Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान की नदियां (Rajasthan ki Nadiya MCQs) – महत्त्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) और Map (नक्शा)| Rajasthan Rivers Questions and Map

इस आर्टिकल में राजस्थान की नदियां (River in rajasthan), राजस्थान की नदियां के Map (मानचित्र), राजस्थान का अपवाह तंत्र Map, लूनी, चम्बल, बनास और माही नदियों के अपवाह तंत्र (Map), राजस्थान की नदियां के जल ग्रहण क्षेत्र, अपवाह क्षेत्र, सतही जल की मात्रा, राजस्थान की नदियों की लम्बाई, सहायक नदियां, नदियों पर स्थित शहर, जल प्रपात, बांध, बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियां, अरब सागर में गिरने वाली नदियां और आंतरिक प्रवाह की नदियां से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs) दिए गए हैं, जिन्हें आप Solve करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं तथा Answer गलत हो जाने पर उन प्रश्‍नो को Explanation & Map (मानचित्र / नक्शा) द्वारा समझ सकते हैं।

राजस्थान की नदियां

Q.1 राजस्थान में सर्वाधिक सतही जल वाली नदी है?

  1. चम्बल
  2. माही
  3. लूनी 
  4. बनास

Ans. 1. चम्बल
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक सतही जल (5203 मिलियन क्यूबिक मीटर) वाली नदी चंबल नदी है।

Q.2 निम्न में से कौन सी नदी राजस्थान को सर्वाधिक जल की आपूर्ति करती है (RAS 2003)

  1. चंबल 
  2. बनास 
  3. माही 
  4. साबरमती

Ans. 1. चंबल 
Exp. – सर्वाधिक जल की आपूर्ति करने वाली इस नदी के द्वारा अवनालिका अपरदन सबसे अधिक होता है। इसकी प्रवाह प्रणाली वृक्षाकार है। यह राजस्थान की बहाव क्षेत्र की दृष्टि से सबसे लंबी नदी है।

Q.3 सतही जल की दृष्टि से राजस्थान की नदियों का सही आरोही क्रम है?

  1. बनास – चम्बल – माही – लूनी 
  2. बनास – लूनी – चम्बल – माही
  3. लूनी – चम्बल – बनास – माही
  4. चम्बल – बनास – माही – लूनी

Ans.  4. चम्बल – बनास – माही – लूनी
Exp. – राजस्थान में सर्वाधिक सतही जल चंबल नदी में है, इसके बाद क्रमश: बनास, माही और लूनी नदी में है।

Short Notes
चंबल नदी का सतही जल – 5203 मिलियन क्यूबिक मीटर
बनास नदी का सतही जल – 4039मिलियन क्यूबिक मीटर
माही नदी का सतही जल –  3149मिलियन क्यूबिक मीटर
लूनी नदी का सतही जल – 1451मिलियन क्यूबिक मीटर

Q.4 राजस्थान में सर्वाधिक विस्तृत जल ग्रहण क्षेत्र वाली नदी है (मूल्यांकन अधिकारी 2020)

  1. लूनी  
  2. साबरमती 
  3. माही 
  4. बनास

Ans. 4. बनास
Exp. – एक विशिष्ट क्षेत्र जहां से नदी अपना जल बहाकर लाती है जल ग्रहण क्षेत्र (catchment area) कहलाता है। राजस्थान में बनास नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक (46,570 वर्ग किमी.) है।

Q.5 जल ग्रहण क्षेत्र की दृष्टि से राजस्थान के नदियों का सही अवरोही क्रम है?

  1. लुनी – बनास – चम्बल – माही
  2. बनास – लूनी – चम्बल – माही
  3. चम्बल – बनास – माही – लूनी 
  4. बनास – चम्बल – लूनी – माही

Ans. 2. बनास – लूनी – चम्बल – माही
Exp. – बनास नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक (46,570 वर्ग किमी.) है उसके बाद लूनी (34,250 वर्ग किमी.), चंबल (29,110 वर्ग किमी.), माही (16,030 वर्ग किमी.) नदियां  आती है।

Q.6 राजस्थान के कुल जल ग्रहण क्षेत्र का लूनी नदी का लगभग कितना प्रतिशत जल ग्रहण क्षेत्र है?

  • 10%
  • 15%
  • 20%
  • 26%

Ans. 20%
Exp. – राजस्थान की कुल जल ग्रहण क्षेत्र 1,69,470 वर्ग किमी. में लूनी नदी का जल ग्रहण क्षेत्र 34,250 वर्ग किमी. है अर्थात 20.21% है।

Short Notes
डॉ. हरिमोहन सक्सेना की ‘राजस्थान की भूगोल’ पुस्तक के अनुसार राजस्थान की प्रमुख नदियां के जल ग्रहण क्षेत्र (catchment area) एवं उनका प्रतिशत निम्नलिखित हैं?
बनास नदी का जल ग्रहण क्षेत्र – 46,570km (27.48%)
लूनी नदी का जल ग्रहण क्षेत्र – 34,250 km (20.21%)
चम्बल नदी का जल ग्रहण क्षेत्र – 29,110km (17.18%)
माही नदी का जल ग्रहण क्षेत्र -16,030km (9.46%)

Q.7 राजस्थान में किस नदी का अपवाह क्षेत्र सबसे बड़ा है (RPSC 3rd Grade 2009) 

  1. चंबल 
  2. लूनी  
  3. कालीसिंध 
  4. माही

Ans. 1. चंबल 
Exp. – नदी और उसकी सहायक नदियों के बहने के क्षेत्र को अपवाह क्षेत्र (drainage area) कहते हैं जबकि एक विशिष्ट क्षेत्र जहां से नदी अपना जल बहाकर लाती है जल ग्रहण क्षेत्र (catchment area) कहलाता है। राजस्थान में चंबल नदी का अपवाह क्षेत्र सबसे बड़ा (72,032 वर्ग किमी.)है, जिसमें बनास नदी को चंबल नदी की सहायक नदी माना गया है।

Q.8 अपवाह क्षेत्र के विस्तार की दृष्टि से राजस्थान के नदी तंत्र का सही आरोही क्रम है- (Patwar Mains 2016)

  1. चंबल – लूनी – माही – बनास 
  2. माही – बनास – लूनी – चंबल 
  3. बनास – माही – लूनी – चंबल 
  4. लूनी – माही – चंबल – बनास

Ans. Deleted
Exp. – राजस्थान में चंबल नदी का अपवाह क्षेत्र सबसे बड़ा (72,032 वर्ग किमी.) है, जिसमें बनास नदी का अपवाह क्षेत्र भी शामिल है क्योंकि बनास चंबल की सहायक नदी है। इसके बाद लूनी (34,866 वर्ग किमी.), बनास (33,760), माही (16,551 वर्ग किमी.) नदिया आती है। केवल चंबल नदी का अपवाह क्षेत्र (72,032- 33,760=38,272 वर्ग किमी.) होगा। इस प्रकार बनास नदी को चंबल की सहायक नदी मानने या अलग मानने के confusion के कारण इस question को डिलीट किया गया है।

Q.9 राजस्थान के नदियों के कुल अपवाह क्षेत्र में से लूनी नदी का कितना प्रतिशत अपवाह क्षेत्र है?

  1. 8.23%
  2. 10.40%
  3. 12.41%
  4. 15.25%

Ans. 10.40%
Exp. – राजस्थान की नदियों के कुल अपवाह क्षेत्र में से लूनी नदी का अपवाह क्षेत्र (34,866 वर्ग किमी.) 10.40% है।

Q.10 नदी, जिसका अपवाह क्षेत्र सर्वाधिक है-  (व्याख्याता आयुर्वेद 2021) 

  1. जवाई 
  2. साबरमती 
  3. सुकड़ी तथा खारी 
  4. बनास

Ans. 4. बनास
Exp. – बनास नदी का अपवाह क्षेत्र (33,760 वर्ग किमी.)है तथा सुकड़ी तथा खारी नदियों का अपवाह क्षेत्र( 22,672 वर्ग किमी.)है।

Short notes
चंबल नदी का अपवाह क्षेत्र – 72,032km (20.90%)
लूनी नदी का अपवाह क्षेत्र – 34,866km (10.40%)
बनास नदी का अपवाह क्षेत्र – 33,760km (9.8%)
माही नदी का अपवाह क्षेत्र – 61,551km (4.8%)
सुकड़ी तथा खारी नदियों का अपवाह क्षेत्र – 22,672km (6.7%)
जवाई नदी का अपवाह क्षेत्र – 8,886km (2.6%)
साबरमती नदी का अपवाह क्षेत्र – 3,288km (1%)

Q.11 राजस्थान में कौन सी नदी का सर्वाधिक नदी – बेसिन क्षेत्र है?

  1. बनास
  2. लूनी 
  3. चम्बल
  4. माही

Ans. 2. लूनी 
Exp. – राजस्थान की लूनी नदी घाटी में सर्वाधिक संख्या में उप-घाटियाँ  है, अत: सर्वाधिक नदी-बेसिन क्षेत्र (69302 वर्ग किमी.) या भू-क्षेत्र लूनी नदी का है।

Short Notes
लूनी नदी का नदी-बेसिन क्षेत्र – 69,302km (20%)
बनास नदी का नदी-बेसिन क्षेत्र- 47,060km (13%)
चम्बल नदी का नदी-बेसिन क्षेत्र – 31,243km (9%)
माही नदी का नदी-बेसिन क्षेत्र – 16,611km (4.8%)

Q.12 राजस्थान राज्य में ही पूर्णत: बहने वाली सबसे लंबी नदी का नाम है – (RAS 1992)

  1. चंबल 
  2. लूनी  
  3. बनास 
  4. माही

Ans. 3. बनास 
Exp. – राजस्थान से बहने वाली सबसे लंबी नदी चंबल (965 km) है, लेकिन केवल राजस्थान में बहने वाली सबसे लंबी नदी बनास (512 km) है। इसे वर्णासा नदी, वशिष्ठ नदी और वन की आशा आदि नामों से जाना जाता है।

Q.13 राजस्थान राज्य में भू-क्षेत्र की लंबाई की दृष्टि से नदियों का सही आरोही क्रम है – (JEN इलेक्ट्रिकल 2016)

  1. कांतली – चम्बल – लूनी – बनास
  2. चम्बल – लूनी – बनास – कांतली
  3. लूनी – बनास – कांतली – चम्बल
  4. बनास – कांतली – चम्बल – लूनी 

Ans. 1. कांतली – चम्बल – लूनी – बनास
Exp. – बनास (512km), लूनी (330km), चंबल (322km) और कांतली (100km) राजस्थान में बहती है।

Q.14 राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

  1. बनास
  2. चम्बल
  3. लूनी 
  4. माही 

Ans. 2. चम्बल
Exp. – राजस्थान की सबसे लंबी नदी चंबल (1051km) है। जबकि पूर्णत: राजस्थान में बहने वाली सबसे लंबी नदी बनास (512km) है।

Q.15 आंतरिक प्रवाह की सबसे छोटी नदी है?

  1. कांकनी 
  2. कांतली
  3. मेन्था
  4. रुपारेल

Ans. 1. कांकनी
Exp. – कांकनी/काकनेय जैसलमेर में बहने वाली आंतरिक प्रवाह की सबसे छोटी (17 km) नदी है। आंतरिक प्रवाह की दृष्टि से सबसे लम्बी नदी घग्गर (465 km) है।

Q.15 (a) नदियों की लम्बाई के संबंध में कौनसा कथन गलत है –  (वनरक्षक 13-11-2022) 

  1. लूनी (495 किमी)
  2. चम्बल (1050 किमी)
  3. बनास (512 किमी)
  4. माही (467 किमी )

Ans. 4. माही (467 किमी )
Exp. – माही नदी की लम्बाई 576 किमी. है। 

Short Notes – राजस्थान की नदियों की लम्बाई

नदीकुल लम्बाईराजस्थान में लम्बाई
चम्बल1051/965 km322/135/153 km
माही576 km171 km
बनास512 km512 km
लूनी495 km330 km
घग्गर 465 km465 km
साबरमती416 km45 km
पश्चिमी बनास260 km260 km
कालीसिंध278 km145 km
बाणगंगा240/380 km240/380 km
बेड़च157 km157 km
कांतली100 km100 km
कांकनी17/27 km17/27 km

Q.16 कच्छ की खाड़ी में गिरने वाली नदियों का सही युग्म है?

  1. लूनी-साबरमती 
  2. लूनी-पश्चिमी बनास 
  3. लूनी-माही 
  4. साबरमती-माही

Ans. 2. लूनी-पश्चिमी बनास 
Exp. – अरब सागर अफवाह तंत्र को दो भागों में बांटा जाता है?|
(1)कच्छ की खाड़ी में गिरने वाली नदियां – लूनी, पश्चिमी बनास 
(2)खंभात की खाड़ी में गिरने वाली नदियां- साबरमती, माही

Q.17 आधी खारी – आधी मीठी कौनसी नदी कहलाती है?

  1. चंबल 
  2. लूनी  
  3. बनास 
  4. बाणगंगा

Ans. 2. लूनी
Exp. – लूनी नदी का पानी (बालोतरा) बाड़मेर तक मीठा व बाद में खारा होने के कारण इसे आधी खारी – आधी मीठी नदी कहते है। इसे ‘मरुस्थल की गंगा’ नाम से भी जाना जाता है।

Q.18 कालिदास ने किस नदी को ‘अंतः सलिला’ कहा है?

  1. माही
  2. चम्बल
  3. बनास
  4. लूनी 

Ans. 4. लूनी 
Exp. – लूनी नदी के अन्य उपनाम – लवणवती, सागरमती, रेल/नाडा (जालौर में), मीठी-खारी नदी, मरुस्थल की गंगा और पश्चिमी राजस्थान की सबसे लंबी नदी

Q.19 सरदार समंद परियोजना किस नदी से संबंधित है?

  1. माही 
  2. लूनी  
  3. चंबल 
  4. बनास

Ans. 2. लूनी 
Exp. – सरदार समंद परियोजना लूनी नदी से संबंधित है, जबकि सरदार समंद झील पाली जिले में स्थित है, जिसमें लूनी की सहायक सुकड़ी-I नदी आकर गिरती है।

Q.20 चंद्रभागा एवं कोठारी नदी किस अपवाह तंत्र का भाग है? (जेल प्रहरी 2018)

  1. खंभात की खाड़ी अपवाह तंत्र 
  2. आंतरिक अपवाह तंत्र 
  3. कच्छ की खाड़ी अपवाह तंत्र 
  4. बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र

Ans. 4. बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र
Exp. – चंद्रभागा एवं कोठारी नदी बनास की सहायक नदियां है और बनास आगे जाकर चंबल में मिलती है। चंबल यमुना में मिलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment