Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan Current Affairs in Hindi मई-जून-2022(Mcq)

Rajasthan Current Affairs मई-2022

Q.1 आमागढ़ लेपर्ड सफारी को आरंभ किया गया? (Lab Asst. 28/6/22)

  1. अजमेर में 
  2. बूंदी में 
  3. सवाई माधोपुर में 
  4. जयपुर में

Ans. 4. जयपुर में
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व’ का उद्घाटन और लोकार्पण अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर 22 मई 2022 को किया। अरावली पर्वत श्रंखलाओ पर स्थित आरक्षित वन खंड आमागढ़ 1524 हेक्टेयर में फैला हुआ वन क्षेत्र है, जो जयपुर शहर के पूर्व में स्थित है। यह वन क्षेत्र झालाना लेपर्ड रिजर्व व नारगढ़ अभ्यारण के मध्य स्थित है। वर्तमान में इस लेपर्ड रिजर्व में लगभग 40 लेपर्डस का निवास है। वर्तमान में प्रदेश में 3 राष्ट्रीय उद्यान, 27 वन्यजीव अभयारण्य, 16 कंजर्वेशन रिजर्व और 4 टाइगर प्रोजेक्ट है। उल्लेखनीय है कि जयपुर के झालाना डूंगरी स्थित विश्व वानिकी उद्यान की तर्ज पर जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, और अजमेर में भी ‘वानिकी उद्यान’ विकसित किए जा रहे है।

Q.2 राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी अभ्यारण को राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व घोषित करने की अधिसूचना 16 मई 2022 जारी की गई, तो राजस्थान के कौन से जिले का कुछ क्षेत्र भी इस टाइगर रिजर्व में शामिल किया जाएगा?

  1. कोटा
  2. बाँरा
  3. चित्तौड़गढ़ 
  4. भीलवाड़ा

Ans. 4. भीलवाड़ा
Exp. – रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बूंदी के रामगढ़ विषधारी, हिंडोली, डाबी, नैनवा, केशोरायपाटन, चंबल घड़ियाल अभ्यारण के साथ ही भीलवाड़ा में जलिन्द्री, बांका और भोपतपुरा का क्षेत्र शामिल किया गया है। भीलवाड़ा का कुल 9,548 हेक्टेयर वन क्षेत्र इसमें शामिल किया जाएगा। बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1501.89 वर्ग किलोमीटर रहेगा। इसमें कोर एरिया प्रथम 225.62 वर्ग किमी. व कोर एरिया द्वितीय 256.28 वर्ग किमी. रहेगा। इसके साथ ही बफर क्षेत्र 1019.98 किलोमीटर का रहेगा। इस टाइगर रिजर्व में भीमलत एवं रामगढ़ महल जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल पर्यावरण पर्यटन को बढ़ावा देंगे।
उल्लेखनीय है कि रामगढ़ विषधारी अभ्यारण भारत का 52 वां और राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व बना है। इसके साथ ही क्षेत्रफल की दृष्टि से रणथंबोर के बाद यह राजस्थान का दूसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। रामगढ़ विषधारी अभ्यारण वर्ष 1982 में बना था। उस समय इसका क्षेत्रफल 302 वर्ग किलोमीटर था।

Q.3 मई 2022 में शुरू की गई ‘राजस्थान निक्षय संबल योजना’ का संबंध है? (वनरक्षक 13/11/22)

  1. टीबी रोगियों की सहायता से संबंधित
  2. निरोगी राजस्थान अभियान के लिए फंड जुटाने से संबंधित
  3. सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए गेस्ट फैकल्टी से संबंधित
  4. मेडिकल संविदा कर्मियों से संबंधित

Ans. 1. टीबी रोगियों की सहायता से संबंधित
Exp. – राजस्थान की टीबी रोगियों को पोषण संबंधी सहायता,रोजगार में सहायता एवं सामाजिक सहयोग, उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा जन-सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से ‘राजस्थान निक्षय संबल योजना’ का शुभारंभ 16 मई 2022 को किया गया। इस योजना के तहत टीबी के रोगियों को गोद लेकर उनकी सेवा की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त किया जाना है।

Q.4 मई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां पर ‘डिजिटल प्लेनेटेरियम’ स्थापित करने के लिये 7.40 करोड़ की मंजूरी दी है?

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. उदयपुर
  4.  कोटा

Ans. 4. कोटा
Exp. – C.M अशोक गहलोत ने कोटा विज्ञान केंद्र में ‘डिजिटल प्लेनेटेरियम’ (Digital Planetarium) स्थापना के लिए 7.40 करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव को 10 मई 2022 को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के बजट भाषण में मुख्यमंत्री द्वारा बिकानेर, भरतपुर और कोटा में 75 करोड़ की लागत से युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ‘विज्ञान केंद्र’ स्थापित करने की घोषणा की गई थी।

Q.5 जुलाई 2022 में ‘राजस्थान डॉमेस्टिक ट्रैवल मार्ट-2022’ का आयोजन कहां किया जाएगा? (वनपाल 6/11/22)

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. जोधपुर 
  4. कोटा

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र के विकास कार्यक्रमों के क्रम में ‘राजस्थान डॉमेस्टिक ट्रैवल मार्ट’ का आयोजन 22-24 जुलाई 2022 को जयपुर में किया जाएगा। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 10 प्रमुख नए फेस्टिवलो को शामिल किया जा रहा है जो निम्न प्रकार है – इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल, इंटरनेशनल हॉट एयर फेस्टिवल पुष्कर-आमेर, राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जयपुर, सांभर फेस्टिवल, फेस्टिवल एट बूंदी स्टेप वेल्स, इंटरनेशनल काईट फेस्टिवल, कोटा रिवर क्रूज फेस्टिवल, जहान-ए-खुसरो, इंटरनेशनल फोटोग्राफी फेस्टिवल, फेस्टिवल फॉर डेस्टिनेशन डेवलपमेंट (शेखावाटी एवं भरतपुर) प्रमुख है। इन्हें पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाएगा।

Q.6 मई 2022 में आयोजित राष्ट्रीय सहकार मेला-2022 में बिक्री के आधार पर शीर्ष संस्थाओं में प्रथम स्थान किस संस्था को दिया गया है?

  1. कॉनफैड
  2. राजफैड
  3. तिलम संघ
  4. जयपुर डेयरी

Ans. 1. कॉनफैड
Exp. – राष्ट्रीय सहकार मेला 2022 जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 30 अप्रैल से 9 मई 2022 तक आयोजित किया गया। सहकार मसाला मेले में सर्वाधिक बिक्री के लिए शीर्ष संस्थाओं में प्रथम स्थान कॉनफैड का, द्वितीय स्थान तिलम संघ का और तृतीय स्थान जयपुर डेयरी का रहा। इसके अलावा जिला भंडारों में ‘कोटा सहकारी उपभोक्ता भंडार’ व क्रय विक्रय सहकारी समितियों में भीनमाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Q.7 राजस्थान के जाने-माने लोक कलाकार मामे खान जिन्होंने ‘कांस फिल्म फेस्टिवल 2022’ में शामिल होकर इतिहास रच दिया है वह कला के कौन से क्षेत्र से संबंधित है?

  1. सितार वादक 
  2. सिंगर
  3. चारबैत लोकनाट्य के प्रवर्तक
  4. खड़ताल के जादूगर

Ans. 2. सिंगर
Exp. – राजस्थानी सिंगर मामे खान ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ में इंडिया को रेड कार्पेट पर रिप्रेजेंट करने वाले पहले भारतीय लोक कलाकार बन गए हैं। मामे खान ने इस इवेंट के रेड कारपेट पर भारत के लिए ओपनिंग की। मामे खान कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘लक बाई चांस’, नो वन किल्ड जेसिका’ और सोन चिरैया में प्लेबैक सिंगिंग कर चुके हैं।

Q.8 मई 2022 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के पहले बर्ड पार्क का लोकार्पण कहां किया है?(Lab Asst. 28/6/22)

  1. जालौर में 
  2. जयपुर में 
  3. अजमेर में 
  4. उदयपुर में

Ans. 4. उदयपुर में
Exp. – प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उदयपुर के पर्यावरण व पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए उदयपुर के गुलाब बाग में प्रदेश के पहले पक्षी उद्यान (बर्ड पार्क) का लोकार्पण 12 मई 2022 को किया गया। लगभग 3.85 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस पार्क का निर्माण कार्य RSRDC LTD.द्वारा किया जाएगा।

Q.9 राजस्थान की कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहां पर ‘राज ऑलिव स्टोर’ का उद्घाटन 23 मई 2022 को किया?

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. भरतपुर 
  4. कोटा

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – राजस्थान की कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने जयपुर के दुर्गापुरा अनुसंधान केंद्र परिसर में ‘राज ऑलिव स्टोर’ का उद्घाटन 23 मई 2022 को किया। यही स्टोर जैविक सब्जियां और विभिन्न ओलिव उत्पाद की आम जनता के लिए उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खोला गया है। इस स्टोर में सब्जियों की आपूर्ति कृषि विभाग के बस्सी स्थित कृषि उत्कृष्टता केंद्र से की जाती है।

Q.10 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के खिलाड़ियों के लिए कौन से खेल पुरस्कार प्रारंभ किये जाने की घोषणा 29 मई 2022 को की?

  1. ग्रामीण ओलंपिक खेल रत्न पुरस्कार
  2. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
  3. महाराणा प्रताप पुरस्कार
  4. गुरु वशिष्ट पुरस्कार

Ans. 2. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
Exp. – ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलेगा। इसमें प्रशस्ति पत्र, शील्ड व 7.50 लाख की इनामी राशि होगी। इसके अलावा राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने ‘गुरु वशिष्ठ अवार्ड’ व ‘महाराणा प्रताप अवार्ड’ की राशि 1 लाख से 5 लाख करने की मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है।

Q.11 मई 2022 में जारी मेरकॉम इंडिया (Mercom India) के India Solar Project Tracker अनुसार राजस्थान में कुल विद्युत उत्पादन में सौर ऊर्जा का भाग कितना प्रतिशत है?

  • 21%
  • 25%
  • 30%
  • 36%

Ans. 36%
Exp. – मेरकॉम इंडिया (Mercom India) के India Solar Project Tracker अनुसार राजस्थान में कुल स्थापित विद्युत क्षमता 32.5 गीगावॉट है जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा (अक्षय ऊर्जा) का योगदान 55% है (जिसमें से 36% तो सौर ऊर्जा का योगदान है) जबकी तापीय ऊर्जा का 43% तथा शेष 2% परमाणु ऊर्जा का योगदान है। राजस्थान में सौर ऊर्जा प्रमुख स्रोत है जो कुल बिजली उत्पादन का लगभग 36% और नवीकरणीय ऊर्जा का 64% हिस्सा है। राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जिसने 10 GW अधिक सौर ऊर्जा विकसित कर ली है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में राजस्थान ने अपनी सौर ऊर्जा नीति 2019 जारी की थी जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 तक 30 MW सौर ऊर्जा का लक्ष्य निर्धारित किया था।

Q.12 राजस्थान सरकार ने मई 2022 में कितने जिलों में 130.26 करोड़ की 16 पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दी है?

  • 5
  • 7
  • 9
  • 11

Ans. 9
Exp. – राजस्थान में जिन परियोजनाओं को संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है इनमें करौली जिले की 5, हनुमानगढ़ की 3, जयपुर की 2, सवाई माधोपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा जिले की 1-1 पेयजल योजना शामिल है। उपर्युक्त परियोजनाओं में पाइप लाइन बिछाने, स्वच्छ जलाशयो का निर्माण एवं पंप हाउस निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।

Q.13 बजट 2022-23 में प्रस्तावित ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना, में शहर वासियों के लिए प्रतिवर्ष कितने दिन का रोजगार दिया जायेगा?(REET Mains urdu 28/2/2023)

  • 90 दिन
  • 100 दिन
  • 125 दिन
  • 135 दिन

Ans. 100 दिन
Exp. – ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ (मनरेगा) की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत शहरवासियों को प्रतिवर्ष 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा। जबकी मनरेगा में प्रतिवर्ष 125 दिन का रोजगार दिए जाने की घोषणा बजट 2022-23 में हुई थी। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत स्थानीय निकाय क्षेत्र में निवास कर रहे 18 वर्ष से 60 वर्ष* की आयु के सदस्य का जन आधार कार्ड के आधार पर पंजीयन किया जाएगा। (* REET Mains 25-2-2023)

Q.14 मई 2022 में आयोजित ‘ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स-2021’ में राजस्थान के किस खिलाड़ी ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है?

  1. कृष्णा नागर 
  2. अपूर्व चंदेला
  3. अभिनव शर्मा
  4. रजत चौहान

Ans. 3. अभिनव शर्मा
Exp. – ‘ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स-2021’ एक मूक-बधिर खिलाड़ियों की चैंपियनशिप है उसका आयोजन ब्राजील में मई 2022 में हुआ। इस ‘ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में अभिनव शर्मा ने टीम इवेंट में 1 स्वर्ण, मिक्स डबल में 1 स्वर्ण, सिंगल्स में 1 कांस्य सहित कुल 3 पदक हासिल किए हैं। एक ही ओलंपिक इवेंट में 3 पदक हासिल कर कीर्तिमान रचने वाले अभिनव शर्मा जयपुर के निवासी है।

Q.15 मई 2022 में राजस्थान के किस व्यक्ति को भाप को पुनः चक्रित करके बॉयलरो में ऊर्जा बचाने की तकनीकी विकसित करने के कारण ‘अमेजन संभव आंत्रप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

  1. विवेक कुमार
  2. विजय शर्मा 
  3. सुभाष ओला
  4. शिवानंद द्विवेदी

Ans. 3. सुभाष ओला
Exp. – राजस्थान के अन्वेषक सुभाष ओला ने ‘अमेजन संभव आंत्रप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022’ में प्रथम पुरस्कार जीता है। उनकी कंपनी ‘जीनियस एनर्जी क्रिटिकल इन्नोवेशन प्राइवेट लिमिटेड’ को स्टार्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने भाप को पुन: चक्रित करके बॉयलरो में ऊर्जा बचाने की तकनीक विकसित की है। उल्लेखनीय है कि सुभाष ओला को वर्ष 2015 में NIF के 8 वें द्विवार्षिक ‘राष्ट्रीय ग्रासरूट इनोवेशन एंड आउटस्टैंडिंग ट्रेडिशनल नॉलेज अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया था।

Q.16 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में कहां पर ‘लव-कुश वाटिकाए’ खोलने के निर्देश दिये है?

  1. हाडोती क्षेत्र में
  2. जयपुर, अजमेर और कोटा में 
  3. सीकर झुंझुनू और नागौर में
  4. राजस्थान के सभी जिलों में

Ans. 4. राजस्थान के सभी जिलों में
Exp. – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जिले में लव-कुश वाटिका विकसित करने के निर्देश 24 मई 2022 को दिए। ‘लव कुश वाटिकाओ’ में वन एवं वन्य जीव से संबंधित ऐसे मॉडल स्थापित किए जाएंगे जिनमें बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा मिल सके।

Q.17 राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के उत्पादों का प्रमाणीकरण राजस्थान की कौनसी संस्था करेगी?

  1. राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड 
  2. राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र
  3. राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था
  4. राजस्थान बीजीय मसाला प्रमाणीकरण संस्था

Ans. 3. राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था
Exp. – राजीविका की महिला स्वय सहायता समूहो द्वारा उत्पादित जैविक उत्पादों का प्रमाणीकरण ‘राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था’ द्वारा किया जाएगा। राजस्थान बीज प्रमाणीकरण संस्था स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जैविक खेती व प्रमाणीकरण में 3 वर्ष तक सहयोग प्रदान करेगी।

Q.18 मई 2022 में राजस्थान के 6 जिले जिनके शहरी न्यास भूमि पर 2400 मिलियन टन खनिज भंडार मिलने की पुष्टि हुई है उनमें से कौन से जिले संबंधित नहीं है?

  1. सीकर – झुंझुनू 
  2. जयपुर – जोधपुर 
  3. जैसलमेर – बीकानेर 
  4. अजमेर – भीलवाड़ा

Ans. 1. सीकर – झुंझुनू
Exp. – खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर और भीलवाड़ा शहरो के प्राधिकरण व नगर विकास न्यास की भूमि में 4,615 हेक्टेयर क्षेत्र में 2400 मिलीयन टन से अधिक खनिज भंडारों का चिन्हीकरण और आकलन किया गया है। इन भंडारों के वैध खनन से राज्य सरकार को लगभग 6800 करोड की राजस्व प्राप्ति की संभावना है।

Q.19 मई 2022 में ‘मियां का बाड़ा’ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महेश नगर हॉल्ट’ किया है, तो मियां का बाड़ा राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

  1. जैसलमेर 
  2. बाड़मेर 
  3. अजमेर 
  4. टोंक

Ans. 2. बाड़मेर
Exp. – राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा इलाके में स्थित मियां का भाड़ा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महेश नगर हॉल्ट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान वर्ष 2018 में मियां का बाडा गांव का नाम बदलकर महेश नगर, स्माइल खुर्द का नाम बदलकर पिचनवा खुर्द और नरपाड़ा को नरपुरा किया गया था।

Q.20 मई 2022 में ‘राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल’ का आयोजन कहां किया गया?

  1. जयपुर 
  2. अजमेर 
  3. उदयपुर 
  4. सिरोही

Ans. 1. जयपुर 
Exp. – इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट के राजस्थान चैप्टर की ओर से ‘राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल’ का आयोजन जयपुर के जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित होटल क्लार्कस आमेर में किया गया। इस फेस्टिवल का उद्घाटन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 20 मई 2022 को किया गया।

Q.21 5 मई 2022 को आयोजित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मिले स्मृति चिन्ह एवं उपहारो की नीलामी के कार्यक्रम को नाम दिया गया?

  1. मुख्यमंत्री अर्पण
  2. सेवांजलि
  3. उपहार अर्पण
  4. राजस्थान सेवा

Ans. 2. सेवांजलि
Exp. – भारत सेवा संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘सेवांजलि’ में अशोक गहलोत को मिले स्मृति चिन्ह एवं उपहारो की नीलामी में लगभग दो करोड़ की राशि एकत्रित हुई। यह राशि ‘निरोगी राजस्थान’ अभियान के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की जाएगी।

Q.22 मई 2022 में राजस्थान ‘राज्य तितली’ घोषित करने वाला देश का कौन सा राज्य होगा?

  • 4 वां 
  • 5 वां 
  • 7 वां 
  • 8 वां 

Ans. 8 वां 
Exp. – राजस्थान में तितली की लगभग 100 प्रजातियां पाई जाती है। तितलियां स्वस्थ इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण घटक है एवं  जैव विविधता हेतु परागण के माध्यम से अहम योगदान करती है। राजस्थान भारत में आठवां राज्य होगा जो राज्य तितली घोषित करेगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment