Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

राजस्थान के भौतिक प्रदेश (rajasthan ke bhotik pradesh MCQs) | पश्चिमी मरुस्थल, अरावली पर्वतीय प्रदेश, पूर्वी मैदान, हाड़ौती का पठार- महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

जर्मन वैज्ञानिक अल्फ्रेड वेगनर (1912) के सिद्धांत के अनुसार ) पर्मियन काल (25 करोड़ वर्ष पूर्व) में पूरे संसार का एक ही धरातल था जिसे पेन्जिया कहते थे तथा इसके चारों ओर महासागर था जिसे पैंथालासा कहते थे कार्बनोफेरिस युग में पेन्जिया में बारिश के कारण मध्य में टेथिस सागर और बन गया फिर बाहर का पानी अंदर घुसने से धरातल के चार टुकड़े हो गए इस प्रकार उत्तरी भाग को अंगारा लैंड (लारेशिया) तथा दक्षिणी भाग को गोडावण लैंड कहा गया।

राजस्थान केवल टेथिस सागर और गोंडवाना लैंड का ही भाग है।

उत्तरी पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश भाग है –  टेथिस सागर का (स्कूल व्याख्याता 2014)

अरावली प्रदेश भाग है – गोंडवाना लैंड का

पूर्वी मैदानी प्रदेश भाग है – टेथिस सागर का

हाड़ौती पठार प्रदेश भाग है – गोंडवाना लैंड का (Librarian 2016)

राजस्थान के भौतिक प्रदेश की उत्पत्ति

राजस्थान के भौतिक प्रदेशो की उत्पत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण काल/युग

काल/युगआयुभौतिक अवशेषों की उत्पत्ति
 प्री-कैंब्रियन काल57 करोड़ से 480 करोड़ वर्ष पहलेअरावली पर्वत श्रेणी*, देहली महासमूह की चट्टाने [रायलो श्रेणी (मकराना का संगमरमर), अलवर श्रेणी, अजबगढ़ श्रेणी]
कैंब्रियन काल50 करोड़  से 57 करोड़ वर्ष पहले
कार्बोनिफेरस काल28 करोड़ से 36 करोड़ वर्ष पहले
बाप बोल्डर्स बेड (जोधपुर)(महिला पर्यवेक्षक Non-Tsp 2015)
पर्मियन काल24 करोड़  से 28 करोड़ वर्ष पहले
ट्रियासिक काल20 करोड़ से 24 करोड़ वर्ष पहले
जुरेसिक काल14 करोड़ से 20 करोड़ वर्ष पहले
लाठी श्रेणी*, नेशनल फॉसिल पार्क(जैसलमेर)
कीर्टेशियस काल6 करोड़ से 14 करोड़ वर्ष पहलेहाड़ौती का पठार*
टर्शरी काल
(तृतीय कल्प)
20 लाख से 6 करोड़ वर्ष पहलेबाड़मेर और जैसलमेर के क्षेत्रों में तेल और प्राकृतिक गैस के अथाह भंडार
पलाना और कपूरडी के लिग्नाइट कोयले के भंडार, हिमालय
प्लीस्टोसीन युग11700 वर्ष से 25 लाख वर्ष पहलेप्लीस्टोसीन प्रारंभिक युग –  पूर्वी मैदान*
प्लीस्टोसीन उत्तर युग – थार का मरुस्थल*
क्वाटरनरी काल
(चतुर्थ कल्प)
0 से 20 लाख वर्ष पहले
Note – निम्नलिखित महाकाल है जिनमें काल, युग आते हैं
Cenzozoic(सिनोजोइक) – टर्शरी, क्वाटरनरी काल
Mesozoic(मेसोजोइक) – कीर्टेशियस, जुरेसिक, ट्रियासिक काल
Palaeozoic(पेलियोजोइक) – पर्मियन,कार्बोनिफेरस, कैंब्रियन काल
Proterezoic( प्रोटेरेजोइक) – प्री-कैंब्रियन काल
* – विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके & महत्वपूर्ण

Q.1 राजस्थान की प्री-कैंब्रियन चट्टानों का आधारभूत वर्णन किया गया है (computer Instructor 2022)

  1. ए. एम. हेरोन 
  2. ला. टोर्शे  
  3. एम.एस. खुराना 
  4. सी. ए. हैकेट  

Ans. – 1. ए. एम. हेरोन
Exp. – राजस्थान की प्री-कैंब्रियन चट्टानों का आधारभूत वर्णन ए. एम. हेरोन ने (1936,1953 में) (books – physiography of rajputana; Geology of central Rajputana में) प्रस्तुत किया।

Q.2 राजस्थान का कौनसा भौगोलिक प्रदेश नवीनतम है?

  1. थार का मरुस्थल 
  2. अरावली पर्वतीय प्रदेश 
  3. पूर्वी मैदानी भाग 
  4. हाड़ौती का पठार

Ans. – 1. थार का मरुस्थल 
Exp. –  राजस्थान की भौगोलिक प्रदेशों में सर्वप्रथम अरावली पर्वतमाला* का, उसके बाद दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग का, उसके बाद पूर्वी-मैदानी भाग का, तथा सभी के  बाद में पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश का उद्भव हुआ था।

Q.3 लाठी श्रेणी क्षेत्र किस काल से संबंधित है?

  1. प्री-कैंब्रियन
  2. कार्बोनिफेरस काल
  3. जुरेसिक काल
  4. कीर्टेशियस काल

Ans. –  3. जुरेसिक काल
Exp. –  राजस्थान के जैसलमेर में लाठी श्रेणी और नेशनल वुड फॉसिल पार्क जुरासिक काल के हैं।

Q.4 जुरासिक युग की चट्टानें राजस्थान के किन जिलों में पाई जाती है?(college Lect. Sarangi 2018)

  1. जयपुर- टोंक 
  2. बांसवाड़ा-डूंगरपुर 
  3. जैसलमेर-बाड़मेर 
  4. अजमेर-नागौर

Ans. – 3. जैसलमेर-बाड़मेर 
Exp. –  राजस्थान के जैसलमेर में लाठी श्रेणी और नेशनल वुड फॉसिल पार्क जुरासिक काल के हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment