बाद 600 MW के विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्लांट को यहां सितंबर 2022 में शुरू किया गया था। इस प्रकार AGEL 1440 मेगावाट की परिचालन क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी विंड-सोलर हाइब्रिड पावर उत्पादक कंपनी बन गई है।

Q.12 बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में राजस्थान के कौन से जिलों की महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में ‘बाल वटिकाएं’ संचालित की जाएगी?

  1. जयपुर, अजमेर और कोटा
  2. सीकर झुंझुनू और नागौर
  3. जोधपुर, बीकानेर और हनुमानगढ़
  4. राजस्थान के सभी जिलों में

Ans. 4. राजस्थान के सभी जिलों में
Exp. – राजस्थान के सभी जिलों में संचालित 925 महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में जनवरी 2023 से ‘बाल वटिकाएं’ की शुरुआत होगी, जिनमें 3 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए प्री-प्राइमरी कक्षाएं लगाई जाएगी। बाल वाटिकाओ में कक्षाएं सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी और इनकी अवधि प्रतिदिन 4 घंटे होगी।

Q.13 दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्थान के किस जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 3 दिसंबर 2022 को सम्मानित किया गया?

  1. टीना डाबी
  2. डॉ जितेंद्र कुमार सोनी
  3. लक्ष्मण सिंह कुड़ी
  4. राजेंद्र सिंह शेखावत

Ans. 2. डॉ जितेंद्र कुमार सोनी
Exp. – दिव्यांगजन के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर नवाचार करने के लिए अलवर जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिये राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 3 दिसंबर 2022 को सम्मानित किया गया।

Q.14 ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक’ की तर्ज पर शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन कब से होना प्रस्तावित है?

  1. 26 जनवरी 2023
  2. 15 फरवरी 2023
  3. 1 मार्च 2023
  4. 21 मार्च 2023

Ans. 26 जनवरी 2023

Q.15 राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की तर्ज पर 26 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले शहरी ओलंपिक खेलों में कौन सा खेल शामिल नही है?

  1. फूटबाल
  2. क्रिकेट
  3. कबड्डी
  4. हॉकी

Ans. 4. हॉकी
Exp. – 26 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले शहरी ओलंपिक खेलों में 7 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बॉस्केटबॉल शामिल है।

Q.16 राजस्थान के किस पैरा ओलंपिक खिलाड़ी को 30 दिसंबर 2022 को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी. लिट.) की मानद उपाधि प्रदान की गई –

  1. अवनी लेखरा
  2. देवेंद्र झाझरिया 
  3. रजत चौहान
  4. अपूर्वी चंदेला

Ans. 2. देवेंद्र झाझरिया 
Exp. – भारतीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया एवं पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की मानद उपाधि राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा प्रदान की गई। चूरू निवासी देवेंद्र झाझरिया पैरा ओलंपिक खेलों (2004 & 2016) में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी हैं। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ राज्यपाल की पर्यटन सलाहकार समिति के सदस्य हैं।

Q.17 दिसंबर 2022 में राजस्थान के किस पोर्टल को ई-गवर्नेंस श्रेणी में ‘स्कोच गोल्ड अवार्ड’ दिया गया –

  1. जन सूचना पोर्टल 
  2. जन कल्याण पोर्टल
  3. राजस्थान स्कॉलरशिप योजना पोर्टल
  4. ई-सखी पोर्टल

Ans. 2. जन कल्याण पोर्टल
Exp. – राजस्थान के जनकल्याण पोर्टल और ई मित्र को डिजिटल नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ई-गवर्नेंस श्रेणी में ‘स्कोच गोल्ड अवार्ड’ दिया गया। इसके अलावा e-governance श्रेणी में ही ‘सिल्वर स्कॉच अवार्ड’  ‘राजकाज’ पोर्टल को दिया गया। हाउसिंग श्रेणी में ‘राजस्थान हाउसिंग बोर्ड’ को स्कॉच गोल्ड अवार्ड दिया गया। महिला एवं बाल विकास श्रेणी में ‘इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना’ को स्कॉच सिल्वर अवार्ड दिया गया।

Q.18 दिसंबर 2022 में ‘आदिचित्र महोत्सव’ का आयोजन कहां किया गया?

  1. उदयपुर 
  2. भीलवाड़ा 
  3. अजमेर 
  4. जयपुर

Ans. 4. जयपुर
Exp. – ट्राइफेड की ओर से जयपुर के जवाहर कला केंद्र में ‘आदिचित्र महोत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों की 300 आदिवासी पेंटिंग प्रदर्शित की गई।

Q.19 दिसंबर 2022 में राजस्थान सरकार ने किस स्वर्ण पदक विजेता बॉडी बिल्डर दलित महिला को ‘समाज कल्याण विभाग’ की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की –

  1. मनीषा ढाका
  2. सुनीता चौधरी
  3. प्रिया सिंह मेघवाल
  4. कमला कुमावत

Ans. 3. प्रिया सिंह मेघवाल
Exp. – थाईलैंड के पटाया में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन करने वाली बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली द्वारा ‘समाज कल्याण विभाग’ की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की गई। उल्लेखनीय है कि प्रिया सिंह मेघवाल बीकानेर के डूंगरगढ़ की निवासी है।

Q.20 दिसंबर 2022 में अमेरिका में आयोजित 10 वें वार्षिक ग्लोबल वूमेन फेस्टिवल-2022 में बाड़मेर निवासी किस अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर को सम्मानित किया गया?

  1. अनिता डोंगरे
  2. निता गुप्ता
  3. अनामिका 
  4. रूमा देवी

Ans. 4. रूमा देवी
Exp. – रूमा देवी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में विश्व स्तरीय कार्य करने पर संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थान एंपावरिंग (EMPOWERING) की ओर से यह सम्मान दिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment