Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan Current Affairs in Hindi मई-जून-2022(Mcq)

Rajasthan Current Affairs जून-2022

Q.1 राजस्थान के कौन से जिले में पहली बार जियो थर्मल एनर्जी (भू-गर्भीय ऊष्मा) से विद्युत उत्पादन होगा जिसके लिए केयर्न और बेकर हूजेस कंपनियों के मध्य समझौता जून 2022 में हुआ है?

  1. बाड़मेर 
  2. जैसलमेर 
  3. बीकानेर
  4. उदयपुर

Ans. 1. बाड़मेर 
Exp. – पश्चिमी राजस्थान के धोरों में अब बिजली उत्पादन की तैयारी की जा रही है, यहाँ बाड़मेर में गुडामालानी के रागेश्वरी आयल-गैस फील्ड क्षेत्र में बंद पड़े तेल कुओं की 2000 मीटर गहराई से अब भूमिगत ऊष्मा को विद्युत में बदला जाएगा। इसके लिए बाड़मेर जिले में तेल और गैस की खोज एवं उत्पादन करने वाली ‘केयर्न ऑयल एंड गैस’ कंपनी ने एनर्जी टेक्नोलॉजी कंपनी ‘बेकर हूजेस’ के साथ समझौता किया है। आकलन के अनुसार रागेश्वरी गैस फील्ड से प्रथम पेज में 2.4 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। भू-गर्भीय ऊष्मा से बिजली उत्पादन का यह राजस्थान का पहला उदाहरण होगा।

Q.2 जून 2022 में यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने राजस्थान में कहाँ पर यूरेनियम उत्खनन के लिए Letter of intent (LOI) जारी की है?

  1. रोहिल क्षेत्र, सीकर
  2. उमरा, उदयपुर 
  3. कुराड़िया, भीलवाड़ा
  4. 1 और 2 दोनो में 

Ans. 1. रोहिल क्षेत्र, सीकर
Exp. – राजस्थान में दुर्लभ खनिज यूरेनियम का सीकर के पास खंडेला तहसील के रोहिल क्षेत्र में उत्खनन के लिए यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने LOI जारी करने के साथ ही राजस्थान यूरेनियम खनन के क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा करीब 3000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके साथ ही करीब 3000 लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। शेखावटी में तीन और स्थानों पर यूरेनियम की संभावना है, इसमें उदयपुरवाटी क्षेत्र का जहाज, नरसिंह पुरी व नीमकाथाना क्षेत्र के 3 गांव शामिल है।

Q.3 केंद्र सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने एमएसएमई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु 112 आकांक्षी जिलों (Aspirational Districts) में राजस्थान के कौन से जिले को दूसरे स्थान पर रखा है? (Librarian 11/9/22)

  1. जयपुर
  2. अजमेर
  3. धौलपुर  
  4. करौली 

Ans. 4. करौली
Exp. – केंद्र सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड-2022’ में करौली जिले को ‘Aspirational Districts’ (आकांक्षी जिलो) की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। करौली जिले में एमएसएमई के प्रोत्साहन एवं औद्योगिक विकास के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का बेहतरीन क्रियान्वयन किया गया है। करौली में उद्यमियों के समाधान हेतु शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

Q.4 जून 2022 में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021’ (चतुर्थ संस्करण) में राजस्थान का स्थान रहा?

  • 10 वां 
  • 11 वां 
  • 13 वां 
  • 15 वां 

Ans. 10 वां 
Exp. – खेलो इंडिया यूथ गेम्स से 2021 (चतुर्थ संस्करण) का आयोजन हरियाणा के पंचकुला में किया गया। इस टूर्नामेंट में राजस्थान अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करती हुई 10 वां स्थान हासिल किया है जबकि प्रथम स्थान पर हरियाणा रहा। राजस्थान में इस टूर्नामेंट में कुल 32 पदक जीते हैं जिसमें 8 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 15 कांस्य पदक शामिल है।

Q.5 जून 2022 में केंद्र सरकार के FSSAI द्वारा जारी वर्ष 2021-22 के लिए  ‘फूड सेफ्टी इंडेक्स’ में राजस्थान कौन से स्थान पर रहा है? (वनरक्षक 13/11/22)

  • 8 वें 
  • 10 वें 
  • 13 वें 
  • 16 वें

Ans. 10 वें 
Exp. – केंद्र सरकार के Food safety & standards authority of India (FSSAI) द्वारा जारी ‘फूड सेफ्टी इंडेक्स’ (food safety index)में राजस्थान 50.5 अंक के साथ देश में 10 वें स्थान पर रहा है। तथा इस सूचकांक में पहले स्थान पर तमिलनाडु, दूसरे पर गुजरात और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र रहा है।

Q.6 जून 2022 में ‘जल जीवन मिशन’ में राजस्थान देश में कौन से स्थान पर है?

  • 11 वां 
  • 14 वां 
  • 15 वां 
  • 17 वां 

Ans. 14 वां 
Exp. – राजस्थान जल जीवन मिशन के तहत दिए जा रहे जल कनेक्शनों की संख्या के आधार पर देश में 14 वें स्थान पर है। चालू वित्तीय वर्ष में 1.67 लाख हर घर जल कनेक्शन दिए जा चुके हैं तथा अब तक प्रदेश के 26.30 लाख घरो को जोड़ा जा चुका है।

Q.7 जून 2022 में मृदा सरक्षण के लिए राजस्थान सरकार ने किस संस्था के साथ MoU किया है?

  1. कृषि और किसान कल्याण विभाग 
  2. ईशा फाउंडेशन
  3. केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान
  4. अक्षय पात्र फाउण्डेशन

Ans. 2. ईशा फाउंडेशन
Exp. – राजस्थान सरकार ने राज्य में उपजाऊ भूमि के मरुस्थलीकरण को रोककर मिट्टी को बचाने के लिए सदगुरु जग्गी वासुदेव के ‘ईशा फाउंडेशन’ के साथ एक MoU किया हैं। सद्गुरु के ‘मृदा बचाओ’ (save soil) पहल एक वैश्विक आंदोलन है। इस आंदोलन का प्राथमिक उद्देश्य सभी देशों से कृषि मिट्टी में न्यूनतम 3- 6% कार्बनिक सामग्री को अनिवार्य करने का आग्रह करना है। इस प्रकार राजस्थान, गुजरात के बाद ‘ईशा फाउंडेशन’ के साथ इस तरह का समझौता करने वाला भारत का दूसरा राज्य बना है।

Q.8 जून 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर ‘मेडि-टूरिज़्म वैलनेस सेंटर’ (Medi-Tourism Wellness Center) का उद्घाटन किया?

  1. नाथद्वारा 
  2. पुष्कर
  3. जयपुर
  4. उदयपुर

Ans. 1. नाथद्वारा 
Exp. – राजस्थान में मेडि-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए के साथ ही देसी-विदेशी पर्यटकों एवं रोगियों को आयुर्वेद एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Medi-Tourism Wellness Center खमनौर, नाथद्वारा, (राजसमंद) में स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 12 जून 2022 को किया गया। 52 बीघा भूमि पर बनने वाला उक्त सेंटर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर आधारित राज्य का पहला योग और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर होगा, इसे केरल मॉडल पर विकसित किया जा रहा है।

Q.9 जून 2022 में राजस्थान के किस जिले में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम ‘आंचल’ की शुरुआत की गई? (वनरक्षक 13/11/22)

  1. अजमेर 
  2. डूंगरपुर 
  3. झुंझुनू 
  4. करौली

Ans. 4. करौली
Exp. – करौली जिले में ‘आंचल’ अभियान गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवस्था में सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

Q.10 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को सप्ताह में 2 दिन दूध उपलब्ध करवाए जाने वाली किस योजना को जून 2022 में मंजूरी दी है? (वनरक्षक 12/11/22)

  1. पालनहार योजना
  2. मुख्यमंत्री बाल दूध योजना
  3. मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
  4. मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना

Ans. 3. मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में घोषित ‘मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना’ को मंजूरी दे दी है। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिलीलीटर एवं  कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिलीलीटर दूध वितरित किया जाएगा। हफ्ते में दो बार मंगलवार एवं शुक्रवार को दूध वितरित किया जाएगा। योजना के लागू होने से कक्षा 1 से 8 वीं तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होगा, साथ ही राजकीय विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि होगी।

Q.11 जून 2022 में राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटल शिक्षा पर आधारित कौनसे मिशन को पूरे प्रदेश के 33 जिलों में लागू किया जाएगा?

  1. डिजिटल शिक्षा मिशन
  2. ऑनलाइन शिक्षा मिशन
  3. मिशन बुनियाद
  4. मिशन कंप्यूटर ज्ञान

Ans. 3. मिशन बुनियाद
Exp. – डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने वाले ‘मिशन बुनियाद’ अभियान के तहत 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं को अध्ययन करने हेतु टेबलेट दिए जा रहे हैं। वर्तमान में यह योजना राज्य के 6 जिलों भीलवाड़ा, धोलपुर, सीकर करौली, सिरोही और उदयपुर में संचालित है।

Q.12 किस जिले के प्रशासन ने बच्चों में कुपोषण की समस्या से लड़ने के लिए एक विशेष अभियान ‘मिशन सुरक्षा चक्र’ जून 2022 में शुरू किया है?

  1. अजमेर 
  2. डूंगरपुर 
  3. उदयपुर
  4. बाड़मेर

Ans. 4. बाड़मेर
Exp. – ‘मिशन सुरक्षा चक्र’ के तहत बाड़मेर जिले के कुपोषण से पीड़ित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा। इनमें से अति कुपोषित बच्चों को 3 माह तक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। कुपोषित बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य, उन्हें कुपोषण से मुक्त कराने और लगातार पोस्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए 542 घरों में ‘न्यूट्री गार्डन’ बनाए जाएंगे। इसके लिए इन परिवारों को हरी सब्जियों के बीज उपलब्ध करवाए गए हैं।

Q.13 जून 2022 में राजस्थान में ‘ड्रोन एक्सपो-2022’ का आयोजन कौन से शहर में किया गया? (Librarian 11/9/22)

  1. बीकानेर 
  2. जयपुर 
  3. जोधपुर 
  4. भीलवाड़ा

Ans. 2. जयपुर 
Exp. – सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के ‘I start Rajasthan’ के तहत जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित टेक्नो हब में ‘ड्रोन एक्सपो-2022’ का आयोजन 16 जून 2022 को किया गया। ‘ड्रोन एक्सपो-2022’ में 50 से अधिक ड्रोन निर्माताओं द्वारा अपन ड्रोन की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

Q.14 अंतरराष्ट्रीय वेडिंग प्लैनिंग कंपनी ‘The Knot’ ने ‘यूनिक वेडिंग डेस्टिनेशन’ के लिए 11 देशों की सूची बनाई है, उनमें भारत से एकमात्र कौन से शहर को शामिल किया है?

  1. जयपुर 
  2. जोधपुर 
  3. उदयपुर 
  4. पुणे

Ans. 3. उदयपुर 
Exp. – अंतरराष्ट्रीय वेडिंग प्लानिंग कंपनी ‘द नोट’ (The Knot) ने ‘यूनिक वेडिंग डेस्टिनेशन’ के लिए जिन 11 देशों की सूची बनाई है, उनमें भारत से एकमात्र शहर उदयपुर को शामिल किया है।

Q.15 वर्षा जल को एकत्रित कर सिंचाई के काम में लेने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों द्वारा न्यूनतम 400 घन मीटर क्षमता के पौण्ड बनाने पर 70% अनुदान किस योजना के तहत उपलब्ध कराया जा रहा है?

  1. तालाब सिंचाई योजना
  2. वर्षा जल संरक्षण योजना
  3. तालाब कृषि सिंचाई योजना
  4. खेत तलाई योजना

Ans. 4. खेत तलाई योजना
Exp. – राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में उन्नत खेती व किसानों के कल्याण के लिए ‘खेत तलाई योजना’ चलाई जा रही है, जिसके तहत कच्चा फार्म पौण्ड बनाने पर किसान को लागत का 70% या अधिकतम ₹73,500 अनुदान के रूप में दिए जा रहे हैं। इसी तरह प्लास्टिक लाइनिंग कार्य के साथ पौण्ड बनाए जाने पर किसान को ₹1,05000 अनुदान के रुपए में दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत न्यूनतम 0.3 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि वाले किसान पात्र है।

Q.16 ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए राजस्थान सरकार ने जून 2022 में कौन सी योजना शुरू की है?

  1. ग्रामीण चौकीदारी योजना
  2. ग्रामीण रक्षक योजना
  3. पुलिस रक्षक योजना
  4. ग्रामीण सुरक्षा योजना

Ans. 2. ग्रामीण रक्षक योजना
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर ‘अपने ग्राम की सुरक्षा अपने हाथ’ ध्येय वाक्य के साथ राजस्थान सरकार ने सभी राजस्व आबाद ग्रामों में सामुदायिक पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ‘ग्राम रक्षक योजना’ शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिए ग्रामीणों और पुलिस में सामंजस्य स्थापित करना है।

Q.17 जून 2022 में राजस्थान के किस विभाग को ‘स्टार ऑफ़ गवर्नेंस’ का गोल्ड अवार्ड मिला?

  1. राजस्थान परिवहन निगम
  2. राजस्थान पर्यटन विभाग
  3. राजस्थान आवासन मंडल
  4. राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड

Ans. 3. राजस्थान आवासन मंडल
Exp. – राजस्थान आवासन मंडल को हाउसिंग कैटेगरी में स्टार ऑफ़ गवर्नेंस  का गोल्ड अवार्ड मिला। मंडल को यह सम्मान पिछले कुछ वर्षों में किए गए नवाचारों तथा सफलताओं के चलते दिया गया है।

Q.18 5 जून 2022 को ‘राजस्थान गौरव’ पुरस्कार दिया गया?

  1. हरनाथ बदाला
  2. विनोद प्रजापत
  3. ओम प्रकाश रावत
  4. ओम सिंह राजावत

Ans. 4. ओम सिंह राजावत
Exp. – राजस्थान पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण केंद्र द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ओम सिंह राजावत को ‘राजस्थान गौरव’ पुरस्कार दिया गया। ओम सिंह राजावत पूर्व में ‘अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार’ से भी सम्मानित हो चुके हैं।

Q.19 केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जून 2022 में जारी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की स्कूली शिक्षा का ‘परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स’ में राजस्थान को कौन सी कैटेगरी में शामिल किया गया है?

  • Level-1
  • Level-2
  • Level-3
  • Level-4

Ans. Level-3
Exp. – स्कूली शिक्षा का ‘परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स’ में लगातार तीसरे वर्ष level-1 में एक भी राज्य स्थान नहीं बना पाया है। पहली बार पंजाब सहित पांच राज्य level-2 तक पहुंचने में सफल हुए हैं तथा राजस्थान, हरियाणा सहित सात राज्य को level-3 की कैटेगरी में शामिल किया गया है जिनको 851 से 900 अंक हासिल हुए है।

Q.20 28 जून 2022 को केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गई ‘परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स’ में राजस्थान के जिलों की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर रहा है?

  1. सीकर 
  2. झुंझुनू 
  3. जयपुर 
  4. कोटा

Ans. सीकर 
Exp. – केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा सरकारी स्कूलों में संसाधन व शैक्षणिक गुणवत्ता सहित 83 बिंदुओं को लेकर सर्वे करवाया गया था। जिसके आधार पर सीकर प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर झुंझुनू जिला और तीसरे स्थान पर जयपुर जिला रहा है। शैक्षिक नवाचारो के दम पर सीकर के सरकारी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

Q.21 जून 2022 में चेन्नई में हुई ‘सीनियर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ में राजस्थान ने कौनसा स्थान प्राप्त किया?

  • 1 वां 
  • 2 वां 
  • 3 वां 
  • 4 वां 

Ans. 1 वां 
Exp. – 61 वी सीनियर नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन चेन्नई में 10 से 14 जून 2022 को किया गया।  जिसमें राजस्थान के खिलाड़ी ने 10 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस चैंपियनशिप में राजस्थान में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल 56 अंकों के साथ नेशनल चैंपियनशिप अपने नाम की। नीरज बलौदा ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता तथा यमनदीप शर्मा ने डेक्थलॉन में स्वर्ण पदक जीता।

Q.22 ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी एसेसमेंट 2021’ (NeSDA) रिपोर्ट के तहत ‘राज्य सेवा पोर्टलो’ के उपयोग में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान रहा?

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय 
  3. तृतीये 
  4. चतुर्थ 

Ans. 1. प्रथम 
Exp. – NeSDA रिपोर्ट के तहत राज्य सेवा पोर्टलो के मूल्यांकन में राजस्थान अपने सेवा पोर्टल के लिए सभी मानको में 75% से अधिक के अनुपालन के साथ अग्रणी राज्य है। राजस्थानी ग्रुप बी राज्यों में समाज कल्याण (social welfare) के क्षेत्र में रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 11 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का ऑटो अप्रूवल का पोर्टल तो पूरे भारत में यूनिक है।

Q.23 मध्यप्रदेश में आयोजित ‘नेशनल मुआयथाई चैंपियनशिप’ में बेल्ट जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी कौन बन गई है?

  1. सोनिका चौहान
  2. तनुश्री भारद्वाज
  3. प्रिया ढाका 
  4. अपूर्वी चंदेला

Ans. 2. तनुश्री भारद्वाज
Exp. – देवास (मध्य प्रदेश) में आयोजित ‘नेशनल मुआयथाई चैंपियनशिप’ में राजस्थान ने 14 गोल्ड, 8 सिल्वर और 15 ब्रोंज मेडल जीतने में सफलता पाई है। इस चैंपियनशिप में जयपुर की तनुश्री भारद्वाज ने सीनियर महिला कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है। वह फाइट (जूडो) में चैंपियनशिप बेल्ट जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनी है।

Q.24 जून 2022 में 4 सीटों पर संपन्न हुए राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस 3, भाजपा 1 सीट पर विजयी रहे, जिनमें से कौन कांग्रेस पार्टी से संबंधित नहीं है?

  1. रणदीप सुरजेवाला 
  2. घनश्याम तिवारी 
  3. मुकुल वासनिक 
  4. प्रमोद तिवारी

Ans. 2. घनश्याम तिवारी 
Exp. – इस चुनाव में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी ने जीत हासिल की है जबकि भारतीय जनता पार्टी के एक प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी विजयी रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान में चुनाव पर्यवेक्षक प्रवीण गुप्ता थे। वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा के 10 सदस्य निम्न है –
रणदीप सुरजेवाला (कांग्रेस), मुकुल वासनिक (कांग्रेस), प्रमोद तिवारी (कांग्रेस), नीरज डांगी (कांग्रेस),,मनमोहन सिंह (कांग्रेस),,केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), घनश्याम तिवारी (भाजपा), किरोडीलाल (भाजपा), भूपेंद्र यादव (भाजपा) और राजेंद्र गहलोत (भाजपा)

Q.25 जून 2022 में फ्रांस में आयोजित ‘पैरा निशानेबाजी विश्वकप-2022’ में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले राजस्थान के खिलाड़ी है? (Librarian 11/9/22)

  1. अपूर्वी चंदेला 
  2. अवनी लेखरा 
  3. रजत चौहान
  4. कृष्णा नागर

Ans. 2. अवनी लेखरा
Exp. – टोक्यों पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने फ्रांस के चेतारॉक्स में आयोजित पैरा निशानेबाजी विश्व कप में 2 स्वर्ण पदक जीता है। जिसमें एक स्वर्ण पदक 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग sh-1 स्पर्धा में तथा दूसरा स्वर्ण पदक  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन sh-1 कैटेगरी में जीता है। अवनी लेखरा राजस्थान के जयपुर जिले की रहने वाली है।

Q.26 जून 2022 में राजस्थान सरकार द्वारा बाल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और बाल अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदेश के सभी गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए कौन से अभियान की शुरुआत की है?

  1. बाल संरक्षण अभियान
  2. बाल अधिकार जागरूकता अभियान
  3. बाल संरक्षण संकल्प यात्रा
  4. बाल अधिकार @ गांव-ढाणी

Ans. 3. बाल संरक्षण संकल्प यात्रा
Exp. – बाल संरक्षण संकल्प यात्रा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 जून 2022 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें 7 जिलों की 140 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा के माध्यम से बाल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पालनहार योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5.50 लाख से अधिक बच्चों की भरण-पोषण व शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Q.27 जून 2022 में देश का पहला हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट राजस्थान में शुरू हुआ है?

  1. जैसलमेर 
  2. बीकानेर 
  3. जोधपुर 
  4. अजमेर

Ans. 1. जैसलमेर 
Exp. – अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) की सहायक कंपनी ‘अदानी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड’ (AHEJOL) द्वारा जैसलमेर में पवन व सौर ऊर्जा के मेल वाला 390 मेगावाट का हाइब्रिड ऊर्जा संयंत्र शुरू किया है, जो देश में अपनी तरह का पहला हाइब्रिड ऊर्जा उत्पादन संयंत्र है।

Q.28 जैसलमेर जिले के कौन से गाँव में  9479.15 बीघा राजकीय जमीन को 1000 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए राजस्थान सरकार ने अदानी कंपनी को आवंटित किया?

  1. सोनू
  2. सैम
  3. ग्राम बांधा
  4. बडा बाग

Ans. 3. ग्राम बांधा
Exp. – राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल ने 1000 मेगावॉट सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए 9479.15 बीघा (2397.54 हेक्टेयर) राजकीय भूमि जैसलमेर जिले के ‘ग्राम बांधा’ में ‘मैसर्स अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग फ़ॉर लिमिटेड’ को आवंटन किया है।

Q.29 जून 2022 में जारी ‘नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5’ की रिपोर्ट के अनुसार नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है?

  • 1st
  • 2nd
  • 3rd
  • 4th

Ans. 1st
Exp. – रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 88% परिवारों तक ‘हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम’ पहुंच गई है इन परिवारों का कोई न कोई सदस्य राज्य सरकार की महत्वकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना या अन्य किसी बीमा योजना का लाभार्थी है। जबकी स्वास्थ्य बीमा कवरेज का राष्ट्रीय औसत मात्र 41% है।

Q.30 ‘महाराणा प्रताप पैनोरमा’ बनाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 जून 2022 को कहां की है?

  1. राजसमंद 
  2. चित्तौड़गढ़  
  3. उदयपुर 
  4. बांसवाड़ा

Ans. 3. उदयपुर 
Exp. – महाराणा प्रताप जयंती 2022 के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उनके समाधि स्थल चावंड, उदयपुर में लगभग 5 करोड की लागत से ‘महाराणा प्रताप पैनोरमा’ बनाए जाने की घोषणा 1 जून 2022 को की गई। इसके साथ ही उदयपुर के गोगुंदा में स्थित महाराणा प्रताप से संबंधित प्रमुख ऐतिहासिक स्थल ‘मायरा की गुफा’ के लिए भी 5.40 करोड़ की स्वीकृति जारी की है।

Q.31 जून 2022 में शूटिंग बॉल खेल के ‘एशिया कप’ का आयोजन किया गया?

  1. नई दिल्ली 
  2. जयपुर 
  3. उदयपुर 
  4. गुडगांव

Ans. 2. जयपुर 
Exp. – 30 वर्ष बाद जयपुर स्थिति s.m.s. इनडोर स्टेडियम में शूटिंग बॉल एशिया कप 3-5 जून 2022 को हुआ। जयपुर में खेले गए एशिया कप शूटिंग बॉल में 12 देशों की टीमों ने भाग लिया।

Q.32 ‘इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना’ के तहत कक्षा 12 की बालिकाओं को प्रथम स्थान आने पर कितने रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है?

  • 75 हजार
  • 1 लाख
  • 1लाख व 1 स्कूटी
  • 1 स्कूटी

Ans. 1लाख व 1 स्कूटी
Exp. – विगत दो शैक्षणिक सत्र (2019-20,20-21) में ‘इंदिरा प्रियदर्शनी योजना’ के तहत कक्षा 10 की 544 छात्राओं को 75-75 हजार प्रोत्साहन राशि तथा कक्षा 12 की 1,414 छात्राओं को 1-1 लाख प्रोत्साहन राशि और पात्र 1,390 बालिकाओं को स्कूटी जून 2022 में प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के रूप में कक्षा आठ की छात्राओं को 40 हजार, कक्षा 10 की छात्रा को 75 हजार तथा कक्षा 12 की छात्राओं को 1लाख और 1 स्कूटी दी जाती है।

Q.33 जुलाई 2023 में चेक रिपब्लिक, यूरोप में होने वाले ‘पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता’ के लिए भारतीय टीम में शामिल होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता श्यामसुंदर स्वामी राजस्थान के कौन से जिले से संबंधित है?

  1. जोधपुर 
  2. बीकानेर 
  3. जयपुर 
  4. झुंझुनू

Ans. बीकानेर 
Exp. – चेक रिपब्लिक, यूरोप में 17 से 23 जुलाई 2023 को आयोजित होने वाले ‘पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता’ में बीकानेर के वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता श्यामसुंदर स्वामी का भारतीय टीम में चयन किया गया है।

Q.34 कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा ‘राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना’ में जून 2022 में संशोधन करने के बाद विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने वाले उन विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी जिनकी पारिवारिक आय है?

  • 8 लाख तक
  • 16 लाख तक
  • 20 लाख तक
  • 25 लाख तक

Ans. 25 लाख तक
Exp. – राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ‘राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना 2021’ में जून 2022 में संशोधन करने के बाद 25 लाख तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी के विदेश में अध्ययन करने पर लाभ मिल सकेगा। संशोधन आदेश के अनुसार 8- 25 लाख वार्षिक पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी को ट्यूशन फीस के अतिरिक्त अन्य खर्चों का 50% भुगतान (अधिकतम ₹10 लाख) राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 200 विद्यार्थियों को सूचीबद्ध 150 विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों में यूजी, पीजी, पीएचडी और post-doctoral अनुसंधान पर वित्तीय सहायता दी जाती है।

Q.35 राजस्थान को एनीमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को कौन सा दिवसआयोजित करेगा?

  1. एनीमिया मुक्त दिवस 
  2. कुपोषण मुक्त दिवस
  3. मंगल दिवस 
  4. शक्ति दिवस

Ans. 4. शक्ति दिवस
Exp. – राजस्थान को एनीमिया मुक्त करने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को ‘शक्ति दिवस’ आंगनवाड़ी केंद्रों, राजकीय विद्यालयों, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, डिस्पेंसरी, उप जिला तथा जिला अस्पतालों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत बच्चों, महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया की दर कम करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Q.36 मध्य प्रदेश के ‘कूनो नेशनल पार्क’ में दक्षिण अफ्रीका से चीता लाए जाने के बाद अब ‘गांधीसागर वन्य जीव अभ्यारण’ में भी अफ्रीका से चिता लाए जाएंगे, तो ‘गांधी सागर वन्य जीव अभ्यारण’ स्थित है?

  1. कोटा में 
  2. बाँरा में 
  3. झालावाड़ में 
  4. मध्यप्रदेश में

Ans. 4. मध्यप्रदेश में
Exp. – वन क्षेत्र रावतभाटा, मुकंदरा नेशनल पार्क से लगते हुई ‘गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य’ में अफ्रीका से चीता लाए जाएंगे। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका और मध्य प्रदेश के वन्य जीव विशेषज्ञों ने ‘गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य’ का जून 2022 में अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि ‘गांधी सागर बांध’ भी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मानपुरा-भानपुरा पठारो के मध्य स्थित है।

Q.37 गोवा में स्थित ‘राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं जीएसटी राष्ट्रीय संग्रहालय’ के प्रवेश द्वार पर जयपुर के किस मूर्तिकार द्वारा बनाया गया स्क्ल्पचर स्थापित किया गया है, जिसका अनावरण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जून 2022 में किया।

  1. अशोक टांक
  2. अशोक गौड़
  3. अर्जुन प्रजापति 
  4. नवरत्न प्रजापति

Ans. 2. अशोक गौड़
Exp. – गोवा में स्थित ‘राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं जीएसटी राष्ट्रीय संग्रहालय’ के प्रवेश द्वार पर जयपुर के मूर्तिकार अशोक गौड़ का बनाया गया Sculpture (मूर्तिकला) स्थापित किया गया है। भैसलाना (जयपुर) के ब्लैक मार्बल से बने इस स्क्ल्पचर की विशेषता है कि यह देखने में पत्थरों के तीन खंडों को जोड़कर बनाया गया लगता है, लेकिन वास्तव में नीचे से ऊपर तक यह एक ही पत्थर से बना है।

Q.38 दोहा, कतर में 12-15 जून 2022 को संपन्न अंडर-16 ‘एशियन बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप’ के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, निम्न में से कौन सा नही है?

  1. प्रवीण ढाका 
  2. लोकेंद्र सिंह 
  3. जयदीप सिंह राठौड़ 
  4. मोहम्मद ईशान

Ans. 1. प्रवीण ढाका 
Exp. – दोहा, कतर में 12-15 जून 2022 को संपन्न अंडर 16 ‘एशियन बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप’ के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के लोकेंद्र सिंह व जयदीप सिंह राठौड़ (सीकर) और मोहम्मद ईशान (जयपुर) को शामिल किया गया था।

Q.39 राजस्थान की पैरा महिला शूटर जो जून 2022 माह के अंत में विश्व रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन शूटर बन गई है?

  1. अवनी लेखरा 
  2. अपूर्वी चंदेला 
  3. रजत चौहान
  4. स्वाति राठौड़

Ans.  1. अवनी लेखरा 
Exp. – भारत की शीर्ष पैराशूटर और टोक्यो पैरा ओलंपिक की गोल्ड विनर जयपुर की अवनी लेखरा इतिहास रचते हुए विश्व रैंकिंग की दो श्रेणियों में पहले स्थान पर काबिज हो गई है। ताजा रैंकिंग के अनुसार अवनी R 2-10m एयर राइफल महिला sh-1 और 8-50m राइफल थ्री-पोजीशन में विश्व की नंबर वन रैंक पर पहुंच गई है।

Q.40 वरिष्ठ अधिवक्ता जिन्हे 20 जून, 2022 को राजस्थान उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार का अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल नियुक्त किया गया है?

  1. अजय भंडारी 
  2. राजदीपक रस्तोगी
  3. गजेंद्र वर्मा
  4. मयंक व्यास

Ans.  2. राजदीपक रस्तोगी
Exp. – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ अधिवक्ता ‘राजदीपक रस्तोगी’ को लगातार चौथी बार राजस्थान हाईकोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किए जाने की मंजूरी दे दी है। वे 30 जून, 2025 तक इस पद पर रहेंगे। रस्तोगी वर्ष 2014 में पहली बार इस पद पर नियुक्त किए गए थे।

Q.41 19 जून 2022 को संपन्न हुई राजस्थान बैडमिंटन संघ के चुनाव में ‘बैडमिंटन संघ’ का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

  1. गजेंद्र सिंह शेखावत
  2. राजेंद्र पारीक 
  3. जुबेर खान 
  4. राजीव अरोड़ा

Ans.  1. गजेंद्र सिंह शेखावत
Exp. – राजस्थान बैडमिंटन संघ के चुनाव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को अध्यक्ष, के. के. शर्मा सचिव और चून सिंह भाटी कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

Q.42 राजस्थान का कौनसा रेलवे स्टेशन 100% सौर ऊर्जा से संचालित होने जा रहा है?

  1. जयपुर जंक्शन 
  2. गांधीनगर रेलवे स्टेशन
  3. फुलेरा जंक्शन
  4. जोधपुर जंक्शन

Ans.  2. गांधीनगर रेलवे स्टेशन
Exp. – रेलवे प्रशासन ने नवीकरणीय ऊर्जा का दायरा बढ़ाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्थान के 9 रेलवे स्टेशन का संचालन सौर ऊर्जा से करेगा, गांधीनगर रेलवे स्टेशन 100% सौर ऊर्जा से संचालित होगा।

Q.43 कृषि उपज मंडियों को ‘ई-नाम पोर्टल’ से जोड़ने में राजस्थान का देश में स्थान है?

  1. प्रथम 
  2. द्वितीय 
  3. तृतीय 
  4. चतुर्थ

Ans.  प्रथम 
Exp. – ‘ई -नाम पोर्टल’ का मकसद किसानों, कारोबारियों और खरीदारों को एक मंच पर लाना है। इस पोर्टल पर व्यापारी कहीं से भी सौदा कर सकते हैं और किसानों को उनकी उपज का भुगतान कर सकते हैं। राजस्थान की सबसे अधिक 144 कृषि उपज मंडीयाँ (MPMC) अब तक इन ई-नाम पोर्टल से जुड़ चुकी है।

Q.44 19 जून 2022 को प्रदेश की पहली पशुपालक आवासीय योजना ‘देवनारायण नगर एकीकृत आवास योजना’ का शुभारंभ कहां हुआ है?

  1. जालौर 
  2. बाड़मेर 
  3. जोधपुर 
  4. कोटा

Ans. 4. कोटा
Exp. – नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल द्वारा कोटा में पशुपालन के लिए आधुनिक सुविधाओं वाली ‘देवनारायण नगर एकीकृत आवास योजना’ का शुभारंभ 19 जून 2022 को किया गया। यह आवासी योजना है। 105.09 हेक्टेयर भूमि पर बंधा धरमपुरा क्षेत्र में स्थित है। इसकी कुल लागत 300 करोड़ आई है। यहां 1227 पशुपालक शिफ्ट होंगे।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment